फरवरी को प्यार का महीना माना जाता है लेकिन इस माह में जो लोग ब्रेकअप होने के कारण या सिंगल होने के चलते वैलेंटाइन डे नहीं मना पाते उनमें से ज्यादातर लोग 15 फरवरी से 21 फरवरी तक एंटी वैलेंटाइन वीक मनाते हैं।
रिश्तों की नोकझोंक से लेकर प्यार और तकरार तक इस वीक में अलग-अलग दिन पर एंटी वैलेंटाइन वीक के डे को लोग मनाते हैं। आइए जानते हैं कि ये वीक क्यों खास होता है और अलग-अलग दिन पर कौन सा डे सेलिब्रेट किया जाता है।
एंटी वैलेंटाइन वीक की लिस्ट (Anti valentine week list)
- स्लैप डे - 15 फरवरी
- किक डे- 16 फरवरी
- परफ्यूम डे- 17 फरवरी
- फ्लर्ट डे- 18 फरवरी
- कन्फेशन डे- 19 फरवरी
- मिसिंग डे- 20 फरवरी
- ब्रेकअप डे- 21 फरवरी
क्यों खास है ये वीक
एंटी वैलेंटाइन वीक या कहें कि प्यार का दुश्मन वाला वीक यह दर्शाता है कि अगर आपको प्यार में धोखा मिला है या फिर आप अपनी रिलेशनशिप में खुश नहीं हैं तो एंटी वैलेंटाइन वीक को मना सकती हैं और अपने पार्टनर को यह बता सकती हैं आपके मन में उनके लिए क्या विचार है।
अक्सर लोग अपने रिलेशनशिप में पार्टनर से खुलकर बात नहीं करते हैं और टॉक्सिक रिलेशनशिप में सालों तक साथ में रहते हैं। ऐसे में एंटी वैलेंटाइन वीक आपको एक ऐसा मौका देता है जिसमें आप अपने पार्टनर से ऐसी बातें कर सकती हैं जिससे आप रिलेशनशिप को इंप्रूव कर पाएं या फिर टॉक्सिक रिलेशनशिप को खत्म कर पाएं।
1)स्लैप डे( Slap day)
एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 15 फरवरी से होती है। सबसे पहले इस दिन पर स्लैप डे मनाया जाता है। वैसे स्लैप डे मनाने से यह मतलब नहीं है कि आप किसी के साथ मारपीट करें या अपने पार्टनर को थप्पड़ मारे बल्कि आप अपनी मन की भावनाओं को उसके सामने रख सकती हैं जिसे आप पसंद नहीं करती हैं।
अपनी भावनाओं के थप्पड़ को उन तक जरूर पहुंचाएं जो आपकी भावनाओं की कद्र नहीं करते हैं।(Slap Day 2023: आखिर क्यों मनाया जाता है स्लैप डे?) यह दिन उन लोगों के लिए है जिन्होंने आपका दिल तोड़ दिया या आपके साथ दुर्व्यवहार किया है।
2)किक डे(Kick Day)
किक डे को एंटी वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन माना जाता है। इस दिन को 16 फरवरी को लोग मनाते हैं। इस डे का मतलब आप ऐसे समझ सकती हैं कि आपके पार्टनर के साथ जो रिश्ता है उसमें अगर कोई दुख- दर्द है या फिर आप रिश्ते में अच्छा महसूस नहीं करती हैं तो आप दुख- दर्द को उस रिश्ते से लात मारे और एक नई शुरुआत करें।
कई बार लोग ऐसे रिलेशनशिप में भी होते हैं जिसमें पार्टनर उनकी फीलिंग्स की कद्र नहीं करते और उन्हें समय नहीं देते हैं। आप इस रिश्ते को किक करके एक नई शुरुआत कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ेंःक्या प्यार करने और जताने के लिए कोई महीना जरूरी है?
3) परफ्यूम डे(Perfume day)
एंटी वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन परफ्यूम डे मनाया जाता है। इस दिन खुद के लिए आप परफ्यूम खरीदें और परफ्यूम की खुशबू को अपने जीवन में शामिल करके ब्रेक के दर्द को भुलाने और अच्छा महसूस करने की कोशिश कर सकती हैं। इस डे को 17 फरवरी के दिन मनाते हैं।
4)फ्लर्ट डे (Flirt Day)
एंटी-वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन फ्लर्ट डे है और यह 18 फरवरी को मनाया जाता है।(कम्युनिकेशन की कमी के कारण खराब होता है रिश्ता, ऐसे ठीक करें यह प्रॉब्लम) इस दिन को आप अपने दोस्तों या क्रश के साथ समय बिता सकती हैं या फिर अपने मन की बात भी उनके सामने रख सकती हैं। आप नए लोगों से मिलकर भी उन्हें जानने की कोशिश कर सकती हैं।
5)कन्फेशन डे (Confession Day)
आपको बता दें कि कन्फेशन डे 19 फरवरी को मनाया जाता है। यह आपके क्रश या आपके किसी खास के सामने अपनी बात को खुलकर करने और उन्हें यह बताने का एक सही मौका है कि आप उनके लिए कैसा महसूस करती हैं। इसके अलावा अगर आप अपनी पुरानी गलती के लिए अपने क्रश या पार्टनर को सॉरी बोलना चाहती हैं तो इस दिन आप ऐसा कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Dear Single Ladies, ये मेरा खुला खत पढ़कर...तुम खुद को अकेला मत समझना!
6)मिसिंग डे(Missing Day)
मिसिंग डे को 20 फरवरी को मनाया जाता है। आप जिसे प्यार करते हैं उसे बताएं कि आप उन्हें मिस करते हैं और उन्हें यह भी बताते हैं कि आपके जीवन में उनकी क्या इंपोर्टेंस है। आप कॉल करके या मिलकर भी उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में बता सकती हैं।
7) ब्रेकअप डे (Breakup Day)
एंटी वैलेंटाइन वीक के लास्ट दिन पर ब्रेकअप डे होता है। यह डे 21 फरवरी को होता है। अगर आप एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में हैं तो आप ब्रेकअप डे पर अपनी रिलेशनशिप को खत्म करने के बारे में सोच सकती हैं।
जानिए इन सवालों के जवाब
1)कब मनाते हैं एंटी वैलेंटाइन वीक?
एंटी वैलेंटाइन वीक को 15 फरवरी से 21 फरवरी तक मनाया जाता है। ये वी वैलेंटाइन वीक के बाद शुरू होता है।
2)क्या होता है एंटी वैलेंटाइन वीक?
एंटी वैलेंटाइन वीक को ज्यादातर वो लोग मनाते हैं जो रिलेशनशिप में नहीं होते हैं या फिर सिंगल या जिनका ब्रेकअप हो गया होता है।
3)एंटी वैलेंटाइन वीक में 'स्लैप डे' कब होता है?
एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 15 फरवरी से होती है और सबसे पहले इस वीक में स्लैप डे को मनाया जाता है।
4) ब्रेकअप डे कब मनाते हैं?
एंटी वैलेंटाइन वीक के लास्ट दिन पर ब्रेकअप डे होता। इस डे को 21 फरवरी को मनाया जाता है।
5)आखिर क्यों मनाते हैं एंटी वैलेंटाइन वीक?
एंटी वैलेंटाइन वीक उन लोगों के लिए है जो सिंगल होते हैं या फिर उनका ब्रेकअप हो गया होता है। इसके अलावा यह वीक वो लोग भी मनाते हैं जिन्हें उन्हें प्यार में धोखा मिला होता है।
तो ये थी जानकारी एंटी वैलेंटाइन वीक के बारे में। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं साथ ही फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- freepik