यह कहा जा सकता है कि बिग बॉस का शो लोगों की बंद किस्मत का ताला खोल देता है। इसलिए अक्सर बड़े-बड़े सितारे इस शो में हिस्सा लेते हैं। इस शो ने लोगों को बहुत कुछ दिया है।
कई बार यह देखा गया है कि एक्टर्स बड़े पर्दे के बाद राजनीति में कदम रखते हैं। चाहे वह जया पर्दा हो या मनोज तिवारी। सिनेमा से लेकर टीवी जगत के सितारों ने राजनीति को अपना एक नया प्रोफेशन बनाया है। क्या आप जानते हैं बिग बॉस के कुछ सदस्य हैं जिन्होंने शो के बाद पॉलिटिक्स ज्वाइन की है? आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे इन कंटेस्टेंट्स के नाम।
श्रीसंत
बिग बॉस 12 में देश के जाने माने खिलाड़ी श्रीसंत ने हिस्सा लिया था। विवादों में रहने वाले श्रीसंत ने जब घर के अंदर एंट्री ली तो सभी हैरान हो गए थे। हालांकि, शो में उन्होंने कुछ अच्छे रिश्ते भी बनाएं और दोबारा से अपने फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहे।
कहा जाता है कि बिग बॉस के मेकर्स श्रीसंत को काफी लंबे समय से अप्रोच कर रहे थे, लेकिन आखिर में वह सलमान खान के कहने पर राजी हुए।
क्या आप जानते हैं कि श्रीसंत भी राजनीति में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं? श्रीसंत ने बीजेपी पार्टी से चुनाव लड़ा था। यह बात साल 2016 की है जब श्रीसंत ने राजनीति की ओर अपना कदम बढ़ाया। उन्होंने तिरुवनंतपुरम से विधानसभा का टिकट लिया, लेकिन वह इस क्षेत्र में मात खा गए।
रवि किशन
View this post on Instagram
भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार और सिंगर रवि किशन भी बिग बॉस 6 में नजर आ चुके हैं। शो खत्म होने के कई साल बाद यानी साल 2014 में रवि किशन ने कांग्रेस का दामन थामा। वह यूपी के जौनपुर क्षेत्र के लिए चुनाव में खड़े हुए, लेकिन पहली बार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद साल 2017 में रविन किशन ने बीजेपी पार्टी को अपना साथी बना लिया।
इसे भी पढ़ें: ये हैं बिग बॉस शो के बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले कुछ सवाल
शिल्पा शिंदे
अंगूरी भाभी को भला कौन नहीं जानता है। घर-घर में अपने अनोखे किरदार के कारण शिल्पा शिंदे ने खूब नाम कमाया। 'भाभी जी घर पर है' इस सीरियल के बाद वह बिग बॉस शो में नजर आईं। इस शो में भी उन्होंने जमकर हंगामा किया और शो को अपने नाम करने में कामयाब रहीं।
क्या आपको पता है शिल्पा शिंदे भी पॉलिटिक्स भी ज्वाइन कर चुकी हैं? वह साल 2019 में कांग्रेस पार्टी से जुड़ीं और उन्होंने मुंबई से चुनाव लड़ा था।
इसे भी पढ़ें: बिग बॉस के वो सदस्य जिन्होंने प्यार में की सारी हदें पार
अर्शी खान
View this post on Instagram
बिग बॉस 11 में 'आवाम सब जानती है' के डायलॉग से मशहूर अर्शी खान भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। शिल्पा शिंदे के बाद उन्होंने भी राजनीति में अपना नाम बनाने की सोची।
अर्शी ने भी साल 2019 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। कुछ समय बाद उन्होंने राजनीति छोड़ दी। इसका कारण उन्होंने बताया था कि वह प्रोफेशनल काम की वजह से पॉलिटिक्स के लिए समय नहीं निकाल पा रही हैं। मेरे पास काम बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से में राजनीति में एक्टिव नहीं रह पाऊंगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।