Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    दुनिया भर में वैलेंटाइन डे से जुड़े ये अजीब रिवाज क्या पता हैं आपको?

    वैलेंटाइन डे पर प्यार का इजहार करना तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया भर में वैलेंटाइन डे से जुड़े कैसे अजीब रिवाज मौजूद हैं?
    author-profile
    Updated at - 2023-02-03,15:35 IST
    Next
    Article
    How valentines day is celebrated in the world

    वैलेंटाइन डे को हमेशा प्यार का त्यौहार माना जाता है। ये त्यौहार पूरे विश्व में सेलिब्रेट किया जाता है और इस दिन गिफ्ट देने और डेट पर ले जाने का रिवाज तो हमने सुना ही है। भारत में इस दिन कई तरह के विवाद भी होते हैं जिसे हम अपने यहां का वियर्ड ट्रेडिशन मान लेते हैं। 

    पर क्या आपको पता है कि दुनिया भर में वैलेंटाइन डे से जुड़े कैसे रिवाज हैं और इस दिन अलग-अलग देशों में क्या-क्या किया जाता है? चलिए आज हम आपको वैलेंटाइन डे के अजीब रिवाजों की जानकारी देते हैं जिनके बारे में शायद आपने पहले ना सुना हो। 

    1. घाना

    अफ्रीका का ये देश वैलेंटाइन डे पर चॉकलेट लवर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं होता। वैसे भी घाना चॉकलेट प्रोडक्शन के मामले में सबसे ऊपर है। यहां पर पार्टनर को बहुत ज्यादा मात्रा में चॉकलेट देने का रिवाज है। वैलेंटाइन डे पर कस्टम मेड चॉकलेट्स भी बनाई जाती है और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे की जगह इस देश में नेशनल चॉकलेट डे मनाया जाता है। आपको अंदाजा भी नहीं होगा, लेकिन यहां पर वैलेंटाइन डे के समय अपने पार्टनर को कई किलो चॉकलेट दी जाती है। 

    इसे जरूर पढ़ें- 14 फरवरी को ही क्यों मनाते हैं वैलेंटाइन डे, जानें पूरी कहानी

    2. जापान

    जापान में पूरी दुनिया से उलट वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। जैसे पूरी दुनिया में लड़के अपनी गर्लफ्रेंड्स और पत्नियों को गिफ्ट देते हैं वहीं जापान में गर्लफ्रेंड्स और पत्नियां अपने पार्टनर को चॉकलेट से सजे हुए गिफ्ट देती हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि उन्हें खुद भी चॉकलेट के गिफ्ट मिल सकें। 

    vday celebrations

    3. साउथ कोरिया

    साउथ कोरिया में रिवाज कपल्स के लिए ही नहीं बल्कि सिंगल्स के लिए भी है। साउथ कोरिया में कुछ अलग तरह से ही हर महीने की 14 तारीख को सेलिब्रेट किया जाता है। वहां 14 फरवरी को गिफ्ट, चॉकलेट, फूल आदि दिए जाते हैं और इसके बाद 14 मार्च को भी स्पेशल डे मनाया जाता है। हालांकि, वहां 14 अप्रैल को ब्लैक डे भी मनाया जाता है जिसमें सिंगल लोग अपनी इंडिपेंडेंस सेलिब्रेट करने के लिए ब्लैक सेसमे नूडल्स खाते हैं। 

    south korea black noodle valentines day

    4. फिलिपीन्स

    फिलिपीन्स में प्यार और इजहार के इस दिन को थोड़ा और खास बना दिया जाता है। इस दिन वहां सामूहिक विवाह होता है। जी हां, इस दिन फिलिपीन्स में हर जगह मास वेडिंग्स होती हैं। पार्क से लेकर शॉपिंग मॉल्स तक सभी भरे होते हैं। कई लोग तो दोबारा अपने पार्टनर से शादी करते हैं। पब्लिक सर्विस के नाम पर ये सब स्पॉन्सर भी किया जाता है। 

    philipines wedding v day

    इसे जरूर पढ़ें- Valentine Week 2023: अपने पार्टनर को करना है खुश, तो भेंट करें ये Under 1500 गिफ्ट्स  

    5. इंग्लैंड 

    इंग्लैंड में ये प्रथा सदियों से चली आ रही है। वैलेंटाइन डे से एक रात पहले वो अपने तकिए के पास तेज पत्ते रखती हैं। वहां की मान्यता है कि इससे ना सिर्फ नींद अच्छी आती है बल्कि वो अपने फ्यूचर पति की शक्ल भी इसके जरिए सपने में देख सकती हैं। हालांकि, ये कुछ सुदूर इलाकों में ही अब होता है, लेकिन ट्राई करने में क्या जाता है।  

    Recommended Video

    6. फिनलैंड 

    वैलेंटाइन्स डे पूरी दुनिया में प्यार के इजहार को लेकर माना जाता है, लेकिन फिनलैंड में ये आपके बेस्ट फ्रेंड के साथ सेलिब्रेशन करने का दिन होता है। इसे फ्रेंडशिप डे की तरह सेलिब्रेट किया जाता है।  

    इसमें से किस रिवाज के बारे में आपको पहले से पता था? अपना जवाब हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi