अपने भविष्य के बारे में हर कोई जानना चाहता है। खासतौर पर करियर, पढ़ाई, रिश्ते, प्रेम संबंध और सेहत से जुड़े अनेकों प्रश्न लोगों के जहन में होते हैं। यह सभी भविष्य से जुड़े होते हैं, मगर उन्हें जान पाना आसान काम नहीं है। हालांकि, आप इसकी झलक अपने राशिफल में देख सकते हैं। यदि आप भी इन सारी बातों को जानने के इच्छुक हैं, तो उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा द्वारा बताए गए इस राशिफल को अवश्य पढ़ें।
मेष-
राशि में दशम चंद्र होने से काम समय पर होंगे एवं नए कार्य की प्राप्ति भी होगी। अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यस्तता भी अधिक रहेगी। पिता से सहयोग प्राप्त होगा।
- अच्छे-बुरे दिन- मंगल एवं बुधवार आय के लिए अनुकूल दिन रहेंगे। समस्याओं का निदान होगा एवं सफलता प्राप्त होगी। गुरु एवं शुक्रवार को कठिन समय हो सकता है,संभलकर रहें। क्रोध में निर्णय नहीं करें।
- प्रोफेशन-व्यापार में सामान्य स्थितियां बनी रहेंगी। नौकरी में सप्ताहांत में प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं।
- शिक्षा-पढ़ाई अच्छी चलती रहेगी एवं सहयोग भी प्राप्त होगा।
- स्वास्थ्य-सर्दी, ज्वर, खांसी एवं आंखों की समस्याएं हो सकती हैं।
- प्रेम-प्रेम प्रस्तावों में सफलता मिलेगी एवं कुंवारों को वैवाहिक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी।
- क्या करें-पक्षियों को जल पिलाएं।
वृषभ-
राशि में नवम चंद्रमा के होने से आय बेहतर बनी रहेगी एवं अच्छी सूचनाएं प्राप्त होंगी। कार्य समय पर होंगे एवं कार्यस्थल पर प्रशंसा की प्राप्ति होगी। धार्मिक आयोजन में जाने का मौका प्राप्त होगा। सरकारी कार्य में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। संतान से सुख की प्राप्ति होगी एवं विवादों में विजय मिलेगी।
- अच्छे-बुरे दिन- मंगल एवं बुधवार को व्यस्तता अधिक होंगी। गुरु एवं शुक्रवार को धन की प्राप्ति होगी। कार्य में सफलता मिलेगी। शुक्रवार की रात से चिंता की वृद्धि होगी एवं गुप्त बातें बाहर आ सकती हैं। खर्च अधिक होगा। शनिवार को सतर्कता से कार्य करें।
- प्रोफेशन-व्यापार तेज रहेगा एवं नौकरी में तनाव समाप्त होगा।
- शिक्षा-अध्ययन के लिए बाहर जाने वालों को सफलता प्राप्त होगी।
- स्वास्थ्य-पेट, कमर एवं पैर में तकलीफ हो सकती है। आंख भी दुखेगी।
- प्रेम-साथी से हताशा मिलेगी एवं जीवनसाथी से दुख प्राप्त होगा।
- क्या करें-शाम के समय शिवालय की सफाई करें।

मिथुन-
राशि में अष्टम चंद्रमा के होने से कार्य में रुकावट आएगी एवं धन की कमी रहेगी। परिवार में तनाव भी रहेगा। व्यय अधिक एवं अनावश्यक परेशानियां आ सकती हैं। मंगलवार की दोपहर से मामूली राहत की प्राप्ति होगी।
- अच्छे-बुरे दिन- बुधवार को अचानक यात्रा का योग बन सकता है। लाभ में वृद्धि होगी एवं कार्य समय पर संपन्न होने के साथ मित्रों से सहायता भी प्राप्त होगी। गुरुवार एवं शुक्रवार अनुकूल दिन रहेंगे। विरोधी को दबाने में आप सफल होंगे। शनिवार को सफलता एवं आय की की प्राप्ति होगी।
- प्रोफेशन-व्यापार व्यवस्थित रहेगा एवं नौकरी में तनाव समाप्त होगा।
- शिक्षा-पढ़ाई में बाधाएं समाप्त होंगी एवं मदद भी प्राप्त होगी।
- स्वास्थ्य-दाएं तरफ पेट दर्द एवं रक्तचाप की समस्याएं हो सकती हैं।
- प्रेम-कुंवारों को वैवाहिक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी। प्रेम में सफलता प्राप्त होगी।
- क्या करें-जलपात्र का दान करें।
कर्क-
राशि में शनि-चंद्र की दृष्टि रहेगी। अटके कार्य में गति आएगी। चिंताएं कम होंगी एवं आय में भी वृद्धि होगी। सहयोग की अपेक्षाएं पूर्ण होंगी।
- अच्छे-बुरे दिन- मंगल एवं बुधवार को विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। किराएदार या पड़ोसियों से तनाव हो सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। गुरुवार से पुन: स्थितियों में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी एवं योजनाएं सफल होंगी। शनिवार को बड़े धन की प्राप्ति हो सकती है।
- प्रोफेशन-व्यापार में मामूली वृद्धि होगी एवं नौकरी में विवाद होगा।
- शिक्षा-परिणाम पक्ष के आएंगे।
- स्वास्थ्य-घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है। आंखों में जलन होगी।
- प्रेम-साथी से सहयोग मिलेगा एवं जीवनसाथी सुख प्रदान करेगा।
- क्या करें-शिवजी का दूध एवं दही से अभिषेक करें।

