गरमा-गरम और स्वादिष्ट पुलाव खाना तो मुझे बेहद पसंद है। शायद आप भी पुलाव खाना ज़रूर पसंद करते होंगे। लगभग हर घर में सप्ताह में एक से दो बार पुलाव ज़रूर बनता है।
कोई पनीर पुलाव पसंद करता है तो कोई चिकन पुलाव। ऐसे और भी कई पुलाव की रेसिपीज हैं जिसे कई हर रोज खाना पसंद करते हैं। लेकिन इस लेख में हम आपको एक खास किस्म के पुलाव की रेसिपी लेकर आए हैं।
जी हां, इस लेख में हम आपको 'कीमा पुलाव' की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप नॉनवेज पुलाव खाना पसंद करते हैं तो फिर आपको भी इसे ज़रूर ट्राई करना चाहिए। आइए रेसिपी के बारे में जानते हैं।
कीमा पुलाव बनाने का तरीका
- कीमा पुलाव बनाना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले चावल को अच्छे से साफ करके पानी में भिगोकर 10 मिनट के लिए रख दें।
- इधर एक कुकर में तेल को डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें प्याज, नमक, गरम मसाला आदि को डालकर ब्राउन होने तक पका लें।
- इसके बाद एक पैन में तेल को डालकर गर्म करें। अब इसमें कीमा मिश्रण और प्याज के मिश्रण को डालकर अच्छे से पका लें।

- अब एक अन्य कुकर में चावल और कीमा मिश्रण को डालकर लगभग 5-10 मिनट पका लें और गैस को बंद कर दें। (पार्टी के लिए 3 टेस्टी स्नैक्स)
- कुछ देर बाद पुलाव को किसी बर्तन में निकाल लीजिए और ऊपर से काजू और धनिया पत्ता को डालकर सर्व करें।
कीमा पुलाव Recipe Card
इस आसान विधि से आप भी बनाएं कीमा पुलाव।
- Total Time :
- 30 min
- Preparation Time :
- 20 min
- Cooking Time :
- 15 min
- Servings :
- 3
- Cooking Level :
- Medium
- Course:
- Main Course
- Calories:
- 100
- Cuisine:
- Indian
- Author:
- Sahitya Maurya
सामग्री
- कीमा-200 ग्राम (चिकन/मटन)
- चावल-250 ग्राम
- लौंग-2
- इलायची-2
- नमक-स्वादानुसार
- दालचीनी-1 इंच
- प्याज-2 बारीक़ कटा हुआ
- हल्दी पाउडर-1 चम्मच
- गरम मसाला-1 चम्मच
- हरी मिर्च-2 बारीक़ कटी हुई
- तेल-2 चम्मच
- धनिया पत्ता-2 चम्मच
- काजू-2 चम्मच
विधि
- Step 1
- सबसे पहले चावल को पानी में साफ कर लें। अब चलवा को पानी में भिगोकर 10 मिनट के लिए रख दें।
- Step 2
- इधर एक कुकर में तेल को डालकर गर्म करें। अब इसमें प्याज, नमक, गरम मसाला आदि को डालकर ब्राउन होने तक पका लें।
- Step 3
- अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। अब इसमें कीमा और प्याज मिश्रण को डालकर कुछ देर अच्छे से पका लें।
- Step 4
- इसके बाद चलवा को कुकर में डालकर अच्छे से पका लें।
- Step 5
- अब एक पैन में तेल को डालकर गर्म करें और उसमें पके चावल को डालकर कुछ देर भून लें।
- Step 6
- इसके बाद इसमें कीमा मिश्रण को डालकर कुछ देर पका लें और गैस को बंद कर लें।
- Step 7
- अब ऊपर से काजू और धनिया पत्ता को डालकर सर्व करें।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।