बॉलीवुड की फेमस और चर्चित बहुओं के बारे में तो आप जानते ही होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के सबसे चर्चित जमाई राजा कौन से हैं? बॉलीवुड की बड़ी फैमिलीज में इन बॉलीवुड एक्टर्स की शादी हुई है। उनका खुद का स्टारडम तो है ही, लेकिन साथ ही साथ बड़े बॉलीवुड घरानों ने उन्हें और भी ज्यादा फेमस बना दिया।
एक जमाने में बेस्ट चाइल्ड एक्टर से लेकर 'कलयुग' जैसी फिल्म से अपना डेब्यू करने वाले कुणाल खेमू गुजरे जमाने की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक रहीं शर्मीला टैगोर के जमाई हैं। उन्होंने सोहा अली खान से शादी की है और वो सैफ अली खान के जीजा हैं।
आयुष शर्मा बॉलीवुड के सबसे चर्चित खान परिवार में से एक के जमाई हैं। वो सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति हैं। 2014 में हुई आयुष और अर्पिता की शादी के बाद से ही आयुष चर्चा में रहे हैं। उनकी डेब्यू फिल्म 'लवरात्री' भी शादी के बाद ही रिलीज हुई थी।
शायद आपको ये न पता हो, लेकिन बॉलीवुड एक्टर कुणाल कपूर असल में रिश्ते में अमिताभ बच्चन के जमाई भी लगते हैं। कुणाल अमिताभ की भतीजी नैना बच्चन के पति हैं। नैना अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ बच्चन की बेटी हैं। इन दोनों की शादी 2015 में हुई थी।
अक्षय कुमार भी बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे राजेश खन्ना के जमाई हैं। डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना दोनों ही अपने समय के बहुत बड़े स्टार्स रहे हैं और अक्षय कुमार का अपना स्टारडम भी कम नहीं है।
दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से धनुष की शादी हुई है। धनुष ने बॉलीवुड में 'रांझना' और 'शमिताभ' जैसी कुछ फिल्में की हैं। धनुष खुद भी दक्षिण भारत के स्टार हैं और वो काफी फेमस हैं।
अजय देवगन खुद भी फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखने वाले हैं और उनकी शादी काजोल से हुई है जो तनूजा की बेटी हैं। अजय और काजोल की शादी 1999 में हुई थी।
सैफ अली खान खुद फिल्मी खानदान से हैं, लेकिन उनके ससुराल वाले भी कम नहीं हैं। अमृता सिंह भी रुकसाना सुल्तान और बेगम पारा जैसी चर्चित हस्थियों के खानदान से हैं और करीना कपूर भी बॉलीवुड के सबसे पुराने खानदान से ताल्लुक रखती हैं।
फरदीन खान खुद तो बॉलीवुड के चर्चित एक्टर फिरोज़ खान के बेटे हैं, लेकिन वो बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक रहीं मुमताज़ के दामाद भी हैं। मुमताज़ की बेटी नताशा मढवानी और फरदीन खान की शादी 2005 में हुई थी।
1981 में रिलीज हुई फिल्म 'लव स्टोरी' से धमाकेदार डेब्यू करने वाले कुमार गौरव वैसे तो अपने करियर में बहुत आगे नहीं बढ़ पाए, लेकिन वो भी बॉलीवुड के एक चर्चित घराने के दामाद हैं। कुमार गौरव की शादी नरगिस और सुनील दत्त की बेटी नमृता दत्त से हुई है।
आयुष शर्मा की तरह अतुल अग्निहोत्री की शादी भी सलमान खान की बहन से हुई है। अतुल की पत्नी हैं अलवीरा खान। अतुल एक समय एक्टर रह चुके हैं और अब वो 'बॉडीगार्ड' और 'हैलो' जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं।
हिट फिल्म 'स्टाइल' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले शर्मन जोशी असल में बॉलीवुड के चर्चित विलेन प्रेम चोपड़ा के जमाई हैं। शर्मन की शादी प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से हुई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।