वैलेंटाइन डे आने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। क्या आप अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाने की सोच रही हैं? क्या आप किसी फैंसी डेट का प्लान बना रही हैं या फिर कुछ टेस्टी फूड टेस्ट करने का मन है? इसके लिए क्या आप घंटों इंटरनेट पर अच्छे रेस्टोरेंट की तलाश करती रहती हैं? लेकिन आपको कुछ समझ नहीं आ रहा कि कहां जाया जाए? अगर इस बार आपका बजट कम है, लेकिन फिर भी आप अपने साथी को कहीं अच्छी जगह लेकर जाना चाहते हैं तो निराश न हो। ऐसे में आज हम आपकी इस समस्या का हल लेकर आए हैं। दिल्ली में एक नहीं बल्कि कई अफोर्डेबल रेस्टोरेंट हैं जहां आप टेस्टी फूड और क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकती हैं।
टी-डी रेस्टोरेंट
मजनू का टीला दिल्लीवासियों के लिए शॉपिंग से लेकर खाने तक के लिए किसी सोने से कम नहीं है। काफी समय से यह जगह यंगस्टर के बीच काफी पॉपुलर हो रही है। यही कारण है कि यहां लोगों की जमकर भीड़ लगी रहती है।
क्या आप मजनू का टीला गई हैं? वैलेंटाइन डे के मौके पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए आपको यहां जाना चाहिए। मजनू का टीला में कई गलियां हैं,जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकती हैं।
अगर आप वैलेंटाइन के दिन अच्छे से रेस्टोरेंट में अपने लव्ड वन्स के साथ डिनर डेट करने की सोच रहे हैं तो टी-डी रेस्टोरेंट जाएं। यहां आपको स्पेशल तिब्बत का खाना मिलेगा। केवल दो लोगों का खर्चा 1000 रूपये है। आप अपने पार्टनर के साथ शातिं से यहां बैठकर लंच डेट कर सकते हैं।
कैसे जाएं?
टी-डी रेस्टोरेंट H-32, न्यू अरुणा कॉलोनी, मजनू-का-टीला में है। यहां पहुंचने के लिए आपको विधान सभा जाना होगा। यहां से आपको 10-20 में मजनू का टीला के लिए ऑटो मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली के ये रोमांटिक रेस्तरां वैलेंटाइन्स डे मनाने के लिए हैं बेहतरीन
ब्लूज रेस्टोरेंट
क्या आप वैलेंटाइन डे के लिए अपने पार्टनर के साथ कोई प्लान बना रहे हैं? स्वादिष्ट खाना और मीठी बातें अगर एक साथ हो जाएं तो मजा ही कुछ होता है। इस वैलेंटाइन आपको अपने हमसफर को फूड डेट पर लेकर जाना चाहिए। डेट के लिए आप कनॉट प्लेस को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकती हैं।
कनॉट प्लेस में एक नहीं बल्कि कई रेस्टोरेंट हैं। हर रेस्टोरेंट की अपनी एक खासियत है। एन ब्लॉक में ब्लूज रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट में आपको हर तरह का खाना मिलेगा। साथ ही अगर आप ड्रिंक करना पसंद करते हैं तो यहां पीने के लिए बहुत कुछ है।
इसे भी पढ़ें: अपने पार्टनर के साथ कहां करें डिनर, जानें दिल्ली के 4 सबसे रोमांटिक रेस्टोरेंट के बारे में
कैसे जाएं?
इस रेस्टोरेंट के पास राजीव चौक मेट्रो है। ब्लूज रेस्टोरेंट एन ब्लॉक में है। आप मैप के जरिए या फिर रिक्शा लेकर भी यहां पहुंच सकती हैं। (ड्रिपिंग कैफे कहां है)
बिग येलो डोर
अगर आप खाने की शौकीन हैं तो इस वैलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर के साथ दिल्ली के बेहतरीन रेस्टोरेंट एक्स्प्लोर करने का सोच रही हैं? बिग येलो डोर रेस्टोरेंट में आपको टेस्टी फूड के साथ-साथ बेहतरीन एंबियंस भी मिलेगा। इस रेस्टोरेंट के कई आउटलेट्स हैं। आप नियर बाय लोकेशन चुनकर यहां जा सकते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।