टेस्टी अड्डा में करिए आगरा के बेस्ट फूड प्लेसेस की सैर

आगरा शहर को करीब से महसूस करने के लिए यहां घूमने के साथ-साथ यहां के बेस्ट फूड प्लेसेस की सैर करना ना भूलें। 

Saudamini Pandey

यमुना के किनारे बसा आगरा शहर एक समय में मुगलों की पसंदीदा जगह हुआ करती थी। आगरा में शाहजहां का बनवाया हुआ ताजमहल देश ही नहीं दुनियाभर में फेमस है। ताजमहल देखने के लिए रोजाना टूरिस्ट यहां हजारों की संख्या में आते हैं। अगर आपकी इतिहास में दिलचस्पी है तो मुगलों की विरासत समेटे इस शहर में आगरा किला, एतमादुद्दौला का मकबरा, फतेहपुर सीकरी, जामा मस्जिद, चीनी का रोजा, मेहताब बाग, सिकंदरा (अकबर का मकबरा), मरियम मकबरा जैसे कई ऐतिहासिक स्थल हैं, जहां घूमने में आपको काफी मजा आएगा। आगरा शहर को सिकंदर लोदी ने सन 1506 ई. में बसाया था। इस शहर में घूमते हुए आपको मुगल साम्राज्य से जुड़ी कई दिलचस्प चीजों के बारे में पता चलेगा। अगर आप इन फेमस प्लेसेस की सैर करते हुए इस शहर को करीब से महसूस करना चाहती हैं तो यहां के बेस्ट फूड आउटलेट्स को एक्सप्लोर करना ना भूलें। यहां का खानपान ताजमहल की तरह बिल्कुल अलग और अनूठा है। टेस्टी अड्डा में आज रेडियो सिटी के आरजे समीर के साथ ऐसे ही बेस्ट फूड प्लेसेस के बारे में जानते हैं।

देवीराम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट

अगर आपको आगरा की सबसे टेस्टी मिठाइयों का स्वाद चखना है तो यह रेस्टोरेंट इसके लिए बेस्ट है। पिछले तीन दशकों से यह जगह आगरा वासियों की फेवरेट बनी हुई है। यहां साफ-सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाता है।

होटल श्री राम पूरी वाले

चटपटी मसालेदार सब्जी और उसके साथ गरम-गरम पूड़ियों का स्वाद ऐसा मजा देता है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। अगर आपको बेहतरीन स्वाद देने वाली इस टेस्टी सब्जी और पूरी का स्वाद चखना है तो आगरा के इस फेमस होटल को विजिट करना ना भूलें। 

द बिग बन

अगर आप फास्ट फूड की दीवानी हैं, बर्गर, पिज्जा और सैंडविचेज आपकी कमजोरी हैं तो आपके के इस सबसे लोकप्रिय फास्ट फूड ज्वाइंट पर जरूर जाएं। यहां आप अपने मनपसंद सैंडविच और बर्गर टेस्ट कर सकते हैं। यहां सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक फास्ट फूड सर्व किया जाता है

ऑथेंटिक साउथ इंडियन फूड

अगर आप साउथ इंडियन फूड की दीवानी हैं, आपको दासाप्रकाश भी जरूर विजिट करना चाहिए। यहां आपको साउथ इंडियन थाली के साथ टेस्टी डोसा मिलता है। विशेष रूप से यहां का क्रिस्पी मसाला डोसा आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। 

 

Disclaimer