अगर आप केक खाने की शौकीन हैं, तो घर पर ही बिना माइक्रोवेव के आप इसे बना सकती हैं। फेमस शेफ कुणाल कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एगलेस चोको लावा केक की आसान रेसिपी शेयर की है। इस केक को प्रेशर कुकर में भी बनाया जा सकता है।
तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप घर पर ही कैसे बिना अंडे का चोको लावा केक तैयार कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: बच्चों के लिए घर पर बनाएं ये 3 कपकेक रेसिपी
विधि
- सबसे पहले आपको लावा तैयार करने के लिए एक बाउल में मक्खन और चॉकलेट लेनी है। इन दोनों को माइक्रोवेव में रख कर क्विक हीट मोड पर इसे पिघला लें। अगर माइक्रोवेव नहीं है, तो आप गर्म पानी में बाउल को रख कर सामग्री को पिघला सकते हैं।
- इस सामग्री को अच्छे से सेक्स करें और उसमें कोको पाउडर डालें। एक बार फिर से सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब आप बाउल को डीप फ्रीजर में रख दें, ताकि लाव अच्छे से जम जाए।
- जब तक लावा जमता है, आप केक का बैटर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक बाउल और छन्नी की जरूरत होगी।
- आप मैदा, बेकिंग पाउडर, पिसी हुई चीनी या फिर आइसिंग शुगर लें, साथ ही इस सामग्री में कोको पाउडर डालें। अब इन सभी को अच्छी तरह से छान लें।

- अब आप इस सामग्री में तेल, वेनिला एसेंस और दूध डालें। अब आप बाउल में मौजूद सामग्री को अच्छी तरह से फेंट लें।
- अब आपको केक को बेक करने के लिए माइक्रोवेव की जरूरत पड़ेगी अगर आपके पास माइक्रोवेव नहीं है, तो आप प्रेशर कुकर में भी चोको लावा केक बेक कर सकती हैं।
- इसके लिए आपको कुकर में नमक की एक मोटी परत डालनी है। इसके ऊपर एक मोल्ड रख लें, फिर आप नमक को तेज आंच पर गर्म होने दें।
- इसके बाद केक बेक करने के लिए मोल्ड में बटर लगाएं और फिर कोको पाउडर लगाएं। ऐसा करने से केक मोल्ड में चिपकता नहीं है।
- अब आपको फ्रीजर से चोको लावा केक के लिए तैयार लावा को निकालकर उसकी एक बॉल बनानी है। फिर मोल्ड में केक के बैटर की एक लेयर डालें, फिर इस लेयर के ऊपर लावा बॉल रखें और फिर से बैटर की एक लेयर डालें। (ऑरेंज की मदद से बनाएं यह मफिन्स)
- अब आपको मोल्ड को कुकर के अंदर रख देना है। कुकर की सीटी और रबर को रिमूव करें और लिड से कुकर को बंद कर दें।
- पहले 7 मिनट तक आपको तेज आंच पर केक को बेक करना है और फिर 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर केक को बेक करें।
- केक के बेक हो जाने के बाद स्ट्रॉबेरी से उसे गार्निश करें और फिर आप इसे परोस सकती हैं।
Image Credit: Shutterstock, Freepik
एगलेस चोको लावा केक Recipe Card
घर पर इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर बनाएं टेस्टी एगलेस चोको लावा केक।
- Total Time :
- 45 min
- Preparation Time :
- 25 min
- Cooking Time :
- 15 min
- Servings :
- 1
- Cooking Level :
- Medium
- Course:
- Desserts
- Calories:
- 150
- Cuisine:
- French
- Author:
- Anuradha Gupta
सामग्री
- 20 ग्राम डार्क चॉकलेट
- 20 ग्राम मक्खन
- 50 ग्राम कोको पाउडर
- 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- 90 ग्राम पिसी हुई शुगर
- 110 ग्राम मैदा
- 1 छोटा चम्मच वेनिला एसेंस
- 110 एमएल दूध
- 40 एमएल तेल
- 1 किलो नमक
- मुट्ठी भर स्ट्रॉबेरी
विधि
- Step 1
- सबसे पहले आपको केक का लावा तैयार करना है। इसके लिए एक बाउल में मक्खन और चॉकलेट को फेंट लें।
- Step 2
- अब इस सामग्री में कोको पाउडर डालें। एक बार फिर से सामग्री को अच्छी तरह से फेंट लें।
- Step 3
- फिर केक का बैटर तैयार करने के लिए बाउल लें और उसमें मैदा, बेकिंग पाउडर, पिसी हुई चीनी या फिर आइसिंग शुगर लें , साथ ही इस सामग्री में कोको पाउडर डालें।
- Step 4
- अब आप इस सामग्री में तेल, वेनिला एसेंस और दूध डालें और सामग्री को अच्छी तरह से फेंट लें।
- Step 5
- अब कुकर में नमक की एक मोटी परत डालें और ऊपर से मोल्ड रख कर नमक को गर्म होने दें।
- Step 6
- इसके बाद केक बेक करने के लिए मोल्ड में बटर लगाएं और फिर कोको पाउडर लगाएं। तैयार लावा को निकालकर उसकी एक बॉल बनाएं और केक मोल्ड में पहले थोड़ा बैटर डाल कर उसमें इस बॉल को फिक्स करें। इसके बाद ऊपर से पूरा बैटर डाल लें।
- Step 7
- अब कुकर की लिड से सीटी और रबर रिमूव करें। इसके बाद केक को बेक होने के लिए रखें। पहले 7 मिनट तक तेज आंच पर और फिर 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर केक को बेक होने दें।
- Step 8
- केक के बेक होने के बाद उसे स्ट्रॉबेरी से गार्निश करें और परोसें। रेसिपी पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी रेसिपी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।