इस मौसम में लोग चाय के साथ कुछ ना कुछ खाना पसंद करते हैं, खासतौर पर पकौड़े। लेकिन हर बार पकौड़े बनाना आसान नहीं होता है और महिलाएं कुछ ऐसी रेसिपी की तलाश करती हैं, जिसे बनाने में सिर्फ बनाना आसान हो बल्कि चाय के साथ अच्छी भी लगे। वैसे तो आप चाय के साथ सर्व करने के लिए कई सारी चीजें बना सकती हैं, लेकिन अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो आप बेसन की नमकीन यानी बेसन की भुजिया बना सकती हैं।
जी हां, इस बार आप मार्केट से बेसन की भुजिया खरीदने की जगह घर पर 15 मिनट में तैयार कर सकती हैं। हालांकि, आप बेसन से कई तरह की चीजें बना सकती हैं, लेकिन चाय के साथ बेसन की नमकीन सर्व करना बेस्ट ऑप्शन है।
बनाने का तरीका
- घर पर बेसन की भुजिया बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में बेसन को छान लें। (पालक पुदीना के सेव)
- फिर इसमें सभी सामग्री जैसे- बेकिंग सोडा, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर आदि।
- इसे अच्छी तरह से मिला लें और फिर इसमें पानी डालकर मिश्रण तैयार कर लें।
- अब आप बेसन का सेव बनाने वाली मशीन पर तेल लगा लें और अगर आपके पास मशीन नहीं हैं तो आप चाय छन्नी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- मशीन तैयार करने के बाद एक कढ़ाही में तेल गर्म कर लें।
- फिर इसमें चाय छन्नी या फिर मशीन की मदद से बेसन का मिश्रण डालें।
- फिर बेसन की सेवको फ्राई कर लें और गोल्डन होने तक पकने दें।
- अब इसे एक प्लेट में निकालें और ऊपर से मसाले डाल दें।
- बस आपकी बेसन की भुजिया तैयार है, जिसे आप चाय के साथ सर्व कर सकती हैं।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।