भारत में देवी लक्ष्मी को सबसे ज्यादा पूजनीय देवी माना जाता है। वह भगवान विष्णु की पत्नी हैं। पार्वती और सरस्वती के साथ, वह त्रिदेवियां में से एक हैंं और धन, सम्पदा, शान्ति और समृद्धि की देवी मानी जाती हैं। साथ ही वह ताकत और परोपकार की भी प्रतीक हैं। दीपावली के त्योहार में उनकी गणेश सहित पूजा की जाती है। इस खूबसूरत देवी के रोल को निभाने के लिए बहुत सारे टेलीविजन धारावाहिकों और फिल्मों में कई एक्ट्रेसेस को कास्ट किया है लेकिन बहुत कम ही देवी लक्ष्मी के चरित्र को पूर्णता के साथ सामने ला सकी हैं। इसलिए दिवाली के मौके पर हम आपको ऐसी 10 एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं, जिन्होंने ऑन-स्क्रीन देवी लक्ष्मी के चरित्र के साथ पूर्ण न्याय किया।
हालांकि हेमा मालिनी को कभी भी स्क्रीन पर देवी लक्ष्मी का किरदार निभाते हुए नहीं देखा गया था, लेकिन एवीएम स्टूडियो में यह फोटोशूट उन्होंने अपने हिंदी डेब्यू से पहले करवाया था। यह फोटोशूट एक तमिल पत्रिका के लिए किया गया था और उस समय हमारी ड्रीम गर्ल केवल 14 या 15 साल की थींं। यह फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से फैन्स के साथ शेयर की है और इसके कैप्शन में लिखा है, ''मैं कई सालों से अपनी इस विशेष फोटो को खोज रही हूं। यह एक तमिल पत्रिका के लिए विशेष रूप से किया गया फोटोशूट था (बिल्कुल नाम याद नहीं) लेकिन मुझे याद है कि एवीएम स्टूडियो में इसकी शूटिंग राज कपूर साहब के साथ सपनो का सौदागर में हुई थी। मेरी उम्र तब 14 या 15 साल रही होगी। मैं इस तस्वीर को अपनी बायोग्राफी बियॉन्ड द ड्रीमगर्ल में जोड़ना चाहती थी जब लेखक राम कमल मुखर्जी इसे लिख रहे थे। लेकिन दुख की बात है कि हम तब फोटो नहीं ढूंढ पाए। मुझे खुशी है कि आखिरकार मुझे यह मिल गई और अब मैं आप सभी के साथ शेयर कर रही हूं।''
कंगना रनौत ने भी स्वच्छ भारत मिशन को समर्पित एक विज्ञापन में देवी लक्ष्मी की भूमिका निभाई थी। वह इस गेटअप में बहुत अच्छी लग रही थी और इस विज्ञापन को बहुत सराहना भी मिली थी। इस विज्ञापन में यह बताने की कोशिश की गई थी कि अगर आप अपने आपपास गंदगी फैलाएंगे, तो लक्ष्मी जी आपसे रूठ कर चली जाएंगी। कंगना के अलावा अमिताभ बच्चन, रवि किशन, ईशा कोप्पिकर और कुछ अन्य जैसे कलाकार भी इस विज्ञापन का हिस्सा थे।
देबिना बनर्जी को टीवी सीरियल रामायण में देवी लक्ष्मी, सीता और शक्ति के रूप में देखा गया था। यह सीरियल 2008-09 के बीच प्रसारित हुआ था। यह सीरियल उस समय का सुपरहिट और टीआरपी चार्ट में सबसे ऊपर था।
पिंकी पारिख को 'श्री कृष्ण' में देखा गया था। रामानंद सागर (1993-97) की एक टेलीविजन सीरिज में देवी लक्ष्मी की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए वह आज तक जानी जाती हैं।
लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाला शो 'देवों के देव महादेव' में एक्ट्रेस फलाक नाज़ द्वारा देवी लक्ष्मी के सुंदर चित्रण को देखा गया था। इस रोल को एक्ट्रेस ने बखूबी से निभाया था।
प्रियंका को शो श्रीमद भागवत महापुराण में देवी लक्ष्मी की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। यह शो वायकॉम 18 प्रोडक्शन के कलर्स पर सबसे पॉपुलर शो में से एक था।
मदिराक्षी मुंडले ने स्टार भारत के लोकप्रिय नाटक 'जग जननी मां वैष्णो देवी - कहानी माता रानी की' में देवी लक्ष्मी की भूमिका निभाई। मां वैष्णो देवी में लक्ष्मी का उनका किरदार लोगों ने काफी सराहा था।
शिजू कटारिया एक टीवी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें सीरियल संतोषी मां में देवी लक्ष्मी के किरदार के लिए जाना जाता है। इस सीरियल में माता संतोषी की भूमिका में एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह थीं। इस किरदार को शिजू कटारिया ने बहुत ही खूबसूरती से निभाया था।
देबलीना चटर्जी ने टीवी हिट सीरिज, 'संकट मोचन महाबली हनुमान' में देवी लक्ष्मी की भूमिका निभाई थी। संकटमोचन महाबली हनुमान एक भारतीय पौराणिक शैली पर आधारित एक टेलीविज़न कार्यक्रम है जो 2015 में सोनी टीवी पर आता था।
शिव्या पठानिया को टेलीविजन शो 'विक्रम बेताल की रहस्य गाथा' में देवी लक्ष्मी और देवी गायत्री के रूप में देखा गया था जो 2018-19 के बीच दर्शकों के फेवरेट शो में से एक था।