सावन का महीना आते ही कई त्योहार भी आने लगते हैं। अब जन्माष्टमी आ रहा है, इस मौके पर अगर आप लड्डू बनाने की सोच रही हैं, तो आप सूजी और गुड़ की मदद से नारकेल नारू के लड्डू बना सकती हैं। जी हां, यह लड्डू न सिर्फ स्वादिष्ट होते बल्कि आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं।
बता दें कि यह लड्डू बंगाल में काफी फेमस है, जिसे लोग अक्सर त्योहार के मौके पर बनाना पसंद करते हैं। कई लोग बंगाली में इसे गुरर नारकेल नारू भी कहते हैं, जिसका अर्थ है गुड़ नारियल के लड्डू। अगर आप भी इस बार कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो यकीनन ये रेसिपी आपको जरूर करनी चाहिए।
बनाने का तरीका
- नारियल के लड्डू बनाने के लिए सबसे एक नॉन स्टिक पैन में घी डालकर सूजी भून लें। (नारियल डोसा रेसिपी)
- अब सूजी को एक बाउल में निकालकर नारियल को हल्की आंच पर इसकी नमी खत्म होने तक भून लें।
- जब नारियल भुन जाए तो इसमें पिसा हुआ गुड़ और घी डालें और अच्छी तरह से पकने दें।
- अब आंच बंद कर दें और चूल्हे से पैन नीचे उतार लें और इलायची डालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तो हाथ पर थोड़ा घी लगा लें और लड्डू बना लें।
- बस आपके नारकेल नारू लड्डू तैयार हैं, जिसे आप सर्व कर सकती हैं। (मीठा नारियल परांठा)
Image credit- (@Freepik and Shutterstock)
सूजी के नारकेल नारू लड्डू Recipe Card
आप त्योहार के मौके पर सूजी के नारकेल नारू लड्डू सिर्फ 15 मिनट में तैयार कर सकती हैं।
- Total Time :
- 15 min
- Preparation Time :
- 5 min
- Cooking Time :
- 10 min
- Servings :
- 4
- Cooking Level :
- Medium
- Course:
- Desserts
- Calories:
- 125
- Cuisine:
- Indian
- Author:
- Shadma Muskan
सामग्री
- 2 कप- नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
- 1 कप- सूजी
- 1 कप- गुड़ (पिसा हुआ)
- 5- इलायची
- 1 कप- घी
विधि
- Step 1
- नारियल के लड्डू बनाने के लिए सबसे एक नॉन स्टिक पैन में घी डालकर सूजी भून लें।
- Step 2
- अब सूजी को एक बाउल में निकालकर नारियल को हल्की आंच पर इसकी नमी खत्म होने तक भून लें।
- Step 3
- जब नारियल भुन जाए तो इसमें पिसा हुआ गुड़ और घी डालें और अच्छी तरह से पकने दें।
- Step 4
- अब आंच बंद कर दें और चूल्हे से पैन नीचे उतार लें और इलायची डालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- Step 5
- जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तो हाथ पर थोड़ा घी लगा लें और लड्डू बना लें।
- Step 6
- बस आपके नारकेल नारू लड्डू तैयार हैं, जिसे आप सर्व कर सकती हैं।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।