शॉपिंग करते वक़्त इन बातों का रखें खयाल

अगर आप शॉपिंग करने के शौकिन हैं और शॉपिंग के इन सिक्रेट रुल्स के बारे में नहीं जानती हैं तो आज ही जान लें। ये आपको कई सारे फायदे दिलवा सकते हैं।

Gayatree Verma

हर लड़की को शॉपिंग करना बहुत पसंद होता है। अगर यूं कहें कि मेकअप के बाद लड़कियों को शॉपिंग करना ही उनका दूसरा है तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। शॉपिंग, महिलाओं के लिए एक तरह से मेंटल एक्सरसाइज है, जो महिलाएं खुद को खुश करने और मेंटली तौर पर रिलेक्स होने के लिए करती हैं। इसलिए कोई उनके शॉपिंग को लेकर कितनी भी आलोचना करे, वो शॉपिंग करना कभी नहीं छोड़ती।

लेकिन कई बार शॉपिंग महिलाओं को परेशान भी कर देता है। ये इसलिए क्योंकि महिलाएं शॉपिंग के सिक्रेट रुल्स को फॉलो नहीं करतीं। अब जैसे की एक्सरसाइज के रुल्स फॉलो नहीं करते हैं तो परेशानी होती ही है। इसी तरह शॉपिंग के रुल्स फॉलो नहीं करने पर परेशानी होती है। तो अगर आप शॉपिंग करने के शौकिन हैं और शॉपिंग के इन सिक्रेट रुल्स के बारे में नहीं जानती हैं तो आज ही जान लें। ये आपको कई सारे फायदे दिलवा सकते हैं। तो ये रहे शॉपिंग सिक्रेट रुल्स-

शॉपिंग लिस्ट

शॉपिंग पर जाने से पहले शॉपिंग करने की लिस्ट बना लें। शॉपिंग लिस्ट आपका समय और पैसा, दोनों बचाएंगी। शॉपिंग पर जाने से पहले हर उस जरूरी चीज की लिस्ट बना लें जो आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। इससे आप कोई सामान  खरीदना भूल भी नहीं पाएंगे और बहुत सारी फालतू की चीजें खरीदने से भी बच जाएंगी। क्योंकि अधिकतर महिलाएं मॉल में जाकर गैर-जरूरी चीजें भी खरीद लेती हैं। इससे पैसे भी वेस्ट हो जाते हैं और जरूरत के सामान भी खरीद नहीं पाती। तो शॉपिंग पर जाने से पहले शॉपिंग लिस्ट जरूर बना लें।

बार्गेनिंग करें

शॉपिंग पर जाने के बाद बार्गेनिंग करना ना भूलें। इससे आपके बहुत से पैसे बच जाएंगे। वैसे भी बार्गेनिंग करना भी एक कला माना जाता है जो किसी-किसी को ही आती है। जो लड़की बार्गेनिंग करना जानती है वो हजार रुपये में ही कई सारी चीजें खरीद लेती है। 

ऐसी ही शॉपिंग से जुड़ें अन्य रोमांचक और जरूरी सिक्रेट्स के बारे में जानने के लिए ये वीडियो देखें। 

 

Credits

Producer- Prabhjot Kaur

Editor- Atul Tripathi

Disclaimer