रामगंगा नदी तट पर स्थित बरेली उत्तरी भारत का एक ऐसा शहर है, जहां का इतिहास रुहेलों के गौरवशाली अतीत की कहानी कहता है। हिंदुस्तान की तरह यह शहर भी अलग-अलग समुदाय के लोगों से बना है, तो आइए जानते हैं कि इस शहर में लजीज खाना पसंद करने वाले लोग किन फेमस जगहों पर जाना पसंद करते हैं-
दीनानाथ की लस्सी
नॉवेल्टी चौराहे पर रेडियो सिटी की आरजे सोनम पहुंची दीनानाथ की लस्सी की दुकान पर। यहां दो तरह की लस्सी मिलती है, एक नॉर्मल वाली और एक स्पेशल वाली। रबड़ी केसर का स्वाद, दही सबका स्वाद है इस लस्सी में। और केसर बादाम पिस्ता वाली इस लस्सी की कीमत है सिर्फ 55 रुपये। 80 साल पुरानी इस दुकान में इस स्पेशल लस्सी के मजे लेने के लिए आपको यहां 8 बजे पहुंचना पड़ेगा, क्योंकि यहां सुबह से ही लस्सी के लिए लंबी लाइन लग जाती है।
फर्न्स बेकरी
हर शहर में एक बेकरी ऐसी होती है, जहां आपको कमाल की पेस्ट्री मिलती हैं और फर्न्स बेकरी ऐसी ही जगह है। यहां आपको मटन पैटी, चिकन पैटी, अंडा पैटी, सारे टाइप की पैटी मिलेगी। यहां की पैटीज की खासियत यह है कि अंदर की फिलिंग में आलू, मिर्च और मसालों का स्वाद गजब का होता है। पेस्ट्री में पाइनेप्पल और ब्लैक फॉरेस्ट का स्वाद बेहतरीन है। यहां बरेली की सबसे टेस्टी पेस्ट्रीज मिलती हैं। पेस्ट्री की सबसे स्पेशल बात ये है कि यह एकदम ताजा होती है और इसे खाते ही ये मुंह में घुल जाती है।
त्यागी रेस्टोरेंट
बरेली के नॉवल्टी चौराहे पर त्यागी रेस्टोरेंट में मिलने वाले छोले-भटूरे कमाल के होते हैं। नरम भटूरे और मसालेदार छोले का स्वाद इतना अद्भुत लगता है कि आपका मन ही नहीं भरेगा। छोले के साथ आपको आलू की सब्जी भी मिलेगी और इसमें आने वाला खट्टा सा टेस्ट आपके जायके को और बढ़ा देगा। छोले भटूरे का स्वाद लेते हुए सड़क का एंबियंस आपको काफी दिलचस्प लगेगा।
तोलाराम की कुल्फी
बरेली में एक ऐसी जगह है, जहां आपको सबसे स्वाद कुल्फी का मजा मिलेगा। 6 घंटे लगते हैं इस कुल्फी को बनने में। कुछ को कुल्फी, कुछ को फालूदा-कुल्फी पसंद आती है।
कृष्णा भोजनालय
अगर आपको शुद्ध वेजीटेरियन फूड चाहिए तो आपको कृष्णा भोजनालय में जरूर जाना चाहिए। यहां के कढ़ाई पनीर का स्वाद बेहद लजीज है। दाल मखनी में बटर का स्वाद और खीर का स्वाद बहुत अमेजिंग है।
छोटे लाल चाट भंडार
छोटे लाल की चाट और पानी पूरी का स्वाद ऐसा है कि आपके मुंह में पानी आ जाएगा। चाट में पड़े मसाले, सोंढ़ और पापड़ी का कुरकुरापन यहां की चाट को देता है एक अलग स्वाद। और इस बेहतरीन चाट की कीमत भी महज 30 रुपये है। यहां चाट सुबह 11 बजे से लेकर रात 11 बजे तक मिलती है।
मोमो हट
अगर आपको मोमोज अच्छे लगते हैं तो आपको बरेली के मोमो हट के स्पेशल मोमोज का स्वाद जरूर चखना चाहिए। यहां के पनीर मोमोज की क्वालिटी बहुत अच्छी होती है। यहां वेज और नॉन वेज मोमोज दोनों अवेलेबल हैं।
क्रेजी पॉइंट
अगर आप हैं पाव भाजी की दीवानी तो आपको क्रेजी पॉइंट की पाव भाजी का स्वाद जरूर भाएगा। यहां पाव भाजी में सब्जियां अच्छी तरह से मैश की गई हैं। यहां की हरी वाली चटनी भी बहुत टेस्टी है।
बरेली की बर्फी
आपने फिल्मों में बरेली की बर्फी के बारे में सुना होगा, अब ये बर्फी देख भी लीजिए। ये बर्फी है ही इतनी स्वाद कि आप एक बार खाएं तो इसका स्वाद भूल नहीं पाएंगी। ठंडी, दानेदार और बेहद स्वाद। 25 साल से इसका स्वाद इसी तरह से बरकरार है।
गढ़वाल डोसा कॉर्नर
यहां आपको बरेली के सबसे टेस्टी डोसा मिलते हैं। यहां का एंबियंस काफी दिलचस्प है। यहां आपको ढाबे वाला फील आएगा। इसकी स्टफिंग में आलू और प्याज का स्वाद काफी टेस्टी लगता है।
टेस्टी अड्डे के स्वाद का सफर रेडियो सिटी के फेमस आरजेस के साथ इसी तरह जारी रहेगा और आप इसी तरह बने रहें हमारे साथ और जानिए देश के अलग-अलग हिस्सों के फेमस फूड्स के बारे में।