अगर आप भी इस साल बजट वेडिंग करने का प्लान बना रही हैं तो कुछ बातों का आपको खास ख्याल रखना होगा। बजट वेडिंग करना इतना आसान नहीं होता है। आपको इसके लिए कई चीजों का ध्यान रखना होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप बजट वेडिंग प्लान कर सकती हैं। आपको हमारी और से बताई गई टिप्स को फॉलो करना होगा।
1वेडिंग वेन्यू

बजट वेडिंग करने के लिए आपको वेडिंग वेन्यू सस्ता बुक करना चाहिए। कई बार हम काफी महंगा वेडिंग वेन्यू बुक कर लेते हैं। ऐसे में हमारा काफी पैसा वेन्यू में ही चला जाता है। वेन्यू बुक करते समय इन चीजों का खास ख्याल रखें।
2फूड

कई बार हमारा काफी ज्यादा खर्च खाने में हो जाता है। जरूरी नही कि शादी में आप नॉनवेज फूड ही रखें। वेज खाना को भी आप शादी में रख सकती है। अगर आप बजट वेडिंग प्लान कर रही हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें।
3कपड़े

कई बार हम शादी के लिए काफी महंगे कपड़े खरीद लेते हैं। बता दे कि शादी के लिए महंगे कपड़ो की जरूरत नहीं होती हैं। आपको पहले कपड़ों को लेकर अपना बजट तय कर लेना चाहिए। बजट तय करने से भी आप काफी पैसे बचा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Wedding Stories: बजट में शादी करने के लिए मेरे ये टिप्स आपके आ सकते हैं काम
4मेकअप

कई लोग महंगे मेकअप आर्टिस्ट बुक लेते हैं। आप चाहे तो अपने दोस्तो से या खुद से भी अपना मेकअप कर सकती हैं। मेकअप आर्टिस्ट लाखों रुपये एक दिन के मेकअप के लिए ले लेते हैं। ऐसे में आपको इन चीजों में पैसा नहीं बर्बाद करना चाहिए।
5शापिंग

शादी में शापिंग काफी ज्यादा होता है। ऐसे में हम खरीदने कुछ और जाते हैं और खरीद कुछ और लेते हैं। कई बार इस चक्कर में भी हमारा बजट बढ़ जाता है। अगर आप भी बजट में शादी करना चाहती हैं तो आपको शापिंग की लिस्ट पहले ही बना लेनी चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: Budget Wedding: जानें 5 लाख के अंदर शादी करने का तरीका
6ज्वेलरी

गोल्ड की जगह आप चाहे तो आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी आप खरीद सकती हैं। गोल्ड के ज्वेलरी काफी महंगे होते है। अगर आप आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदती है तो आप लाखों रुपये अपने बचा सकती हैं।
7गेस्ट लिस्ट

आप पहले से गेस्ट लिस्ट तैयार कर लें। कई बार हम काफी ज्यादा गेस्ट को बुला लेते हैं। ऐसे में हमारा खर्च काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसको देखते हुए आपको पहले ही मेहमानों की सूची तैयार करनी चाहिए और शादी में अपने करीबी को ही बुलाएं। ऐसा करने से भी आप काफी पैसे बचा सकती हैं।
8शादी का कार्ड

शादी के कार्ड को डिजाइन या मॉडिफाई करवाने के चक्कर में भी कई बार काफी ज्यादा खर्च हो जाता है। अगर आप चाहती है कि कार्ड काफी कम खर्च में बनकर तैयार हो जाएं तो आपको सस्ता कार्ड को चुनना होगा। कार्ड में पैसे लगाना बेवकूफी है। ऐसे में आपको सस्ते कार्ड बनवाने चाहिए। जरूरत के हिसाब से ही कार्ड बनवाएं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Freepik