सिंह-
सप्ताह के आरंभ में विरोधी हावी रहेंगे एवं समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। परिवार में बुजुर्गों का अपमान हो सकता है। मन उदास रहेगा आय बनी रहेगी।
- अच्छे-बुरे दिन- मंगल एवं बुधवार को आय में वृद्धि होगी एवं कार्यस्थल पर अन्य से आगे रहेंगे। दिखावे से बचें, इससे नुकसान होने की संभावना है। गुरु एवं शुक्रवार को अकेले रहने का मन होगा। शनिवार को बड़ी आमदनी के आसार हैं।
- प्रोफेशन-व्यापार में लाभ होगा एवं नौकरी में सबसे आगे रहेंगे।
- शिक्षा-उच्च शिक्षा वालों को भविष्य के लिए निर्णय लेने में संशय बना रहेगा।
- स्वास्थ्य-शुगर, रक्तचाप एवं मूत्र विकार की समस्याएं हो सकती हैं।
- प्रेम-प्रेमी साथी से मधुर संबंध रहेंगे एवं वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।
- क्या करें-दुर्गा जी को खीर का भोग लगाएं।
कन्या-
सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। संतान से सहयोग प्राप्त होगा एवं योजनाएं सफल होंगी, किंतु मंगल एवं बुधवार को यात्रा में कठिनाई आएंगी। कार्य स्थान पर परेशानी आ सकती है। आय में व्यवधान उत्पन्न होंगे। विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे।
- अच्छे-बुरे दिन- गुरु एवं शुक्रवार आय में वृद्धि एवं सहयोग प्राप्त होगा। समस्याओं का समाधान होगा। मन प्रसन्न रहेगा। कार्य समय पर होंगे। शनिवार को व्यय की अधिकता के साथ विवाद की स्थितियां बन सकती हैं।
- प्रोफेशन-व्यापार में बेकार की परेशानी आएंगी एवं नौकरी में समय अच्छा बितेगा।
- शिक्षा-पढ़ाई से ज्यादा अन्य कार्य में मन लगेगा। तकनीक में रुचि रहेगी।
- स्वास्थ्य-बाल झड़ने की समस्याएं हो सकती हैं।
- प्रेम-प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिए जाएंगे एवं वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
- क्या करें-हनुमान जी को फलों का भोग लगाएं।

तुला-
राशि में चतुर्थ चंद्र के होने से कम आय रहेगी और मन विचलित रहेगा। कार्य के प्रति मन उदासीन रहेगा।
- अच्छे-बुरे दिन- मंगल एवं बुधवार से समय में सुधार के साथ काम भी समय पर बनेंगे एवं विवाद भी थमेगा। आय वृद्धि होगी एवं संतान से सुख की प्राप्ति होगी। गुरुवार को बड़े लाभ के आसार बनेंगे। शुक्रवार को भी समय अनुकूल बना रहेगा। शनिवार को परिवार के साथ समय व्यतीत होगा।
- प्रोफेशन-व्यापार मध्यम गति से चलेगा एवं नौकरी में कार्य ज्यादा करना पड़ेगा।
- शिक्षा-अध्ययन में रुचि कम रहेगी प्रोजेक्ट के परिणाम सुखद रहेंगे।
- स्वास्थ्य-पेट में समस्याएं हो सकती है।
- प्रेम-साथी से सहयोग मिलेगा एवं वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी।
- क्या करें-निर्धन को खरबूज का दान करें।
वृश्चिक-
इस सप्ताह पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। भाईयों से सहयोग मिलेगा एवं आय भी अच्छी रहेगी। काम की अधिकता रहेगी।
- अच्छे-बुरे दिन- बुध एवं गुरुवार को समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। अपमान भी हो सकता है। सरकारी कार्य में बाधा आ सकती है। गुरुवार से आराम महसूस करेंगे एवं संतान से सहयोग प्राप्त होगा। शुक्रवार का दिन भी अच्छे से व्यतीत होगा। शनिवार पूर्णत: सुखद रहेगा।
- प्रोफेशन-व्यापार में सामान्य स्थितियां बनी रहेंगी। नौकरी में परेशानी समाप्त होगी।
- शिक्षा-पढ़ने में कम मन लगेगा।
- स्वास्थ्य-त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
- प्रेम-साथी से सहयोग प्राप्त होगा एवं वैवाहिक प्रस्ताव मिलेंगे।
- क्या करें-श्री सीता-रामजी का दर्शन करें।

