नए साल आने में ज्यादा समय नहीं है। ऐसे में कई लोग अभी से नए साल के लिए रेजोल्यूशन के बारे में सोच रहे होंगे। अगर आप भी रेजोल्यूशन के बारे में सोच रहे हैं तो जोश में आकर कुछ भी ऐसा रेजोल्यूशन ना लें जिसे आप पूरा नहीं कर सकती हैं। ऐसे में रेजोल्यूशन लेते समय कुछ बातों का आपको खास ख्याल रखना चाहिए। चलिए जानते हैं किन 5 रेजोल्यूशन को नहीं लेना चाहिए।
सुबह जल्दी उठना
कई लोग रेजोल्यूशन को तौर पर ये कहते है कि वह न्यू ईयर के दिन सुबह जल्दी उठेगें। बता दे कि न्यू ईयर की पार्टी देर रात तक चलती है। ऐसे में सुबह जल्दी उठना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आपको ऐसा रेजोल्यूशन नहीं लेना चाहिए।
शराब छोड़ना
कई लोग जोश में आकर ये रेजोल्यूशन ले लेते है कि वह शराब छोड़ देगे। बता दे कि अगर आपको शराब की लत लग गई है तो आप उसे एक दिन में नहीं छोड़ सकते हैं। ऐसे में आपको ऐसा रेजोल्यूशन नहीं लेना चाहिए। बाद में आपको काफी ज्यादा पछतावा हो सकता है।
स्मोकिंग छोड़ना
कई लोग स्मोकिंग नहीं करूंगा ऐसा रेजोल्यूशन न्यू ईयर पर ले तो लेते हैं लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाते हैं। बता दे कि जिनको स्मोकिंग की लत लग चुकी है वह एक दिन में रेजोल्यूशन लेकर उसे नहीं छोड़ पाते हैं। ऐसे में उनका रेजोल्यूशन टूट जाता है। आपको ऐसा रेजोल्यूशन नहीं लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: नए साल की शुरुआत में आपको लेने चाहिए ये 'हेल्थ रिजॉल्यूशन'
हेल्दी खाना खाऊंगी
कई लड़कियां ये रेजोल्यूशन ले तो लेती हैं कि वह नए साल से बाहर का खाना बंद कर देगी और हेल्दी खाना खाएंगी। बता दे कि वह ऐसा कर नहीं पाती हैं। आपको ऐसा रेजोल्यूशन नहीं लेना चाहिए। ऐसे में आपका रेजोल्यूशन कुछ ही दिन में टूट सकता है।
इसे भी पढ़ें: हर साल फेल हो जाता है आपका न्यू ईयर रिजॉल्यूशन, तो जानिए इसका असली कारण
काम समय पर करेंगे
कई लोग जो आलसी होते हैं वह ऐसा रेजोल्यूशन भी लेते हैं कि वह आलस छोड़ कर किसी भी काम को समय पर करेंगें। बता दे कि यह रेजोल्यूशन सबसे ज्यादा लिया जाता है लेकिन वह ऐसा नहीं पाते हैं और उनका रेजोल्यूशन कुछ ही दिन में टूट जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।