पूरी दुनिया में 20 दिसंबर जैसे ही कैलेंडर पर दस्तक देता है लोग 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाने की तैयारियों में जुट जाते हैं और कुछ जगहें पर दिसंबर का महीना शुरू होते ही क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो जाती हैं।
अगर आप भी क्रिसमस डे पर अपने घर को सजाना चाहती हैं तो हमारे पास कुछ टिप्स हैं जिन्हें आप अजमाकर अपने घर को खूबसूरत तरीके से सजा सकती हैं। वैसे भी किसी वुमेन के लिए अपने घर को सजाना मांइड फ्रेश करने का बेस्ट ऑप्शन होता है। साथ ही अगर अपने घर को सजाने के लिए खुद ही कुछ खूबसूरत चीजें बनाएं इससे अच्छा तो कुछ और हो ही नहीं सकता है।
इन दिनों घर में कैंडल लगाने का ज्यादा क्रेज़ होता है। स्पेशल क्रिसमस डे के मौके पर घर में कैंडल लगी हुई ज्यादा खूबसूरत लगती हैं पर इन दिनों मार्केट में कैंडल बहुत ज्यादा costly मिलती है तो इसलिए आप घर में ही अपने घर को सजाने के लिए कैंडल बना सकती हैं।
इस वीडियो को देख आप समझ जाएंगी कि कैसे घर में ही आप बेहद ही खूबसूरत कैंडल तैयार कर सकती हैं।
कैंडल के अलावा आप घर में ही क्रिसमस ट्री भी सजा सकती हैं।
कैंडीज लगाइए
आप कैंडीज, चॉकलेट्स और अपने बच्चों की पसंदीदा खाने की चीज भी क्रिसमस ट्री पर लगा सकती हैं।
फूलों से सजाइए
किसी भी खास दिन की सजावट के लिए फूलों से बेहतर और क्या हो सकता है। आप क्रिसमस ट्री पर फ्रेश या फिर आर्टिफिशल फूल भी लगा सकती हैं।
घंटियां और रंगीन बॉल्स से सजाइए
आप क्रिसमस ट्री पर छोटी-छोटी घंटियां और रंगीन बॉल्स भी लगा सकती हैं।
Credits
Producer: Rohit
Editor: Anand