हम अपने घर की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं जिनमें शामिल है रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधें। हमारे घर में ज्यादातर दो तरह के गमले होते हैं एक तो वो जिन्हें हम नीचे रखते हैं और दूसरे वो जो ग्रील या दीवार पर टांगने वाले। लेकिन सारे ही फूलों को आप हैंगिंग बास्केट में नहीं लगा सकते। इसलिए आज हम आपको इस लेख में ऐसे सुंदर फूलों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप हैंगिंग बास्केट में लगा सकते हैं।
फ्यूशिया(Fuchsias)
अगर आप किसी ऐसे हैंगिंग फ्लावर को ढूंढ रही हैं जो आपके मन को भा जाए तो फ्यूशिया को अपने घर लाएं और गमले में लगाएं। यह सामने से दिखने में तो सुंदर लगते ही हैं लेकिन जब आप इन ऊपर टंगा हुआ नीचे से देखते हैं तो यह बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। यह बारह महीने खिलने वाले फूल हैं जो आपके घर की शोभा को बढ़ाएंगे। यह आपको गुलाबी, हल्के गुलाबी, बैंगनी और सफेद रंग में मिल जाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें- Flowering Plants: सालभर फूलों से महकने वाले इन पौधों से सजाएं अपना गार्डन
कैलीब्राचोआ (Calibrachoa)
इस फूल को मिलियन बेल्स के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह दिखने में बिल्कुल घंटी की तरह लगते हैं। ये उन फूलों में हैं जिन्हें लोग अपने घर में लगाना पसंद करते हैं । यह फूल भी बारह महीने खिलने वाले हैं, जिन्हें वार्षिक रूप से उगाया जाता है।(घर पर ऐसे लगाएं रेन लिली का पौधा)
आपको इस फूल की कई वैरायटी मोल जाएगी जिसमें आपको अलग-अलग रंग भी मिलेंगे। अगर आप अपने हैंगिंग गमले के लिए फूल लेने की सोच रही हैं तो इस फूल को जरूर खरीदें।
पेटुनिअस (Petunias)
एक ऐसा फूल जो आपको लाल, पीले, काले, नीले, सफेद और बैंगनी जैसे कई रंगों में मिल जाएगा। अगर आपने इस फूल को लोगों के घरों में देखा होगा। यह दिखने में बहुत सुंदर लगते हैं और घर की शोभा बढ़ाने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।(ये पौधा करता है डायबिटीज को कंट्रोल)
प्यारी सी सुगंध वाले इस फूल को किसी भी तरह के गमले में उगाया जा सकता है। अगर आप यह पौधा लगाने चाहती है तो सबसे अच्छा समय है बसत या फिर सर्दियों के आखिर में। इस समय इसके बीजों को घर के अंदर बोना चाहिए।
टोरेनिया(Torenia)
टोरेनिया फूल जिस्र विशबोन फूल या गिर ब्लूविंग्स भी कहा जाता है, आपको कई रंगों में मिल जाएगा और हैंगिंग पॉट(घर पर ऐसे बनाएं हैंगिंग पॉट्स) के लाइट बेस्ट ऑप्शन है। अगर आओ टोरेनिया लेने जाते हैं तो यह आपको लगभग 10 से ज्यादा रंगों में मिल जाएगा। आप इसे अपने घर पर जरूर लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें- Flower Gardening Tips: गार्डन की परेशानियों को चुटकी में दूर करता है यह 1 उपाय
आपके घर में कौन-सा हैंगिंग प्लांट है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik, wikipedia
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।