शादी का दिन हर किसी के लिए बहुत ही स्पेशल होता है। फिर चाहे आम आदमी हो या फिर सेलिब्रिटी। शायद यही वजह है कि लोग अपनी शादी का जश्न धूमधाम से मनाते हैं। मगर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें प्राइवेट लाइफ ज्यादा पसंद होती है इसलिए वह शादी भी गुपचुप अंदाज में ही करते हैं। बॉलीवुड में भी कुछ ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने बहुत ही सीक्रेट अंदाज में शादी की और लोगों को चौंका दिया।
सीक्रेट मैरिज करने वाले सेलिब्रिटीज के बारे में जानें
- Anuradha Gupta
- Editorial
- Updated - 16 Mar 2022, 16:03 IST
1 अमृता राव और आरजे अनमोल
अमृता राव और आरजे अनमोल की शादी 15 मई 2014 को हुई थी। दोनों ने पुणे के इस्कॉन टेंपल में शादी की थी। अपनी शादी को सीक्रेट रखने के लिए अमृता ने दादर की एक शॉप से सिंपल साड़ी खरीदी थी और अनमोल ने शादी में साधारण धोती और कुर्ता पहना था। शादी के बाद दोनों ने मीडिया को इस बारे में बताया था।
10 भाग्यश्री और हिमालय
एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपने स्कूल फ्रेंड एवं एक्टर हिमालय से की है। दोनों की शादी बेहद सीक्रेट थी। अपनी पहली ही फिल्म 'मैंने प्यार किया' की शूटिंग के दौरान दोनों ने शादी की थी। दरअसल, भाग्यश्री के घर वाले इस शादी के खिलाफ थे इसलिए दोनों की शादी में केवल हिमालय के घरवाले ही शामिल हुए थे। दोनों की जोड़ी को बॉलीवुड की आइडियल जोड़ी माना जाता है।
11 आमिर खान और रीना दत्ता
आमिर खान ने अपनी पड़ोसन रीना दत्ता से छुप कर शादी की थी। अपनी शादी की बात आमिर ने काफी समय तक छुपा कर रखी थी क्योंकि आमिर ने अपनी पहली फिल्म के रिलीज होने से पहले ही शादी कर ली थी और उन्हें डर था कि शादी की बात जान कर कहीं उनकी फिल्म फ्लॉप न हो जाए। दोनों ने 18 अप्रैल 1986 में शादी की थी, मगर शादी के 16 वर्षों बाद ही दोनों का तलाक हो गया।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें, साथ ही ऐसे और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
2 रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा
दोनों ने 21 अप्रैल 2014 में शादी की थी। यह शादी भी बहुत ज्यादा सीक्रेट थी। हालांकि, दोनों केअफेयर के चर्चे वर्ष 2013 में होने लगे थे, मगर दोनों ने इटली में केवल परिवार के सदस्यों और कुछ दोस्तों के बीच शादी कर ली थी। 22 अप्रैल के दिन यशराज फिल्म की ओर से एक स्टेटमेंट जारी कर दोनों की शादी की सूचना दी गई थी।
3 आशा भोसले और आरडी बर्मन
आशा भोसले ने महज 16 वर्ष की उम्र में लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपतराव से शादी कर ली थी। मगर शादी के कुछ ही वक्त बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद वर्ष 1956 में आशा भोसले की मुलाकात संगीतकार आरडी बर्मन से हुई। उस दौरान आरडी बर्मन अपनी पहली पत्नी रीता पटेल से अलग हुए ही थे। बाद में दोनों ने साल 1980 में शादी कर ली।
इसे जरूर पढ़ें: शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आईं एक्ट्रेस शमा सिकंदर, विदेशी बॉयफ्रेंड संग रचाया ब्याह
4 जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचाल
2014 में जॉन और प्रिया ने शादी कर ली थी। जॉन अब्राहम की शादी इतनी सीक्रेट थी की लोगों को काफी वक्त तक इसकी भनक नहीं लगी थी। बाद में जॉन अब्राहम ने ट्विटर पर अपनी शादी की पुष्टी की थी।
5 श्रीदेवी और बोनी कपूर
श्रीदेवी और बोनी कपूर ने 2 जून 1996 में शादी कर ली थी। आपको बता दें कि यह शादी बहुत ही जल्दबाजी में हुई थी क्योंकि श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं और बोनी कपूर पहले से ही शादीशुदा थे। श्रीदेवी से शादी करने के बाद बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी मोना कपूर को तलाक दे दिया था।
6 अमृता सिंह और सैफ अली खान
सैफ अली खान और अमृता सिंह ने वर्ष 1991 में बिना किसी को बताए शादी कर ली थी। आपको बता दें कि सैफ अली खान अमृता सिंह से 12 वर्ष उम्र में छोटे थे। मगर शादी के 13 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था।
7 नेहा धूपिया और अंगद बेदी
नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी भी अचानक ही हुई थी। शादी के तुरंत बाद दोनों ने अपनी सीक्रेट मैरिज की वजह नेहा धूपिया का प्रेग्नेंट होना बताया था। आपको बता दें कि अब इस कपल के दो बच्चे भी हैं।
इसे जरूर पढ़ें: अब फिल्मी सितारों की तरह आप भी कर सकते हैं यूरोप में फ्री में डेस्टिनेशन वेडिंग, जानें कैसे
8 शम्मी कपूर और गीता बाली
गीता बाली और शम्मी कपूर 23 अगस्त 1955 में शादी के बंधन में बंधे थे। पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी और बाद में दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली थी। आपको बता दें कि शम्मी कपूर ने गीता बाली की लिपस्टिक से मांग भर कर शादी की रस्म को पूरा किया था।
9 माधुरी दीक्षित और राम नेने
माधुरी दीक्षित ने भी अपनी शादी के बारे में किसी को भी कानो कान खबर नहीं होने दी थी। आपको बता दें कि माधुरी ने डॉक्टर राम नेने से अरेंज मैरिज की थी। दोनों की शादी 17 अक्टूबर 1999 में हुई थी। शादी की खबर माधुरी ने अपनी वेडिंग रिसेप्शन पार्टी के द्वारा दी थी।
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।