दुनिया के 18 देशों में Pappa Roti के नाम से मशहूर मलेशियन फूड का स्वाद दुनियाभर में लोगों को पसंद आ रहा है। खासकर पप्पा रोटी में जिस तरह के खास bun बनाये जाते हैं उनका स्वाद आपको और कहीं नहीं मिलेगा। जब हमने इस बारे में जाना तो सोचा क्यों ना यहां जाकर हम खुद इस रेस्टोरेंट का रिव्यू करें और आपको ये बताए कि इस फेमस रेस्टोरेंट की स्पेशेलिटी क्या है।
इंडिया में Pappa Roti रेस्टोरेंट की दिल्ली ब्रांच के मालिक विक्रम महाजन और मेहुल गुप्ता से इस रेस्टोरेंट में हमारी मुलाकात हुई। खास बातचीत में उन्होंने अपने रेस्टोरेंट के बारे में और यहां के फूड की खासियत के बारे में बताया। इस वीडियो में आप रेस्टोरेंट के बारे में सारी खास बातें जान सकती हैं।
वैसे हम आपको ये बता दें कि हमे यहां जाकर ये भी पता चला कि यहां पर इन buns को रेस्टोरेंट में नहीं बनाया जाता। इन्हें बनाने के लिए जिस dough का इस्तेमाल होता है वो खासतौर पर मलेशिया से आते हैं। इसे बनाने की एक exclusive technic है जिससे इसे इंडिया में तैयार किया जाता है। मलेशिया से आने वाले dough से bun बनाने में उन्हें 6-7 घंटे का समय लगता है।
Read more: Restaurant hacks: रेस्टोरेंट में कम पैसे में चाहिए ज्यादा फायदा तो अजमाएं ये 7 tips
फादर ऑफ ऑल बन के नाम से मशहूर ये bun आपको यूं ही खाने के लिए नहीं दिया जाता इस पर आपकी पसंद से topping की जाती है। इस वीडियो को देखने के बाद आप यहां जाकर इस bun को खाने से खुद को रोक नहीं पाएंगी।
वैसे आपको ये भी बता दें कि यहां पर आपको खास कॉफी भी सर्व की जाती है। इस कॉफी के beans ऑस्ट्रेलिया से मंगवाये गए हैं। कॉफी बनाने से पहले ये फ्रेश coffee beans को मशीन से क्रश करते हैं और फिर अपनी कॉफी मशीन में इसे दूध में मिलाकर तैयार करते हैं।
Read more: अगर कॉफी का असली स्वाद लेना है तो कॉफी पीने का सही तरीका जानिए
कॉफी का स्वाद ही नहीं बल्कि इसका aroma भी आपको एक बार पीने के बाद हमेशा याद रहेगा। विक्रम ने हमे बताया कि Pappa Roti की इंडिया में दो ब्रांच हैं और हाल ही में उन्होंने नोएडा के डीएलएफ मॉल में भी रेस्टोरेंट की एक ब्रांच खोली है।
Credits:
Producer: Prabhjot Kaur
Video Editor: Syed Afraz