बिग बॉस 16 काफी इंटरेस्टिंग होते जा रहा है। कभी बिग बॉस तो कभी सलमान खुद कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए नजर आते हैं। इस सीजन के सबसे क्यूट कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक केवल जनता के ही नहीं बल्कि सलमान खान के भी फेवरेट हैं।
सलमान खान शो में अक्सर अब्दु की तारीफ करते नजर आ चुके हैं। साथ ही उन्होंने घरवालों को यह भी कहा है कि अब्दु अकेले ऐसे सदस्य हैं जो गेम में फेक नहीं नजर आ रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कि कब-कब सलमान ने अब्दु को सपोर्ट किया है।
सलमान ने अब्दु को कहा स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट
अब्दु रोजिक बिग बॉस के सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट है। यह बात जगजाहिर है। वह शो में कोई डर्टी गेम नहीं खेल रही। अपनी सादगी और सच्चेपन के कारण वह बिग बॉस के घर में 2 महीने तक सर्वाइव कर चुके हैं।
महीने के चौथे हफ्ते में घरवालों ने अब्दु को नॉमिनेट किया था। इस पर सलमान खान ने वीकेंड के वार पर घरवालों की क्लास लगाई थी। सभी सदस्यों ने अब्दु को यह कहकर नॉमिनेट किया था कि उनके बेहद फैंस हैं जो उन्हें घर से बेघर नहीं होने देंगे। ऐसे में सलमान ने सदस्यों के साथ प्रैंक किया और कहा कि अब्दु घर से बाहर आ जाएं। ऐसे में सभी सदस्य रोने लगे।
डंबल किए गिफ्ट
View this post on Instagram
यह कहना गलत नहीं होगा कि अब्दु इतने प्यारे हैं कि उन्हें किसी चीज के लिए मना करने का दिल ही नहीं करता है। अब्दु रोजिक ने बिग बॉस से डंबल की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि यहां उन्हें कम वजन वाले डंबल चाहिए ताकि वह भी एक्सरसाइज कर सकें। ऐसे में सलमान ने शुक्रवार के दिन घर में एंट्री ली और अब्दु को डंबल गिफ्ट किए। केवल डंबल ही नहीं दिवाली के शुभ अवसर पर उनके लिए स्पेशल चेयर सेट भी आया था।
इसे भी पढ़ें: Bigg Boss के घर के सबसे क्यूट सदस्य Abdu Rozik कैसे बने स्टार?
अब्दु के लिए साजिद को लगाई फटकार
यह बात हम सभी जानते हैं कि अब्दु निमृत कौर को पसंद करते हैं। निमृत के साथ अब्दु का बॉन्ड भी काफी अच्छा है। घर में अब्दु करीबी भी उन्हें निमृत के नाम से छेड़ते रहते हैं। हुआ कुछ यूं था कि निमृत कौर के बर्थडे के मौके पर अब्दु ने अपनी बॉडी पर 'हैप्पी बर्थडे निम्स' लिखा था। साथ ही उनकी बैक पर 'आई लव टट्टी' लिखा था। इस पर साजिद के साथ-साथ अन्य घरवालों ने भी खूब मजाक बनाया। जबकि अब्दु को इसका मतलब नहीं पता था। इस पर सलमान ने वीकेंड पर साजिद को फटकार लगाई और कहा कि जो भी हुआ वह सही नहीं था। ऐसा इसलिए क्योंकि साजिद के करीबी अब्दु ही हैं। वह पहले दिन से ही अब्दु के साथ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: अब्दु रोजिक से आप भी सीख सकते हैं ये 4 बातें
सलमान कर चुके हैं अब्दु की तारीफ
View this post on Instagram
एक बार नहीं बल्कि कई बार सलमान खान अब्दु की तारीफ करते हुए नजर आ चुके हैं। सलमान ने कई बार यह बताया है कि वह अकेले ऐसे सदस्य हैं जो किसी की बुराई नहीं करते हैं। वह अपने दिल की बात अच्छे से कहना और अपना गुस्सा और प्यार दोनों ही सामने रख देते हैं।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।