Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए नए साल में घर में जरूर लाएं फेंगशुई से जुड़ी ये 10 चीज़ें

    घर की सुख समृद्धि और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आप भी नए साल में घर फेंगशुई से जुड़ी ये 10 चीज़ें ला सकते हैं।   
    author-profile
    Published - 30 Dec 2021, 16:02 ISTUpdated - 30 Dec 2021, 16:24 IST
    fengshui tips for new year

    घर की सुख समृद्धि के लिए वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि यदि अपने आस-पास की चीज़ें वास्तु के अनुसार रखी हुई होंगी और उन्हें करीने से सजाया गया होगा तो घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी। ऐसे ही वास्तुशास्त्र की ही तरह फेंगशुई भी नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करके सकात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने में सहायक होता है। फेंग शुई मुख्य रूप से चीनी वास्तुशास्त्र है लेकिन भरतीय भी इसका इस्तेमाल घर की सुख समृद्धि के लिए करते हैं।

    feng sui tips by sheetal

    चीनी वास्तु में समस्याओं के समाधान हेतु और जीवन में सुख-समृद्धि एवं संपन्नता लाने के लिए फेंगशुई प्रतीकों का प्रयोग किया जाता है। आज के समय में सुखी और सहज जीवन व्यतीत करने के लिए धन मुख्य कारक है। इसलिए यदि आप नए साल में अपने घर को धन धान्य से परिपूर्ण करना चाहते हैं तो आप फेनशुई की कुछ वस्तुएं घर ला सकते हैं। आइए Life Coach और Astrologer, Sheetal Shaparia से जानें कि ऐसी कौन सी फेंगशुई की वस्तुएं हैं जिन्हें घर में लाकर नए साल में धन की बरसात हो सकती है। 

    1लक्ष्मी जी के चरण

    lakshmi steps

    अपने घर में देवी लक्ष्मी को आमंत्रित करने के लिए देवी के पैरों के निशान या चांदी की पादुकाएं रखें। उन्हें उस दिशा में रखना सुनिश्चित करें जहां आप अपना पैसा रखते हैं। ऐसा करना साक्षात माता लक्ष्मी को आमंत्रण देने जैसा है। 

    2फेंग शुई मनी फ्रॉग

    feng shui frog

    नए साल में यदि आप अपने घर में फेंग शुई मनी फ्रॉग लाकर रखती हैं तो ये आपके जीवन में खुशहाली लाने के साथ घर में धन की वर्षा करने में मदद करेगा। फेंग शुई मनी फ्रॉग आपके जीवन में भाग्य लाएगा। इसे अपने घर के मुख्य द्वार के पास लगाएं। याद रखें इसे कभी भी किचन या वॉशरूम में न रखें।

    इसे भी पढ़ें:Feng Shui Tips: इन 9 फेंग शुई टिप्स से धन धान्य से भर जाएगा घर

     

    3लाफिंग बुद्धा

    laughing buddha

    नए साल से पहले अपने घर में लाफिंग बुद्धा लाएं। यह आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा लाएगा। एक हंसता हुआ लाफिंग बुद्धा आपके जीवन में सभी अच्छी चीजों को आकर्षित करेगा। इसे मुख्य द्वार के पास रखें।

     

    4सोने के रंग की मछली

    golden fish fengshui

    फेंगशुई के अनुसार, घर में सोने की मछली आपको समृद्ध बनाने में काफी मदद करेगी। इन्हें आप अपने लिविंग रूम में रखें। यह आपको फलने-फूलने और खुशी के प्रवाह का आनंद लेने में मदद करेगी। 

     

    5लाल रिबन से बंधे चीनी सिक्के

    fengshui coin

    नए साल में घर में धन लाभ के लिए लाल रिबन में बंधे तीन चीनी सिक्कों को मुख्य प्रवेश द्वार के पीछे रखें। यह देवी लक्ष्मी द्वारा आशीर्वाद के प्रवाह को बढ़ाने में मदद करेगा।

     

    6फेंगशुई कछुआ

    fengshui turtle

    फेंगशुई और वास्तु शास्त्र दोनों ही कछुआ को भाग्यशाली मानते हैं। नए साल में आप अपने घर में कछुआ लाएं और इसे उत्तर दिशा में रखें तो यह असफलता को आपसे दूर रखेगा।

    7फेंगशुई फाउंटेन

    feng shui fountain

    जब आप कमरे में फव्वारा रहेंगी तब यह कमरे का फव्वारा भी आपके घर में काफी सकारात्मकता लेकर आएगा। यह लोगों के बीच प्यार और सद्भाव लाता है और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। यही नहीं इसे घर में रखने से घर में धन की वर्षा होती है।

    इसे भी पढ़ें:Expert Tips: एक्सपर्ट की बताई इन टिप्स से घर में रखें पानी का झरना, आएगी सुख समृद्धि 

    8हैंगिंग मिरर

    hanging mirror

    घर को खुशहाली से भरने के लिए घर में हैंगिंग मिरर लगाएं। हैंगिंग मिरर जीवन में बहुत सारे सकारात्मक वाइब्स लाते हैं। याद रखें कि इसे कभी भी अपने मुख्य द्वार के सामने न रखें अन्यथा यह सकारात्मक वाइब्स की जगह नकारात्मकता ला सकते हैं। 

    9ताजे फूल लगाएं

    live plants at home

    अपने घर को सजाने के लिए आप घर में ताजे फूल लगाएं। ऐसा माना जाता है कि ताजे फूल घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने में मदद करते हैं। नए साल में कृत्रिम पौधों की बजाय प्यार और खुशी लाने के लिए असली पौधे लगाएं। 

     

    10वेलकम डोरमैट

    welcome door mat

    घर की सुख समृद्धि के लिए आप अपने घर के मुख्य द्वार पर वेलकम डोरमैट डालें। सुंदर पौधों और स्वागत योग्य डोरमैट के साथ अपने द्वार को सुशोभित करें जिससे घर में खुशहाली आए। 

    फेंगशुई की ये वस्तुएं आपके नए साल को खुशहाल बना सकती है। इसलिए नए साल के स्वागत में माता लक्ष्मी के आगमन के लिए ये वस्तुएं जरूर लाएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

    Image Credit: freepik, pixabay, shutterstock and unsplash