बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को सुर्खियों में बने रहना अच्छी तरह से आता है। कभी कोई अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में रहता है तो कोई अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर। वहीं बात करें इस साल की तो कई सेलिब्रिटीज के लिए यह साल अच्छा था क्योंकि कई कपल्स ने एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए।
कुछ स्टार्स ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर से अपने फैंस को खुश किया। सोनम कपूर आहून, बिपाशा बसु, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट जैसे स्टार्स इस साल मम्मी बनीं और उनके बच्चों के यूनिक और स्पेशल नाम ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
वैसे तो बॉलीवुड में अपने बच्चों का अलग और अद्भुत नाम कई सारे सेलिब्रिटीज रख चुके हैं, लेकिन इस साल हमने जो नाम सुने वो अलग ही नहीं, बल्कि काफी यूनिक और स्पेशल रहे। इन सेलिब्रिटीज ने अपने बच्चों को मुश्किल नाम देने से ज्यादा मीनिंगफुल और आसान नाम चुनें। आइए आज ऐसे ही सेलिब्रिटी किड्स के सुंदर नाम के बारे में इस आर्टिकल में जानें।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
बॉलीवुड की सबसे टेम्पटिंग जोड़ी, जिनके एक होने का सपना हर फैन ने देखा था, इस साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे थे। आलिया भट्ट ने शादी के 2 महीने बाद ही अपनी प्रेग्नेंसी खबर सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। अब इसी महीने की 6 तारीख को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मम्मी-पापा भी बन गए। दोनों ने एक प्यारी सी गुड़िया को जन्म दिया है।
जहां तक बेबी के नाम की बात है तो अभी कुछ समय पहले आलिया ने अपनी बेटी का यूनिक नाम बताया। उनकी बेटी का नाम राहा रखा गया है। आलिया ने बताया कि हमने बेटी का नाम राहा रखा है जिसके कई सारे सुंदर मतलब निकलते हैं। स्वाहिली में इसका मतलब खुशी है, संस्कृत में इसका मतलब क्लैन से है। बांग्ला में इसका मतलब कंफर्ट है और अरबी में शांति। इसका मतलब खुशी, आजादी और आशीर्वाद से भी है।
इसे भी पढ़ें: इन पॉपुलर सेलेब्स ने अपने बच्चों का अरबी और उर्दू में रखा है नाम
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर
बिपाशा बसु ने भी आलिया की बेटी के जन्म के कुछ समय बाद बेटी को जन्म दिया। उन्होंने और करण सिंह ग्रोवर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी बेटी के होने की घोषणा की थी और साथ ही बेटी का सुंदर नाम भी अपने फैंस के साथ शेयर किया था। बिपाशा और करण ने अपनी बेटी का नाम देवी बासु सिंह ग्रोवर रखा है। इस नाम के भी कई सारे खूबसूरत और प्यारे अर्थ हैं। देवी का अर्थ रानी, दिव्य, हेवनली और उत्कृष्ट होता है।
सोनम कपूर आहूजा और आनंद आहूजा
इस साल सोनम कपूर आहूजा भी एक बेटे की मम्मी बनी हैं। उन्होंने सितंबर माह में अपने बेटे को सभी से मिलाते हुए एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें अपने बेटे का नाम और उसका अर्थ भी बताया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि अपार साहस और शक्ति के प्रतीक हनुमान और भीम की भावना में हम अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा रखते हैं।
उन्होंने आगे लिखा था- 'हिंदू शास्त्रों में वायु पंचतत्वों में से एक है। वह सांस के देवता हैं, हनुमान, भीम और माधव के आध्यात्मिक पिता हैं और वे हवा के अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली स्वामी हैं।' प्राण वायु है, ब्रह्मांड में जीवन और बुद्धि की एक मार्गदर्शक शक्ति है। प्राण, इंद्र, शिव और काली के सभी देवता वायु से संबंधित हैं। वह प्राणियों में उतनी ही आसानी से प्राण फूंक सकता है जितनी आसानी से वह बुराई का नाश कर सकता है।'
प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस
इस साल हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी एक बेटी की मम्मा बनी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। दोनों ने एक संयुक्त बयान में सोशल मीडिया पर अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा की थी। प्रियंका और निक ने इसके कुछ समय बाद अपनी बेटी के नाम की भी घोषणा की थी।
इसे भी पढ़ें: भारती सिंह से लेकर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी तक, इन सेलेब्स ने रखे अपने बच्चों के यूनिक नाम
उन्होंने बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस चुना। उन्होंने पोस्ट में बेटी के नाम का मतलब भी बताया था। प्रियंका ने लिखा था, मालती शब्द संस्कृत से लिया गया है और इसका अर्थ है एक छोटा सुगंधित फूल या चांदनी। मैरी लैटिन शब्द 'मारिस' से लिया गया है जिसका अर्थ है समुद्र का तारा। मैरी जीसस क्राइस्ट की मदर मैरी का फ्रेंच संस्करण भी है।
Recommended Video
देखा आपने इन स्टार किड्स का नाम कितना नया, यूनिक और सिंपल रखा गया है। आपको इनमें से सबसे ज्यादा प्यारा नाम कौन-सा लगा हमारे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर बताएं। यदि आपको लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।