Bhai Dooj 2022 Gift According To Sister Zodiac In Hindi: हिंदू धर्म में सभी व्रत त्यौहारों का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि हर एक पर्व को मनाने का अलग तरीका होता है और किसी न किसी रूप में इनका महत्व भी होता है। इन्हीं व्रत और त्यौहारों में से एक है दिवाली के महोत्सव के बीच पड़ने वाला भाई दूज का पर्व।
यह पर्व कार्तिक मास शुल्क पक्ष की द्वितीया तिथि को पड़ता है और इसे यम द्वितीया के रूप में भी मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन यदि भाई अपनी बहन के घर आता है और टीका लगवाकर भोजन ग्रहण करता है तो ये भाई बहन दोनों के लिए बहुत ही शुभ होता है।
इसके साथ ही भाई अपनी बहन को कुछ न कुछ उपहार जरूर देते हैं। मान्यता है कि यदि भाई अपनी बहन की राशि के अनुसार उन्हें कुछ चीजें उपहार में देता है तो ये रिश्तों को मजबूत करने में मदद करते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से जानें कि राशि अनुसार बहन को क्या गिफ्ट करना चाहिए जिससे आपके रिश्ते में मजबूती बनी रहे।Bhai Dooj 2022 Gift According To Sister Zodiac In Hindi
मेष राशि
इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल को माना जाता है और उनके लिए सबसे शुभ रंग लाल को माना जाता है। यदि आप भाई दूज में अपनी बहन को कोई लाल रंग की वस्तु जैसे कपड़े, घर का सामान या मेकअप का सामान उपहार में देंगे तो ये आपके और बहन दोनों के जीवन में समृद्धि लाएगा।
वृषभ राशि
यदि बहन की राशि वृषभ है तो उसे उपहार में चांदी की कोई वस्तु दे सकते हैं। चांदी को चंद्रमा का कारक माना जाता है और इससे शांति बनी रहती है। यदि आप बहन को चांदी का उपहार देंगे तो ये आपके रिश्तों में हमेशा सामंजस्य बनाए रखने में मदद करेगा।
इसे जरूर पढ़ें: Bhai Dooj 2022 Date: भाई दूज की तिथि, टीका करने का शुभ मुहूर्त और महत्व जानें
मिथुन राशि
मिथुन राशि की लड़कियों को आप हरे रंग की कोई भी चीज उपहार में दें जैसे कपड़े,सजावट का सामन या बर्तन आदि। ये आपके जीवन में सौहार्द्र लाएगा।
कर्क राशि
कर्क राशि की बहन को यदि आप सफ़ेद चीजें उपहार में देंगे तो आपके लिए लाभकारी होगा। आप उन्हें चांदी के गहने, चांदी का सिक्का या बर्तन भी उपहार में से सकते हैं।
सिंह राशि
इस राशि की लड़कियों को यदि आप कोई पीली वस्तु देते हैं तो आपके लिए अत्यंत लाभकारी होगा। अगर आप अपनी सिंह राशि की बहन को सोने का कोई आभूषण देते हैं तो आपके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
कन्या राशि
इस राशि की लड़कियों को यदि भाई किचन के बर्तन या सजावट का कोई सामान उपहार में देंगे तो आपके जीवन में हमेशा सौहार्द्र बना रहेगा।
तुला राशि
यदि आप अपनी तुला राशि की बहन को सोने, चांदी या हीरे के गहने देते हैं तो ये आपके लिए लाभकारी हो सकता है। यदि आप बहन को ज्यादा महंगा तोहफा नहीं दे सकते हैं तो सफ़ेद या सिल्वर कलर के कपड़े उपहार में दें।
वृश्चिक राशि
अगर आपकी बहन की राशि वृश्चिक है तो बहन को घर के इस्तेमाल के लिए कोई सामान दें जैसे सजावट से संबंधित कोई सामान देना आपके लिए हितकारी होगा।
धनु राशि
धनु राशि की बहन को आप केसरिया रंग की कोई ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं या फिर उन्हें कोई सजावट का सामान या गैजेट्स उपहार में दें। ऐसा करना आपके लिए लाभकारी होगा।
मकर राशि
अगर आपकी बहन मकर राशि की है तो आप उन्हें सोने का कोई सामान या मोबाइल गिफ्ट कर सकते हैं। आप अपनी बहन को कोई और इलेक्ट्रॉनिक का सामान भी दे सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Bhai Dooj Wishes And Quotes 2022: भाई दूज अपनों अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश
कुंभ राशि
आप अपनी बहन को भाई दूज के दिन कोई काले रंग की चीज जैसे डेकोर का सामान या इलेक्ट्रॉनिक आइटम गिफ्ट में दें, जिससे आपके जीवन में सौहार्द्र बना रहेगा।
मीन राशि
यदि आपकी बहन मीन राशि की है तो आप अपनी बहन को किचन के बर्तन उपहार में दें। ऐसा करने से आपके रिश्ते मजबूत होंगे और सामंजस्य बना रहेगा।
यदि भाई दूज के दिन आप अपनी बहन की राशि के अनुसार उसे कोई उपहार देते हैं तो ये घर में सुख समृद्धि लाने के साथ आपके जीवन में सफलता के योग भी लाएगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।