आपने खरगोश तो देखे होंगे और आप यह भी जानती होंगी कि खरगोश हरी घास-पत्ती खाते हैं और तार जैसी चीजों को भी काट देते हैं। उनकी यही आदत हमें घर पर अच्छे पौधे न लगाने को मजबूर करती है।
लेकिन क्या आप जानती हैं की कुछ पौधे ऐसे हैं जिन्हें खरगोश खाना पसंद नहीं करते? जी हां, ऐसे पौधे हैं और आज हम आपको इस लेख में ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये पौधें।
वेरोनिका (Veronica)
वेरोनिका एक ऐसा पौधा है जिसे खरगोश पसंद नहीं कर सकते हैं। यह दिखने में बहुत ही सुंदर होता है और नीले, गुलाबी और सफेद रंग में पाया जाता है। यह पूरी गर्मियों में खिलने वाला फूल है जिसे आसानी से कहीं भी उगाया जा है। वैसे तो यह दिखने में बहुत सुंदर होते हैं लेकिन इन्हें खरगोश इसे पसंद नहीं करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- बीजों के अलावा पत्तों से भी उगा सकते हैं यह पौधे, जानिए
डेलीली (Daylily)
हम चाहते हैं कि हमारा गार्डन हरा-भरा नजर आए लेकिन अगर घर में खरगोश है(Pet से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान) तो ऐसा मुमकिन नहीं हो पता है। लेकिन अगर आप आप चाहते हैं की आपका खरगोश पौधे न खाए तो इसके लिए आपको कुछ ऐसे पौधे लगाने होंगे जिन्हे वे खाना पसंद नहीं करते हैं। इसके लिए बेस्ट है कैटमिंट। यह तरह का पैदा है जिसे कहीं भी उगाया जा सकता है और यह किसी भी परिस्थिति में रह सकता है।
कैटमिंट (Catmint)
यह बारहमास उगने वाला पौधा सूखा और गर्मी दोनों ही सह सकता है। गर्मियों के दौरान इसके पत्ते भूरे और हरे और बैंगनी, सफेद, नीले और गुलाबी सफेद रंग के फूल होते हैं। खरगोश इस बारहमासी पौधे को पसंद नहीं करते हैं खाते हैं तो यह गार्डन में लगाने के लिए बेस्ट है।(गार्डन में लगाएं ये खुशबूदार पौधे)
लेवेंडर (Lavender)
यह एक ऐसा पौधा है जिसके फूल बहुत ही सुंदर होते हैं ओट इसकी खुशबू भी बहुत अच्छी होती है। यह ज्यादातर सफेद और बैंगनी रंग के होते है(21 रुपये में घर लाएं ये फूल-पौधे)। अगर आप इसे अपने गार्डन में उगाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा पानी वाली मिट्टी चाहिए होगी। यह पौधा भी उन्हीं में से है जिसे खरगोश पसंद नहीं करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- अपने इंडोर प्लांट्स का ऐसे रखें ध्यान, नहीं होंगे आपके पौधे खराब
आपके घर में कौन-सा पालतू जानवर है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik, wikipedia
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।