बिग बॉस 16 दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इस शो में रोजाना कुछ ना कुछ नया हो रहा है। लड़ाई से लेकर प्यार तक किसी भी चीज की कसर नहीं छोड़ी जा रही है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि शो में केवल प्यार के ही रिश्ते बनते हैं लेकिन ऐसा नहीं है।
ऐसे कई सीजन रह चुके हैं जिनमें भाई-बहन का बॉन्ड भी देखने को मिला है। केवल शो में ही नहीं कंटेस्टेंट्स ने घर से बाहर जाने के बाद भी इस रिश्ते को निभाया है। अन्य ने रिश्ते को खत्म कर दिया। क्या आप जानना चाहती हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
प्रिंस नरूला और किश्वर मर्चेंट
बिग बॉस 9 में भी जमकर धमाका हुआ था। इस शो में केवल प्यार ही नहीं हुआ था बल्कि कई खास रिश्ते भी बने थे। किश्वर और प्रिंस नरूला के बीच भाई-बहन का रिश्ता देखने को मिला। हालांकि, ऐसा कहा गया कि प्रिंस ने किश्वर को केवल नाम के लिए बहन बनाया था।
हुआ कुछ यूं था कि टिकट टू फिनाले टास्क में किश्वर 15 लाख लेकर घर से बाहर हो गई और प्रिंस ग्रैंड फिनाले में पहुंच गए थे। इसके बाद सलमान ने भी प्रिंस के इस रिश्ते पर सवाल उठाए थे, जिसनें उन्होंने कहा था कि आपने इस बारे में एक बार भी बात नहीं की।
दीपिका कक्कड़ और श्रीसंत
द ग्रेट इंडियन क्रिकेटर श्रीसंत भी बिग बॉस 12 का हिस्सा बन चुके हैं। ज्यादातर लोग उनके गुस्सैल स्वभाव से वाकिफ हैं। इस शो में टीवी की जानी मानी बहु सिमर ऊर्फ दीपिका कक्कड़ भी शामिल हुईं थीं। दोनों का बॉन्ड बेहद अच्छा था। दीपिका और श्रीसंत अक्सर एक दूसरे के साथ बातें शेयर करते रहते थे। हर कोई इनके रिश्ते की तारीफ करता था। हालांकि, उनका यह रिश्ता दोस्ती का नहीं बल्कि भाई बहन का था।
यह बॉन्ड शो के बाहर भी कुछ समय तक बना रहा। श्रीसंत अक्सर दीपिका के घर डिनर पर जाते थे। कुछ समय बाद दोनों के बीच के रिश्ते में खटास आ गई। दीपिका ने श्रीसंत की वाइफ को अनफॉलो कर दिया था। इस पर श्रीसंत ने बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी के बर्थडे पर दीपिका को मैसेज करके बुलाया था लेकिन दीपिका ने कोई रिप्लाई नहीं दिया। इसके बाद से श्रीसंत ने दीपिका से बात करनी छोड़ दी थी।
इसे भी पढ़ें: बिग बॉस की वह जोड़ियां जो दुश्मन से बनी दोस्त
शेफाली और हिंदुस्तानी भाऊ
View this post on Instagram
फेमस सॉन्ग 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला की बिग बॉस में एंट्री ने भी धमाल मचा दिया था। इस सीजन में सोशल मीडिया सेंसेशन हिंदुस्तानी भाऊ भी कंटेस्टेंट बनकर आए थे। शेफाली का गेम काफी अच्छा था। वह एक स्ट्रॉन्ग प्लेयर भी थीं। शो के दौरान उनका हिंदुस्तानी भाऊ के साथ खास रिश्ता बना। वह उन्हें भाई कहकर बुलाती थी। घर से बाहर निकलने के बाद भी दोनों ने अपने इस भाई-बहन के रिश्ते को कायम रखा। यहां तक कि हाल ही में रक्षाबंधन पर भी शेफाली ने भाऊ के साथ यह त्यौहार सेलिब्रेट किया था।
इसे भी पढ़ें: बिग बॉस में हुई इन लड़ाइयों ने मचा दिया था बवाल, केवल जुबान ही नहीं चले थे हाथ- पैर भी
विकास गुप्ता और ज्योति
बिग बॉस का सीजन 11 भी हीट था। इस सीजन में भी जमकर लड़ाई और प्यार हुआ था। इस सीजन में ज्योति नाम की एक कंटेस्टेंट भी थीं, जिनका विकास गुप्ता के साथ स्पेशल बॉन्ड बना था।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram- shefali jariwala, kishwer merchant, dipika kakkar
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।