सब्जी काटते समय अपनाएं ये 4 ट्रिक्स, नहीं होगी कोई प्रॉब्लम

अगर आपको कुकिंग का शौक है तो आपको कुछ बेहतरीन चॉपिंग ट्रिक्स के बारे में भी पता होना चाहिए। ये ट्रिक्स आपके काम को कम समय में करती हैं और उसे अधिक आसान बनाती हैं।

Mitali Jain
amazing chopping tricks in hindi

खाना बनाने का सबसे पहला स्टेप होता है चॉपिंग करना। हम सभी का काफी सारा समय सब्जियों को काटने में ही चला जाता है। अमूमन हम सभी जब अपना मील प्लॉन करते हैं तो एक रात पहले ही सब्जियों की चॉपिंग करके रखती हैं।

जिससे आप अगले दिन अपना काफी सारा समय बचा सकें। हालांकि, बहुत से लोगों को चॉपिंग करना बहुत ही बोरिंग लगता है। वे ऐसे कुछ आसान टिप्स को अपनाना चाहती हैं, जिससे वे अपने इस काम को कम समय में और अधिक बेहतर तरीके से कर पाएं।

हो सकता है कि आप भी ऐसे ही किसी ट्रिक्स के बारे में जानना चाहती हों। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही चॉपिंग ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन किचन में आपके काम को काफी आसान बनाएंगे-

नम पेपर टॉवल का करें इस्तेमाल

आपने नोटिस किया होगा कि कई बार सब्जियां काटते हुए चॉपिंग बोर्ड ऊपर उछलता है। ऐसे में चोट लगने की संभावना काफी बढ़ जाती है। अक्सर प्याज आदि काटते समय यह हम सभी ने नोटिया किया है। ऐसे में हल्का नम पेपर टॉवल आपके काम आएगा। इसके लिए आप अपने कटिंग बोर्ड के नीचे एक नम पेपर टॉवल रखें। इससे आपके चॉपिंग बोर्ड को काउंटर से चिपकने में मदद मिलेगी। ऐसे में जब आप उसे इस्तेमाल करेंगी तो इसे यूज करना काफी आसान हो जाएगा।

इसे ज़रूर पढ़ें-कीनू और संतरे के बीच का अंतर क्या पता है आपको?

अच्छी तरह सुखाएं सब्जियां

chopping board using tips

यह तो हम सभी जानते हैं कि सब्जियों को काटने से पहले उसे धोना जरूरी होता है। लेकिन हम उन सब्जियों को सुखाने के बारे में कभी नहीं सोचते हैं। हो सकता है कि यह आपको अतिरिक्त टाइम खर्च करने वाला स्टेप लगे। हालांकि, यह जरूरी है। (कटिंग बोर्ड को साफ करने की ट्रिक्स)

सब्जियों में पानी इसे अधिक स्लिपरी बना देता है। जिससे सब्जियों के कटिंग बोर्ड पर फिसलने की संभावना अधिक हो जाती है। साथ ही साथ, कुछ सब्जियों को सुखाए बिना इस्तेमाल करने से वह सही नहीं बन पाती हैं। मसलन, भिंडी आदि सब्जियां बनाते समय उन्हें धोने के बाद अच्छी तरह पोंछकर सुखाना बेहद ही जरूरी होता है।

साइज को बनाएं मैनेजेबल

कुछ फल व सब्जियां साइज में काफी बड़ी होती हैं। ऐसे में उन्हें काटते समय पहले साइज को मैनेजेबल बनाना आवश्यक होता है। मसलन, पहले आप एक गाजर या तोरी को तीन भागों में काटें। इसके बाद जब आप इसे काटेंगी तो सब्जी को काटना अधिक आसान हो जाएगा और उनका साइज व शेप भी बना रहेगा। आप इस तकनीक का उपयोग किसी भी बड़े फल या सब्जी जैसे बैंगन, गोभी या आलू के साथ भी कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-किचन सिंक से पानी निकलता है धीरे तो इन ट्रिक्स से करें ठीक

चाकू की धार पर दें ध्यान

chopping board using hacks

अगर आप अपने काम को कम समय और परफेक्ट तरीके से करना चाहती हैं तो ऐसे में सबसे जरूरी है कि चाकू की धारभी तेज हो। जब चाकू की धा तेज होती है, तो इससे एक बार में ही सही तरह से चॉपिंग होती है। साथ ही साथ, इससे फल व सब्जियों की शेप को मेंटेन करने में भी मदद मिलती है।

सुनिश्चित करें कि आपको अपने फलों और सब्जियों को काटने में जोर लगाने की जरूरत ना पड़ें। अगर आप ऐसा करती हैं तो यह खतरनाक हो सकता है और इससे चाकू फिसल सकता है। इससे आपको काफी गंभी चोट भी लग सकती है।

तो अब आप भी चॉपिंग करते हुए इन आसान ट्रिक्स को अपनाएं और अपने काम को अधिक कंफर्टेबल बनाएं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer