Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    आलिया भट्ट ने खास अंदाज में मनाया अपना बर्थडे, नीतू कपूर ने लिखा 'हैप्पी बर्थडे बहूरानी'

    बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस साल 30 साल की हो गई हैं। उनके बर्थडे पर परिवार और दोस्तों की तरफ से ढेर सारी बधाइयां दी गई। इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताएंगे।
    author-profile
    Updated at - 2023-03-16,12:00 IST
    Next
    Article
    alia bhatt receive birthday wishes from family

    आलिया भट्ट ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म से की थी। सालों की मेहनत कर उन्होंने दर्शकों के दिल में बहुत खास जगह बनाई। ढेर सारी फिल्मों में काम किया। अपनी एक्टिंग के लिए अवार्ड और वाहवाही हासिल की। इस साल एक्ट्रेस 30 साल की हो गई हैं। ऐसे में उन्हें बर्थडे पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने बधाई दी।

    आइए जानते हैं उन्होंने अपने बर्थडे किस अंदाज में मनाया और किन सेलेब्स ने उन्हे विश किया।

    आलिया ने ऐसे सेलिब्रेट किया बर्थडे

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Planet Alia Bhatt (@planetaliabhatt)

    आमतौर पर सेलेब्स बर्थडे के दिन पार्टी रखते हैं लेकिन, आलिया ने ऐसा कुछ नहीं किया। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है जिसमें वो घर पर केक काटती दिख रही हैं। फोटो में केक काटने से पहले आलिया दोनों हाथों को जोड़कर विश मांगती दिख रही हैं।

    इन सेलेब्स ने किया विश

    आलिया ना सिर्फ एक्टिंग अच्छी करती हैं बल्कि उनका स्वभाव भी हर किसी को पसंद आता है। रिद्धिमा कपूर, शिल्पा शेट्टी, हुमा कुरैशी, आथिया शेट्टी, नीतू कपूर, अनुष्का शर्मा, मलाइका अरोड़ा, सोफी चौधरी, अनन्या पांडे, करीना कपूर, मनीष मल्होत्रा, वाणी कपूर, सोनाक्षी ,सिन्हा, रिया कपूर, रश्मिका मंदाना और शाहीद कूपर जैसे तमाम सेलेब्स ने आलिया को बर्थडे विश किया।

    इसे भी पढ़ेंः फिल्मों के अलावा इन जगहों से भी होती है आलिया भट्ट की कमाई

    नीतू कपूर ने ऐसे विश किया बर्थडे

    neetu kapoor recieve birthday wish

    नीतू कपूर अक्सर आलिया भट्ट की तारीफ करती नजर आती हैं। उन्होंने आलिया की तस्वीर शेयर कर लिखा कि हैप्पी बर्थडे बहूरानी। उनका यह कैप्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। यूनिक तरीके से बर्थडे विश करने का अंदाज फैंस को बहुत पसंद आया।

    शाहीन भट्ट ने ऐसे किया विश

    shaheen bhatt recieve birthday wish

    शाहीन भट्ट ने भी अपनी प्यारी बहना के लिए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर लिखा, "हैप्पी इंटरनेशनल आलिया भट्ट डे।"

    इसे भी पढ़ेंः HZ एक्सक्लूसिव : ट्रोलर्स को आलिया का दो टूक जवाब, 'मुझे फर्क नहीं पड़ता, मैं अपनी लाइफ में बहुत खुश हूं'

    अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

    Photo Credit: AliaBhatt/Instagram  

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi