बच्चों को अक्सर अपनी मम्मी के साथ कुकिंग करने में काफी मजा आता है। खुद कुकिंग करने का अपना एक अलग ही आनंद है और अक्सर बच्चे इस एक्टिविटी को काफी एन्जॉय करते हैं। लेकिन जहां एक ओर यह एक्टिविटी काफी एक्साइटेड होती है, वहीं दूसरी ओर यह बच्चों के लिए कभी-कभी थोड़ी खतरनाक भी साबित हो सकती है। खासतौर से, किचन में चॉपिंग करने से लेकर कुकिंग करते समय अगर बच्चों के साथ थोड़ी भी लापरवाही बरती जाए तो वह खुद को चोटिल कर सकते हैं।
इतना ही नहीं, किचन में काम करते समय हर इंग्रीडिएंट को भी सही तरह से ट्रीट किया जाना आवश्यक होता है। क्योंकि किचन में जो भी पकाया जाता है, उसे आप खाते हैं और उसका व्यापक असर सेहत पर पड़ता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ सेफ्टी टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो हर पैरेंट्स को बच्चों के साथ किचन में काम करते समय ध्यान में रखने चाहिए-
हाइजीन का रखें ख्याल
यह सबसे पहला और बेहद महत्वपूर्ण सेफ्टी टिप्स है, जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। कई बार बच्चे गंदे हाथों से ही किचन में काम करना शुरू कर देते हैं। इतना ही नहीं, वह फल-सब्जियों को ठीक से वॉश भी नहीं करते हैं। इस तरह जर्म्स घर के हर सदस्य के शरीर में जा सकते हैं और उन्हें बीमार कर सकते हैं। इसलिए अगर बच्चा किचन में काम कर रहा है तो आपको सबसे पहले उसे हाइजीन का पाठ पढ़ाना चाहिए।
इसे ज़रूर पढ़ें- क्या आपका किचन बच्चों के लिए सुरक्षित है,ध्यान रखें ये बातें
कभी अकेला ना छोड़ें
कई बार ऐसा भी होता है कि जब आप बच्चों के साथ किचन में होते हैं तो आपको अचानक कोई काम याद आ जाता है या फिर कोई फोन आ जाता है तो आप बच्चे को किचन का काम सौंपकर कुछ देर के लिए अपने काम में बिजी हो जाते हैं। (बच्चों के कुकिंग स्किल्स को डेवलप करने के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स) लेकिन बच्चों की सुरक्षा की लिहाज से यह काफी घातक हो सकता है। जब आप बच्चों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं तो हो सकता है कि वह खुद को जला लें या फिर चोटिल कर लें। इसलिए, किचन में काम करते समय बच्चे पर पैनी नजर रखनी चाहिए।
Recommended Video
बच्चों को लिकिंग करने से रोकें
अधिकतर बच्चों की यह आदत होती है कि वह काम करते -करते किचन में कुछ भी खाने या चाटने लग जाते हैं। लेकिन यह कभी-कभी घातक हो सकता है। अगर बच्चा कुकिंग करते समय इंग्रीडिएंट्स को कच्चा खा लेते हैं तो यह उन्हें बीमार कर सकता है। साथ ही उन्हें यह भी समझाएं कि वह किसी भी चीज को मुंह में डालने या खाने से पहले आपसे एक बार अवश्य पूछें।
इसे ज़रूर पढ़ें- कुकिंग करते वक्त होने वाली इन गलतियों से खाने का टेस्ट हो सकता है खराब
बेहद जरूरी है गैस सेफ्टी टिप्स
यह एक बेहद महत्वपूर्ण किचन सेफ्टी टिप्स है। सबसे पहले तो अगर आपका बच्चा उम्र में बेहद छोटा है तो ऐसे में आप उसे फायरलेस कुकिंग ही सिखाएं। (आपके काम आएंगे ये 7 Quick किचन हैक्स) कोशिश करें कि आप उसे स्टेप बाय स्टेप कुकिंग में आगे बढ़ाएं और गैस का काम सबसे लास्ट में सिखाएं। वहीं अगर बच्चा फायर कुकिंग कर रहा है तो कुछ सेफ्टी टिप्स का ख्याल रखें। जैसे बच्चे को बताएं कि वह किचन में कभी भी गैस को खुला ना छोड़े। यह कितना घातक हो सकता है, इसके बारे में भी उसे समझाएं। साथ ही किसी भी बर्तन व पैन को पकड़ने के लिए कपड़े का इस्तेमाल करने पर जोर दें। पॉट गरम हो सकता है और वह बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।