जब कोई एक्ट्रेस इंडस्ट्री में कदम रखती है तो उसकी यही इच्छा होती है कि वह एक बार शाहरूख खान के साथ काम करे। शाहरूख खान को बॉलीवुड का किंग खान और किंग ऑफ रोमांस भी कहा जाता है और इसलिए अदाकाराएं इनके साथ स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं। हालांकि, जब एक एक्ट्रेस इंडस्ट्री में पॉपुलर होती है, तो उसे किंग खान के साथ काम करने का मौका मिलता है। लेकिन वहीं, ऐसी भी कई अदाकारा है, जिन्होंने किंग खान के साथ ही इंडस्ट्री में डेब्यू किया और आज उन्होंने इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम भी बनाया।
शाहरूख खान के साथ इंडस्ट्री में कदम रखने के साथ ही इन एक्ट्रेस की पहली फिल्म ने ही सफलता हासिल की और यह एक्ट्रेस रातों-रात स्टार बन गई। इनमें से ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिनकी गिनती आज के समय की टॉप एक्ट्रेस में होती है। तो चलिए आज हम आपको इन एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं-
दीपिका पादुकोण
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने यूं तो अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2006 में कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' से की थी, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला था। लेकिन अगर बॉलीवुड में डेब्यू करने की बात हो तो दीपिका को अपनी पहली ही डेब्यू मूवी में शाहरूख खान के साथ स्क्रीन शेयर करने का का मौका मिला। इस फिल्म में उन्होंने शांति नाम की एक एक्ट्रेस की भूमिका निभाई थी। फिल्म में दीपिका ने दो किरदार एक साथ प्ले किए। उनकी डेब्यू फिल्म 'ओम शांति ओम' साल 2007 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा आज सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं हैं, बल्कि उन्होंने एक प्रोड्यूसर के रूप में भी खुद को स्थापित किया है। अनुष्का ने भी अपना फिल्मी डेब्यू शाहरूख खान के साथ किया था। वह साल 2008 में शाहरुख खान के साथ आदित्य चोपड़ा की रोमांटिक ड्रामा 'रब ने बना दी जोड़ी' में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके चेहरे की मासूमियत और बेहतरीन अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अनुष्का की डेब्यू मूवी ही एक बिग हिट रही थी।
इसे जरूर पढ़ें: इन 9 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने किया था धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू पर हो गईं फ्लॉप
महिमा चौधरी
महिमा चौधरी आज के समय में भले ही परदे से दूर हो, लेकिन उनका फिल्मी करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने 1997 में शाहरुख के साथ 'परदेस' फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। यह फिल्म सुपरहिट रही। इतना ही नहीं, महिमा को उस वर्ष बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। इसके बाद उन्होंने 90 के दशक के सभी टॉप एक्टर्स के साथ काम किया।
प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा को लोग उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनकी क्यूट सी स्माइल और डिंपल्स के लिए भी जानते हैं। उनकी गिनती अपने समय की सफल अभिनेत्रियों में होती है। प्रीति ने साल 1998 में ’दिल से’ में किंग खान के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि वह इस फिल्म में बतौर सपोर्टिंग एक्ट्रेस नजर आई और फिल्म में उनकी एक छोटी भूमिका थी। फिर भी फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया।
Recommended Video
इसे जरूर पढ़ें: बॉबी देओल के बेटे से लेकर शनाया कपूर तक, जल्द ही ये 5 स्टार किड्स कर सकते हैं बॉलीवुड में डेब्यू
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने भी अपना फिल्मी डेब्यू शाहरूख खान के साथ किया था। उन्होंने 1993 में शाहरुख के साथ ’बाजीगर’ फिल्म में स्क्रीन शेयर की। हालांकि, इस फिल्म में उनका रोल बहुत बड़ा नहीं था, लेकिन फिर भी फिल्म उनके किरदार के इर्द-गिर्द ही घूमती थी। फिल्म में उनके प्रदर्शन को काफी सराहा गया। यह फिल्म सुपर डुपर हिट रही और शिल्पा शेट्टी के करियर ने उड़ान भरी।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।