धनु-
राशि में द्वितीय चंद्र होने से सप्ताह का आरंभ अच्छा होगा। आय स्थिर रहेगी एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। भाग्य का साथ मिलेगा एवं काम की अधिकता होगी। योजनाएं सफल होंगी एवं काम समय पर पूरे होंगे। संपत्तियों से लाभ होगा।
- अच्छे-बुरे दिन- मंगल एवं बुधवार को भी आय अच्छी बनी रहेगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। स्वयं के प्रयास से सफलताएं प्राप्त होंगी। गुरुवार को विवादित मामलों के हल प्राप्त होंगे एवं प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। शुक्रवार भी अच्छा दिन रहेगा। आय की प्राप्ति होगी एवं शनिवार को सुखद सूचनाएं प्राप्त होंगी।
- प्रोफेशन-व्यापार में तेजी रहेगी एवं नौकरी में स्थानांतरण का योग बनेगा।
- शिक्षा-अध्ययन व्यवस्थित रहेगा एवं परिणाम भी सुखद रहेंगे।
- स्वास्थ्य-सर्दी एवं जुकाम की समस्याएं हो सकती है।
- प्रेम-प्रेम प्रस्ताव प्राप्त होंगे एवं वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
- क्या करें-शिवजी को दूध मिश्रित जल अर्पण करें।
मकर-
कार्य की अधिकता रहेगी एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्य होंगे। आय भी अच्छी बनी रहेगी। राजनीतिज्ञों का कद बढ़ेगा। परिवार में भी सब अनुकूल रहेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा। मित्रों से वैचारिक मतभेद समाप्त होगा। मंगल एवं बुधवार लाभ की स्थितियां बनी रहेगी।
- अच्छे-बुरे दिन- गुरु एवं शुक्रवार को सहयोग मिलेगा। आय अच्छी बनी रहेगी। शनिवार की सुबह से संभलकर रहना होगा। किमती सामान का नुकसान हो सकता है। शनिवार को पूर्णत: सावधानी बरतें। मजाक में विवाद हो सकता है।
- प्रोफेशन-कारोबार में गति रहेगी एवं नौकरी में तरक्की होगी।
- शिक्षा-पढ़ाई व्यवस्थित होगी एवं सहयोग की प्राप्ति होगी।
- स्वास्थ्य-जोड़ों में दर्द एवं चोट लगने की समस्याएं हो सकती है।
- प्रेम-साथी का व्यवहार अनुचित होगा एवं वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
- क्या करें-पक्षियों को दाने डालें।

कुंभ-
- अच्छे-बुरे दिन- मंगल एवं बुधवार से समय सब प्रकार से अनुकूल रहेगा। अच्छी आय एवं शांति पूर्वक समय बितेगा। नाराज लोगों को मनाने में आप सफल होंगे। गुरु एवं शुक्रवार को खुशखबरी की प्राप्ति होगी। संतान से सुख मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। शनिवार को पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा।
- प्रोफेशन-व्यापार उत्तम रहेगा एवं नौकरीपेशा जातक अच्छा काम करेंगे।
- शिक्षा-अनावश्यक कार्य करने में समय नष्ट होगा।
- स्वास्थ्य-सर्दी की समस्याएं हो सकती है।
- प्रेम-साथी सहयोग करेगा एवं जीवनसाथी से संबल प्राप्त होगा।
- क्या करें-शिवजी को श्वेत पुष्प अर्पण करें।
मीन-
आरंभ अच्छा होगा। आय वृद्धि एवं अटके धन की प्राप्ति का योग है। कार्यस्थल पर वर्चस्व बढ़ेगा। सहयोग की प्राप्ति होगी। लाभकारी प्रस्ताव प्राप्त होंगे।
- अच्छे-बुरे दिन- मंगलवार से दिक्कतें आ सकती है। व्यय की अधिकता होगी। बुधवार को परेशानियां पैदा करने वाला दिन रहेगा। शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे। गुरुवार की सुबह से काम में गति आएगी एवं आय में वृद्धि भी होगी। समस्याओं का निदान प्राप्त होगा। शुक्र एवं शनिवार को भी खुशियों की प्राप्ति होगी।
- प्रोफेशन-व्यापार अच्छा रहेगा एवं नौकरी में मामूली परेशानी आ सकती है।
- शिक्षा-पढ़ाई में मन लगेगा।
- स्वास्थ्य-कान में समस्याएं हो सकती हे।
- प्रेम-प्रेमी साथी से निराशा मिल सकती है। जीवन साथी सुख देगा।
- क्या करें-मिट्टी के मटके का दान करें।
तो अपनी राशि के हिसाब से उपाय करें और अगर कोई सवाल या सुझाव हो तो उसके बारे में हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।