वीकेंड पर अधिकतर लोग अपनी फैमिली के साथ समय बिताना पसंद करते हैं और साथ में खाना खाते हैं। कई लोगों को वीकेंड पर अपनी फैमिली को कुछ खास बनाकर खिलाने में भी मजा आता है। अगर आप भी इस वीकेंड खाने में कुछ नया और डिफ्रेंट ट्राई करना चाहते हैं, तो मटर मखनी की सब्जी एक बेहतर विकल्प है। मटर को हम अक्सर आलू या बाकी सब्जियों के साथ बनाते हैं, लेकिन मटर मखनी एक ऐसी सब्जि है जिसका स्वाद बेहद अलग होता है। सर्दियों के मौसम में मटर मखनी की सब्जी सभी को खूब पसंद आएगी, तो चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
विधि
- स्वादिष्ट मटर मखनी बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर कढ़ाई गरम करें और उसमें दो चम्मच तेल डाल दें। फिर गरम तेल में जीरा डालें, उसके भुनने के बाद हींग, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डाल दें। सभी मसालों को हल्का सा भून लें।
- अब मसालों में पिसे हुए टमाटर और लाल मिर्च डाल दें। मिर्च आप अपने स्वाद के अनुसार भी डाल सकते हैं। टमाटर को सही तरह भूनें, ध्यान रहे आपको टमाटर तब तक भूनने हैं, जब तक तेल उनसे अलग न हो जाए। यह आपकी सब्जी में बेहतर रंग लाने का काम करेगा।
- जब मसाला सही तरह से भुन जाए, तो उसमें मटर के दाने डाल दें और उसे सही तरह से चलाते हुए नमक भी डाल दें। अब लगभग 4 मिनट के लिए मटर को ढ़ककर रखें और उन्हें सही तरह से गलने दें।
- जब मटर गलने लगें, तो उसमें गरम मसाला डालकर सब्जी को चलाएं। गरम मसाला आपकी सब्जी में एक नया स्वाद लाएगा। कुछ देर बाद जब मसाला तेल से अलग होने लगे तो आंच धीमी कर दें।
- अब दूसरी गैस पर छोटा पैन गरम करें और उसमें एक चम्मच बटर डाल दें। जब बटर पिघल जाए, तो उसमें एक चम्मच बेसन डालकर हल्का ब्राउन होने तक चलाएं। जब बेसन गोल्डन ब्राउन हो जाए, तो उसमें आधा कप पानी डाल दें।
- अब मटर में बेसन और बटर का घोल मिला दें। सब्जी को सही तरह से चलाएं और बारीक कटा हुआ हरा धनिया उसमें डाल दें। कुछ देर तक धीमी आंच पर मटर पकने दें।
- जब सब्जी सही तरह से बन जाए, तो इसमें आखिरी चीज डालना बिल्कुल न भूलें, जो आपकी सब्जी को स्वादिष्ट बना देगी। दूध की बची हुई मलाई, जी हां, मलाई सब्जी में डालने से आपको बिल्कुल बाजार जैसे स्वाद आएगा और आपकी सब्जी तैयार हो जाएगी।
मटर मखनी Recipe Card
घर में बनाएं मटर मखनी सब्जी
- Total Time :
- 30 min
- Preparation Time :
- 15 min
- Cooking Time :
- 15 min
- Servings :
- 4
- Cooking Level :
- Medium
- Course:
- Main Course
- Calories:
- 125
- Cuisine:
- Indian
- Author:
- Stuti Goswami
सामग्री
- हरी मटर के दाने- 1 कप
- 2 टमाटर
- 1 हरी मिर्च
- 2 चम्मच तेल
- 1/4 जीरा
- 1/4 हींग
- 1/4 हल्दी पाउडर
- 1/4 लाल मिर्च
- 1/4 धनिया पाउडर
- हरा धनिया बारीक कटा हुआ
- 1/4 गरम मसाला
- 1 चम्मच मक्खन
- 1 चम्मच बेसन
- नमक- स्वादानुसार
विधि
- Step 1
- सबसे पहले गैस पर कढ़ाई गरम करें और उसमें दो चम्मच तेल डाल दें। फिर जीरा डालें, उसके भुनने के बाद हींग, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डाल दें।
- Step 2
- अब मसालों में पिसे हुए टमाटर और लाल मिर्च डाल दें। ध्यान रहे आपको टमाटर तब तक भूनने हैं, जब तक तेल उनसे अलग न हो जाए।
- Step 3
- जब मसाला सही तरह से भुन जाए, तो उसमें मटर के दाने डाल दें और उसे सही तरह से चलाते हुए नमक भी डाल दें। लगभग 4 मिनट के लिए मटर को ढ़ककर रखें और उन्हें सही तरह से गलने दें।
- Step 4
- दूसरी गैस पर छोटा पैन गरम करें और उसमें पिघला हुआ बटर और बेसन डालकर हल्का ब्राउन होने तक चलाएं। जब ये अच्छी तरह भुन जाए तो इसमें आधा कप पानी डाल दें।
- Step 5
- सब्जी को सही तरह से चलाएं और बारीक कटा हुआ हरा धनिया उसमें डाल दें। कुछ देर तक धीमी आंच पर मटर पकने दें।
- Step 6
- जब मसाले और तेल अलग होने लगें, तो उमें दूध की बची हुई मलाई डालकर सही तरह से चलाएं। ये आपके स्वाद को दोगुना कर देगी।
- Step 7
- मटर मखनी की सब्जी तैयार है, इसे आप नान या रुमाली रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।