बिग बॉस केवल लड़ाई झगड़े का शो नहीं है। इस शो में लड़ाई के अलावा भी बहुत कुछ होता है, जैसे प्यार, दोस्ती, टास्क और न जाने क्या क्या। बिग बॉस में कई बार ऐसे वाक्या हुए हैं जिससे जनता और सलमान खान का दिल टूटा है। चाहे वह अब्दु का किसी कारण से घर से बाहर जाना हो या शहनाज का फेक इविक्शन। आज इस आर्टिकल में हम आपको बिग बॉस के मोस्ट हार्ट ब्रेक मोमेंट्स के बारे में बताएंगे।
जैस्मिन का इविक्शन
बिग बॉस 14 में जैस्मिन भसीन भी शामिल हुई थीं। जैस्मिन के क्यूट अंदाज ने सभी को उनका फैन बना दिया था। वह इस सीजन की सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेट्सेंट थीं।
बिग बॉस 14 में जैस्मिन को सपोर्ट करने के लिए उनके दोस्त अली गोनी ने एंट्री ली थी। जैस्मिन ने शो में रहते हुए काफी अच्छा गेम खेला था, लेकिन जब वह घर से बेघर हुईं तो सभी का दिल टूट गया था। यहां तक की सलमान खान की आंखों में भी आंसू छलक उठे थे।
सलमान द्वारा अरहान के बारे में खुलासा
बिग बॉस के सबसे धमाकेदार सीजन 13 में वह सब कुछ हुआ जिसकी उम्मीद शायद नहीं की जा सकती थी। इस सीजन में रश्मि देसाई के ब्वॉयफ्रेंड अरहान खान भी कंटेस्टेंट बनकर घर के अंदर गए थे। शो में अरहान ने रश्मि को शादी के लिए प्रपोज हुई किया था।
हालांकि, वीकेंड के वार पर सलमान खान ने आकर अरहान खान के बारे में काफी कुछ बताया जिसके बारे में रश्मि को पता भी नहीं था। इसके बाद रश्मि देसाई काफी टूट गई थीं और इस बात को सुनकर जनता का दिल भी टूटा था।
इसे भी पढ़ें: डॉली ब्रिंदा से लेकर सिद्धार्थ शुक्ला तक, बिग बॉस में हुईं इन लड़ाईयों को भूल पाना है मुश्किल
प्रतीक सहजपाल का विनर न बनना
View this post on Instagram
बिग बॉस 15 में पहले दिन से ही अपने नाम का झंडा गाड़ने वाले प्रतीक सेहजपाल का गेम काफी स्ट्रॉन्ग और अच्छा था। वह अपने मन मर्जी के मालिक थे, इसलिए वह भीड़ से अलग होकर खेलना पसंद करते थे। सभी को वह इस सीजन के विनर लगते थे, लेकिन जब ग्रैंड फिनाले के दिन सलमान ने तेजस्वी प्रकाश का हाथ ऊपर कर उन्हे ट्रॉफी दी तो इस समय केवल प्रतीक ही नहीं बल्कि जनता भी काफी निराश हुई थी। सभी को लगा था की इस शो की ट्रॉफी पर केवल प्रतीक का अधिकार है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
इसे भी पढ़ें: बिग बॉस के ये कंटेस्टेंट्स ज्वाइन कर चुके हैं पॉलिटिक्स
कुशाल का बेघर होना
गौहर खान ने जब बिग बॉस शो जीता था तो सभी बेहद खुश हुए थे, लेकिन यह शो उनके लिए काफी मुश्किल भरा था। शो के दौरान गौहर को कुशाल से प्यार हो गया था। कुशाल की लड़ाई वी जे एंडी से हुई जिसमें वह फिजिफल हो गए थे। इस पर बिग बॉस ने उन्हें घर से निष्कासित कर दिया था।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।