कई सारे त्यौहार हमारे देश में मनाये जाते हैं। हर त्यौहार को मनाने का तरीका भी अलग-अलग होता है। भाई दूज का त्यौहार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व के पीछे एक पौराणिक कथा जुड़ी है जिसके अनुसार यमुना के भाई भगवान यम ने उनके आग्रह पर टीका लगवाया था और उनके घर पर भोजन ग्रहण किया।
भगवान यम और यमुना देवी के अलावा इस दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा का भी विशेष महत्व होता है और उनकी पूजा के कई सारे फायदे भी होते हैं। इस लेख में हम आपको भगवान चित्रगुप्त की पूजा को भाई दूज के दिन करने का महत्व बताएंगे।
कौन हैं भगवान चित्रगुप्त?
भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा का विशेष महत्व भाई दूज के दिन माना जाता है। आपको बता दें कि ब्रह्मा जी ने जब सृष्टि की रचना की थी। तब यमराज जी की उत्पत्ति के साथ भगवान चित्रगुप्त जी को अपने कठोर तप से उत्पन्न किया था और माना जाता है कि भाई दूज पर भगवान यमराज और यमुना जी की पूजा भी करी जाती है।
भगवान चित्रगुप्त जी को प्रत्येक व्यक्ति के पाप-पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान माना जाता है। आपको बता दें कि भगवान चित्रगुप्त जी कायस्थ समाज के प्रमुख आराध्य देवता भी हैं। साथ ही इन्हें भगवान ब्रह्मा जी का एक अंश माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें-Bhai Dooj Wishes And Quotes 2022: भाई दूज अपनों अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश
भाई दूज पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने के फायदे
आपको बता दें कि भाई दूज के दिन पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने के कई सारे फायदे होते हैं। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार इस दिन पूजा करने से साहस और शौर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान चित्रगुप्त की पूजा को विधि-विधान के साथ करने से बल और ज्ञान का भी आशीर्वाद भी मिलता है।
इस दिन नये पेन, पेंसिल को चित्रगुप्त देव का रूप माना जाता है और उस नई पेंन की भी पूजा लोग करते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान चित्रगुप्त की पूजा से विद्या की भी प्राप्ति होती है और इस दिन पर किसी भी कार्य को आरंभ करना बहुत शुभ भी माना जाता है।
पुराणों के अनुसार भाई दूज पर पूजा करने से विष्णु लोक की भी प्राप्ति होती है। आपको बता दें कि इस दिन लोग अपने व्यापार की बढ़ोतरी के लिए भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा विशेष तरह से करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-भाई दूज पर पहनें रफल साड़ी, देखें डिजाइन
भगवान चित्रगुप्त की पूजा के बाद लोग अपने बही खाते पर 'श्री' भी लिखते हैं। ऐसा करने से भी भगवान की कृपा बनी रहती है और व्यापार के साथ-साथ जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि भी होती है। इन सभी फायदों की वजह से आपको भी भाई दूज के दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा करनी चाहिए।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- flickr/freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।