क्रिसमस केस की बात आती है तो हमें पता है कि भारत में रम केक कितना लोकप्रिय है। इसी तरह से अलग-अलग देशों में कई क्रिसमस केक, पुडिंग और स्वीट्स तैयार किए जाते हैं, जिनके बारे में शायद आपने न सुना हो। इसी तरह क्रिसमस को लेकर कई सारे ट्रेडिशन भी लोग फॉलो करते हैं और यह खासतौर से फूड ट्रेडिशन हैं।
दुनिया भर के कई देशों में, क्रिसमस का मौसम एक विशेष समय है। क्रिसमस से कुछ दिनों पहले से छुट्टियां शुरू हो जाती हैं और बड़े दिन के लिए तैयारी हो जाती हैं। इस दिन कुछ नए-नए पकवान, व्यंजन बनाए जाते हैं।
उदाहरण के लिए, ग्रेट ब्रिटेन में, क्रिसमस पुडिंग बहुत बनाई जाती है। अमेरिका में रोस्टेड हेम तैयार होता है और ऐसी कई सारी परंपराएं हैं, जिनका बहुत महत्व है। आज हम इस आर्टिकल में हम आपके साथ ऐसे ही कुछ ट्रेडिशन शेयर करने जा रहे हैं जिनके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
फ्राइड चिकन ट्रेडिशन, जापान
जापान में क्रिश्चियन पॉपुलेशन कम है, लेकिन इसके बाद भी क्रिसमस को लेकर यह परंपरा मनाई जाती है। इस परंपरा को क्रिसमस फ्राइड चिकन कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह ट्रेडशिन 1970 में शुरू हुआ, जब केएफसी ने जापान में अपना प्रमोशन करना शुरू किया था। उस दौरान इसे क्रिसमस मील में शामिल कर सर्व किया जाता है। अब क्रिसमस पर फ्राइड चिकन का डिनर बहुत ज्यादा होता है और इसके लिए महीने भर से प्री-बुकिंग शुरू हो जाती है।
स्मालाहोव (Smalahove), नॉर्वे
इसका मतलब शीप हेड होता है। यह डिश नॉर्वे में खूब खाई जाती है और इसे क्रिसमस की शाम को डिनर में सर्व किया जाता है। नॉर्वे के वेस्टर्न रीजन में तैयार हुई इस डिश को पारंपरिक रूप से क्रिसमस से पहले संडे में सर्व किया जाता था। इसमें भेड़ के सिर को दो हिस्सों में बांटा जाता है, ब्रेन को हटा दिया जाता है और टुकड़ों को 2 दिनों तक पानी में भिगोया जाता है। इसके बाद इसे सुखाकर, नमक डालकर उबालकर या स्टीम करके खाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या इन भारतीय कुजीन के बारे में पता है आपको? बड़े वाले Foodie हैं तो जरूर करें ट्राई
फीस्ट ऑफ सेवन फिशेज, इटली/अमेरिका
पिछली पीढ़ियों में, रोमन कैथोलिकों के लिए क्रिसमस के आसपास मांस खाने की परंपरा से परहेज किया जाता था। मगर इसके उलट एक नई परंपरा जल्द ही शुरू हुई, जिसे 'द फीस्ट ऑफ द सेवन फिश' के रूप में जाना जाने लगा। बाइबल में नंबर 7 के महत्व का प्रतिनिधित्व करने के लिए यह परंपरा शुरू हुई। इस परंपरा में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कई अलग-अलग मछलियों और समुद्री भोजन व्यंजनों के साथ कई कोर्स परोसे जाते हैं। इसकी शुरुआत पहले दक्षिणी इटली में देखी गई और फिर धीरे-धीरे यह अमेरिकन फैमिली में भी डिनर के लिए लोकप्रिय हो गई (मछली बनाने से पहले करें ये काम)।
चिकन बोन्स कैंडी, कनाडा
इसके नाम से आपको यह नहीं समझ लेना है कि यह चिकन की हड्डियों से बनती हैं। चिकन बोन्स एक मसालेदार दालचीनी कैंडी होती है, जिसकी हर बाइट में आपको चॉकलेट का स्वाद भी मिलता है। यह दरअसल एक एक्सपेरिमेंट था जिसे खूब पसंद किया गया था और 1880 के बाद से इसे परिवार और दोस्तों के बीच बांटने की एक परंपरा बन गई।
बार्सेज कोन पियोरगी (Barszcz Con Pierogi), पोलैंड
पोलैंड में भी कई क्रिसमस ट्रेडिशन बहुत लोकप्रिय है। इसके साथ ही यहां कई अंधविश्वास भी माने जाते हैं। इन्हीं में से एक अंधविश्वास ऐसा है जो क्रिसमस की शाम में मनाया जाता है। क्रिसमस की शाम को टेबल पर 12 प्लेट्स सेट की जाती हैं और रेड सूप पियोरगी (स्वीट फिलिंग्स डंपलिंग्स) के साथ सर्व किया जाता है। इन्हें जीसस के 12 शिष्यों के लिए मनाया जाता है और सर्व किया जाता है (क्रिसमस ट्रेडिशन)।
इसे भी पढ़ें: सिर्फ रम केक नहीं, दुनिया भर में फेमस हैं ये क्रिसमस केक भी
इसी तरह ऐसे कई सारे क्रिसमस फूड ट्रेडिशन है, जिसे दुनियाभर में मनाया जाता है। अगर आपको इस तरह की किसी परंपरा के बारे में पता है, तो हमारे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर बताएं।
अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik, Everydaydelicious
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।