दूध एक ऐसा डेयरी प्रोडक्ट है, जिसका नाम सुनते ही बच्चे टेढ़े-मेढ़े मुंह बनाने लगते हैं। आमतौर पर, बच्चों के लिए दूध का सेवन करना बेहद आवश्यक है, लेकिन फिर भी वह इसे पीने से बचते हैं। एक पैरेंट के रूप में आप अक्सर दूध का गिलास लेकर बच्चे के पीछे भागे होंगे या फिर आपने अक्सर दूध पीने के नाम पर बच्चों के तरह-तरह के बहाने सुने होंगे।
लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि बच्चों की डाइट से दूध बाहर कर दिया जाए। दूध को एक संपूर्ण आहार माना जाता है, जिसमें कैल्शियम के अलावा खनिज, विटामिन बी 12 और राइबोफ्लेविन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो बच्चों की बेहतर ग्रोथ के लिए बेहद आवश्यक है। अब सवाल यह उठता है कि दूध को बच्चों के लिए इंटरेस्टिंग किस तरह बनाया जाए। इसके लिए, आप कई अलग-अलग तरह के फ्लेवर मिल्क तैयार करें। यह फ्लेवर मिल्क दूध के बोरिंग टेस्ट को इंटरेस्टिंग बनाते हैं और फिर बच्चे खुशी-खुशी दूध पीते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको तरह-तरह के फ्लेवर मिल्क बनाने के आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं-
बनाएं इंस्टेंट बादाम मिल्क
बादाम मिल्क का न केवल स्वाद लाजवाब होता है, बल्कि इससे बच्चे को बादाम के गुण भी मिलते हैं और दूध के पोषक तत्वों में भी कई गुना इजाफा होता है।
आवश्यक सामग्री
- बादाम - 12-15
- दूध - 2 कप
- ब्राउन शुगर- 2 चम्मच वैकल्पिक
बादाम मिल्क बनाने का तरीका-
- सबसे पहले बादाम को गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें।
- 10 मिनट बाद बादाम का छिलका उतार लें। एक तरफ रख दें।
- छिले हुए बादाम को दूध के साथ मिक्सर जार में डालिए।
- इसे बहुत महीन पेस्ट में पीस लें।
- अब बचा हुआ दूध एक कड़ाही में धीमी मध्यम आंच पर 5 मिनट तक उबालें।
- फिर पिसा हुआ बादाम का पेस्ट और चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक यह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।
- तैयार होने के बाद इसे एक कप में डालें और सर्व करें।
उड़द की दाल का दूध
उड़द की दाल का दूध उड़द की दाल के पाउडर, गुड़ के पाउडर और दूध की मदद से तैयार किया जाता है। बच्चों की हड्डियों के लिए यह दूध बेहद ही लाभदायक माना गया है।
आवश्यक सामग्री-
- उड़द दाल - 1/4 कप
- गुड़ का पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
- पानी - 1 कप
- दूध - 1 कप
- इलायची या सोंठ पाउडर - 1/8 छोटा चम्मच
दूध बनाने का तरीका
- 1/4 कप उड़द की दाल लें और इसे एक मोटे तले वाले पैन में डालें।
- 5 मिनट के लिए या हल्का सुनहरा होने तक धीमी, मध्यम आंच में सूखा भूनें।
- एक बार हो जाने पर आंच से उतार लें। इसे ठंडा कर लें।
- भुनी हुई उड़द दाल को ब्लेंडर में ट्रांसफर करें और इसे पीसकर चिकना पाउडर बना लें।
- अब एक बर्तन में 2 छोटी चम्मच उड़द दाल का पाउडर डाल कर 1 कप पानी डाल दीजिए।
- एक व्हिस्क के साथ अच्छी तरह मिलाएं।
- सभी चीजों को धीमी आंच में 5 मिनट तक या उड़द की दाल के अच्छी तरह पक जाने तक पकाएं। इसे लगातार हिलाओ; अन्यथा, यह नीचे तक चिपक जाता है।
- उड़द की दाल के पक जाने के बाद इसमें गुड़ का पाउडर डालें।
- अच्छी तरह मिलाएं और 3 मिनट तक और पकाएं।
- अब इसे दूध में डालकर मिक्स करे।
- फिर इलायची पाउडर डालें। इसे उबाल लें।
- एक बार हो जाने के बाद, आंच बंद कर दें।
- इसे ठंडा करके गिलास में डालकर सर्व करें।
इलायची का दूध
इलायची से बना दूध न केवल झटपट तैयार हो जाता है, बल्कि यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। एक गिलास गर्म इलायची वाला दूध आपके बच्चे को रात में सुकून भरी नींद दिलाने में मदद करता है।
आवश्यक सामग्री-
- दूध - 2 कप
- इलायची - 3
- ब्राउन शुगर- 2 बड़े चम्मच
- केसर के धागे
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले इलायची की फली खोल कर तैयार कर लीजिए।
- साथ ही, केसर को एक बड़े चम्मच दूध में भिगोकर अलग रख दें।
- एक बर्तन में दूध को इलायची की फली और केसर के दूध के साथ 5 मिनट के लिए धीमी मध्यम आंच पर या उबाल आने तक उबालें।
- एक बार हो जाने के बाद, आंच बंद कर दें।
- फिर एक छलनी की मदद से दूध को छान लें और दूध में शुगर डालें।
- अब शुगर मिक्स करके गरम-गरम दूध सर्व करें। (कमरख की हेल्दी ड्रिंक रेसिपीज)
रागी मिल्क
अगर आप टेस्ट के साथ-साथ बच्चे की सेहत के साथ भी कोई समझौता नहीं करना चाहती हैं तो उनके लिए रागी मिल्क तैयार करें।
आवश्यक सामग्री-
- रागी का आटा - 2 बड़े चम्मच
- पानी - 3/4 कप
- दूध - 1.5 कप
- कोको पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
- ब्राउन शुगर- 2 बड़े चम्मच
- शहद - 1 छोटा चम्मच वैकल्पिक
दूध बनाने का तरीका-
- सबसे पहले रागी के आटे को एक बर्तन में निकालिए। साथ ही, इसमें 3/4 कप पानी डालिये। इसे व्हिस्क की मदद से अच्छी तरह मिला लें, ताकि इसमें कोई गांठ न हो।
- रागी के आटे को धीमी आंच में 8-10 मिनट तक या उसके गाढ़ा और चमकदार होने तक पकाएं।
- एक बार हो जाने के बाद आंच बंद कर दें और इसे पूरी तरह से ठंडा कर लें।
- रागी के पूरी तरह से ठंडा होने के बाद, इसमें दूध, शहद और ब्राउन शुगर डालकर एक साथ ब्लेंडर में डालें। (सत्तू के शरबत की रेसिपी)
- सभी चीजों को मिलाकर ब्लेंड करके तैयार करें।
- इसे गिलास में डालें और सर्व करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik, pexels
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।