Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    Feng Shui Tips: घर में जरूर लगाएं फेंगशुई के 10 पौधे, आएगी खुशहाली

    Feng Shui Plants For Money: ऐसा माना जाता है कि यदि आप फेंगशुई के नियमों का पालन करते हैं और उसी के अनुसार घर में कुछ पौधे लगाते हैं तो आपके घर में सद...
    author-profile
    Published - 25 Feb 2023, 10:00 ISTUpdated - 24 Feb 2023, 15:51 IST
    feng shui plants for wealth

    फेंग शुई का अर्थ होता है हवा, पानी, इमारतों, वस्तुओं और अंतरिक्ष की व्यवस्था करने की प्राचीन चीनी कला। इसे हम पर्यावरण में सद्भाव और संतुलन जोड़ने के लिए देखते हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि आप घर में फेंगशुई के नियमों का पालन करते हुए चीजें रखते हैं तो समृद्धि बनी रहती है और आपको धन लाभ भी होता है।

    वहीं फेंगशुई में घर में कुछ विशेष चीजों को रखने की सलाह भी दी जाती है। यदि आप घर में कुछ ऐसे पौधे लगाते हैं जिनकी फेंगशुई विशेषज्ञ आपको सलाह देते हैं तो ये कई तरह से लाभदायक हो सकते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से जानें ऐसे पौधों के बारे में जो घर में शुभता लाते हैं और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखते हैं।

    1मनी प्लांट

    fengshui money plant is good for home

    मनी प्लांट पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा प्रदान करने वाला पौधा माना जाता है जो प्रकृति की सकारात्मक ऊर्जा घर में लाता है। जैसा कि इस पौधे के नाम से ही पता चलता है कि ये धन का पौधा होता है, इसलिए इसे घर में लगाने से कभी ही धन की कमी महसूस नहीं होती है। इस पौधे के गोल किनारे और चमकदार पत्ते फेंगशुई के अनुसार सौभाग्य का संकेत देते हैं। 

    इसे जरूर पढ़ें: सुख-समृद्धि के लिए घर पर लगा रही हैं मनी प्‍लांट, तो न करें ये गलतियां

    2लकी बम्बू प्लांट

    lucky bamboo plant

    लकी बम्बू प्लांट  फेंगशुई के सबसे अच्छे पौधों में से एक माना जाता है। इसे यदि आप सही संख्या में लगाते हैं तो समृद्धि आती है। अकादमिक उपलब्धि और रचनात्मकता के लिए आप पांच, परिवार के स्वास्थ्य के लिए सात, धन लाभ के लिए आठ और समग्र भाग्य के लिए नौ की संख्या में लगाएं। 

    3स्नेक प्लांट

    snake plant is good for home

    स्नेक प्लांट की तलवार जैसी पत्तियों का आकार सुरक्षा की भावना प्रदान करता है और फेंगशुई विशेषज्ञों के अनुसार, उन्हें दरवाजे के पास रखना सबसे अच्छा माना जाता है। वे एक बेहतरीन बेडरूम प्लांट भी हैं क्योंकि वे रात में ऑक्सीजन का उत्पादन जारी रखते हैं। 

    4जेड प्लांट

    jed plant fengshui tips

    जेड प्लांट वास्तु और फेंगशुई के अनुसार कई तरह से घर के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसे धन का पौधा भी माना जाता है। इसकी अंडाकार पत्तियों के साथ यह मजबूत रसीला पौधा धन लाने के लिए अक्सर घर में लगाया जाता है।

    वैसे तो जेड प्लांट किसी भी स्थान पर धन और समृद्धि को आकर्षित करता है, लेकिन यदि आप इसके भाग्य को अनुकूल बनाना चाहते हैं, तो फेंग शुई विशेषज्ञ इसे घर या कार्यालय की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने का सुझाव देते हैं।

    इसे जरूर पढ़ें: घर में वास्तु के अनुसार लगाएं जेड प्लांट, नहीं होगी धन की कमी

     

     

    5चीनी मनी प्लांट

    chini money plant

    चीनी मनी प्लांट एक आम मनी प्लांट की ही प्रजाति माना जाता है लेकिन इसकी सुंदर गोल पत्तियां सिक्कों का प्रतीक होती हैं।  इस पौधे को घर में सही स्थान पर लगाने से समृद्धि के साथ धन का आगमन भी होता है। यह पौधा जिस घर में लगा होता है वहां के मुखिया का सौभाग्य हमेशा अच्छा बना रहता है। 

     

    6पीस लिली

    peace lily for prosperity

    पीस लिली एक ऐसा पौधा है जिसके सफ़ेद फूल घर में सौभाग्य लाने में मदद करते हैं। इसकी सुगंधित पत्तियां धन को आकर्षित करती हैं। इस पौधे को खिड़की के पास पर्याप्त धूप में रखें और अपने घर की ऊर्जा को उत्साहित और सामंजस्यपूर्ण रखते हुए इसे किसी भी स्थान पर सजाते हुए रखें, आपके घर में सदैव समृद्धि बनी रहेगी। 

     

    7तुलसी का पौधा

    tulsi plant fengshui tips

    तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। भारतीय लोग इन्हें घर में लगाते हैं और इस पौधे की विधि-विधान से पूजा करते हैं। तुलसी में नकारात्मक ऊर्जा और हानिकारक सूक्ष्मजीवों को मिटाने की शक्ति होती है। तुलसी का पौधा आयुर्वेदिक औषधि के रूप में भी काम करता है। यदि आप फेंगशुई की मानें तो ये पौधा आपके घर में समृद्धि का कारण बन सकता है। 

     

    8आर्किड

    orchid plant vastu

    फेंगशुई की मानें तो फूलों वाले ये खूबसूरत पौधे अपने साथ सौभाग्य लेकर आते हैं। यह ऐसे पौधे हैं जो घर के सदस्यों के मन को उत्तेजित करते हैं और संबंधों के लिए सौभाग्य लाने में मदद करते हैं। इसकी सकारात्मक प्रकृति की वजह से इसे घर में लगाने से घर के लोगों का मन हमेशा सकारात्मक बना रहता है।  

     

    9एरेका पाम

    areca palm vastu tips

    एरेका पाम (एरेका पाम के फायदे) घर के सदस्यों के लिए एक भाग्यशाली पौधा माना जाता है जिसे आप अपने घर के अंदर रख सकते हैं। हालांकि वे आकार में बड़े होते हैं, लेकिन यदि आप इन्हें घर के भीतर के हिस्सों में रखते हैं तो ये मन को शांति प्रदान करने में मदद करते हैं। एरेका पाम हमेशा पॉजिटिव वाइब्स देते हैं और घर में भाग्य, खुशी, सकारात्मक ऊर्जा और आकर्षण लाते हैं।

     

    10एलोवेरा प्लांट

    aloe vera plant is good for home as per fengshui

    एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जिसकी पत्तियों के अंदर एक जेल होता है, जिसका उपयोग कई परेशानियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। फेंगशुई के अनुसार इस पौधे को घर में लगाने से घर में माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है और ये घर एक लोगों के लिए सौभाग्य लाता है।

    एलोवेरा का पौधा आपके घर में सकारात्मकता और सौभाग्य लाता है। ऐसा माना जाता है कि यह आपके स्थान से बुरी ऊर्जा को दूर कर सकता है। एलोवेरा का पौधा हवा को साफ रखने में भी मदद करता है।  इसे आप घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगा सकते हैं।

    इस प्रकार यदि आप फंगशुई के नियमों से घर में सही जगह पर पौधे लगाती हैं तो ये घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें में मदद करते हैं। 

    अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

    images: freepik.com