क्या आपने कभी fire पान का स्वाद चखा है? अगर आप पान खाने की शौकीन हैं तो आपको एक बार इसे जरूर try करना चाहिए। इंडिया के कई शहरों में ये पान सर्व किया जाता है। आग की सुलगती लपटों से बना ये पान इन दिनों इंडिया में काफी पॉपुलर हो रहा है। इसे हर उम्र के लोग खा सकते हैं। इसे बनाने का तरीका भी आम पान के तरीके की तरह ही होता है लेकिन इसे खास बनाती है इस पर लगने वाली आग। तो क्या आग लगने से जब ये पान आपके मुंह में जाता है तो गर्म होता है। क्या आपका मुंह अंदर से थोड़ा बहुत जल जाता है जिस तरह से थोड़ा गर्म खाना खाने से मुंह जलता है अगर आप ऐसा सोच रही हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। क्यों कि इस पान के उतने ही फायदे हैं और ये उतना ही असरदार है जितना कि आम पान होते हैं। वैसे बताया तो ये भी जाता है कि इस पान को खाने के की औषधी फायदे भी हैं।
Fire पान में आग कैसे लगती है?
इस पान पर आग लगाकर इसे पान बनाने वाला ही आपको खिलाता है इसे आप खुद खाएंगे तो हो सकता है कि आपका मुंह जल जाए। इस वीडियो को देखकर वैसे तो आप ये समझ जाएंगी कि पान पर आग कैसे लगायी गई है लेकिन हम आपको ये बता दें कि पान पर लौंग रखकर उसे लाइटर की मदद से जलाया जाता है।
Read more: चांदनी चौक की परांठे वाली गली के स्वाद में क्या है खास?
पान पर कितनी देर तक रहती हैं आग की लपटें?
क्या आप जानती हैं कि पान पर आग की लपटें कितनी देर तक रहती हैं। अगर आप इस वीडियो को देखने के बाद यही सोच रही हैं कि पान मुंह में जाने के बाद भी जलता रहता है तो ऐसा नहीं है क्योंकि पान की लपटे सिर्फ 2-3 सेकेंड के लिए ही रहती है। यानि जब तक पान बनाने वाले भईया इसे बनाकर तैयार करते हैं और आपके मुंह में डालते हैं तब तक आग मुंह में जाते ही बुझ जाती है और जैसा कि आपको कई बार हम बता चुके हैं कि पान के पत्ते की तासीर ठंडी होती है इसलिए ये आपके digestion के लिए भी अच्छा होता है तो जैसे ही आप इसे मुंह में डालते हैं तो इसकी आग बुझ जाती है और पान का ठंडा स्वाद ही आपके मुंह में घुल जाता है।
Credits
Video Editor: Anand Sarpate
Producer: Rohit Chavan