बिग बॉस के 16 सीजन ऑन एयर हो चुके हैं। यह शो एंटरटेनमेंट का डेली डोज लेकर दर्शकों के सामने आता है। हर साल शो में बड़े-बड़े एक्टर्स हिस्सा लेते हैं। इस शो में देश ही नहीं विदेशी लोग भी नजर आ चुके हैं। यह शो तीन महीने तक चलता है। ऐसे में स्टार्स घर में रहने के लिए खूब पैसे चार्ज करते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन सदस्यों के बारे में बताएंगे जिन्हें घर में रहने के करोड़ों रूपये मिलें।
रिमी सेन
बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी रिमी सेन भी बिग बॉस शो का हिस्सा थीं। वह बिग बॉस के सीजन 9 में नजर आई थीं। रिमी सेन का गेम पहले दिन से ही काफी अच्छा था, लेकिन बीच में वह काफी परेशान हो गई थीं और वह सलमान के सामने घर से बाहर जाने के लिए विनती करने लगी थीं। इस पर सलमान ने बिग बॉस का एग्जिट गेट खोल दिया था, लेकिन वह शो से बाहर नहीं गईं।
रिमी सेन का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है क्योंकि रिपोर्ट्स की मानें तो रिमी को घर में रहने के लिए 2 करोड़ रूपये ऑफर किए गए थे। है न यह कितनी बड़ी रकम?
द ग्रेट खली
दुनिया भर में भारत का नाम रोशन करने वाले द ग्रेट खली भी बिग बॉस सीजन 4 में नजर आ चुके हैं। भारत की जनता उन्हें बेशुमार प्यार करती है। वह WWE में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ऐसे में जब वह बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर गए तो लोगों ने उन्हें जमकर प्यार दिया। वह शो के पहले रनर अप भी बनें। क्या आप जानते हैं कि उन्हें शो के लिए कितने पैसे चार्ज किए थे? खली को एक हफ्ते के 50 लाख रूपये दिए गए थे।
इसे भी पढ़ें: बिग बॉस के ये सदस्य हैं करोड़पति, जानें कौन है इस लिस्ट में शामिल
पामेला एंडरसन
बिग बॉस के घर में पामेला एंडरसन की एंट्री ने सभी को हैरान कर दिया था। वह बिग बॉस के सीजन 4 की कंटेस्टेंट थीं। उनकी बिग बॉस के शो की पेमेंट सुनकर आप दंग रह जाएंगे। पामेला को बिग बॉस द्वारा 2.5 करोड़ रूपये मिले थे।
हिना खान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल की लीड एक्ट्रेस हिना खान ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है। वह बिग बॉस के शो का भी हिस्सा थीं। सीजन 11 में हिना खान का ग्लैमर और बेबाक अंदाज सभी को पसंद आया था। वह इस सीजन की मोस्ट स्टाइलिश कंटेस्टेंट थीं। क्या आप जानते हैं कि उन्हें शो को करने के लिए सबसे ज्यादा पैसे दिए गए थे।
इसे भी पढ़ें: हिना खान की हैं फैन तो जानिए उनके जीवन से जुड़ी ये मजेदार बातें
श्रीसंत
View this post on Instagram
भारत के पूर्व क्रिकेटर श्रींसत को बिग बॉस शो करने के लिए काफी लंबे समय से अप्रोज किया जा रहा था, लेकिन वह यह शो नहीं करना चाहते थे। केवल सलमान खान के कहने पर उन्होंने हां कही थी।
वह बिग बॉस 12 में नजर आएं हैं। शो के दौरान श्रीसंत और दीपिका के बॉन्ड को बेहद पसंद किया गया। इसके अलावा इस शो के अन्य कंटेस्टेंट दीपक ने उन पर एक गाना भी बनाया था, जिसे सुन शो के होस्ट सलमान खान भी भावुक हो गए थे। शो में श्रीसंत का गुस्सैल स्वभाव भी देखने को मिला। श्रीसंत को शो में रहने के लिए 50 लाख रूपये की रकम ऑफर हुई थी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।