दिवाली एक ऐसा त्योहार है जिसमें सबसे ज्यादा सजने संवारने से लेकर खाने पीने तक सभी तरह की चीजों को महत्व दिया जाता है। दिवाली के दिन हम घर में कई तरह के पकवान बनाते हैं लेकिन इन सब कामों में बहुत समय जाता है।
आजकल के नए जमाने में हर किसी के घर में लेटेस्ट और कॉमन इलेक्ट्रॉनिक गैजेट होते ही हैं जिनकी मदद से हमारा कान आसान हो जाता है। उन्हीं में से एक है एयर फ्रायर, जिसमें हम कम तेल में खाने को फ्राई कर सकते हैं। आज हम आपको 2 ऐसी टेस्टी स्नैक्स रेसिपी बताने वाले हैं जो बनाने में बहुत आसान हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाएं जाते हैं ये स्नैक्स।
कुरकुरे चने
कुछ स्नैक्स ऐसे होते हैं जिन्हें हम बाजार से लाकर खाते हैं लेकिन वह कब बने हैं, सेहत के लिए सही हैं या नहीं। इन सब बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होती है। बाजार के कुरकुरे चने(कैसे बनाएं कुरकुरे काबुली चने) तो सभी ने खाये होंगे और सभी को पसंद भी होते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुरकुरे चने की रेसिपी जिसे आप एयर फ्रायर में बना सकते हैं।
सामग्री
- चने- 2 कटोरी(उबले हुए)
- तेल- जरूरत अनुसार
- नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च- जरूरत अनुसार
- काली मिर्च- 1/2 छोटा चम्मच
- आमचूर- 1/2 चम्मच
विधि
- एक बाउल लें और उसमें उबले हुए चने डाल दें।
- अब चने में सभी मसाले, नमक और आमचूर डालकर इन्हें अच्छे से मिला लें।
- अब इन्हें एयर फ्रायर में डाल दें और टेम्परेचर 400F पर रखकर 20 मिनट तक फ्राई होने दें।
- जब 20 मिंट पूरे हो जाएं तो चनों को एक बाउल में निकल दें और परोसे।
Recommended Video
कुरकुरे पास्ता चिप्स
आपने पास्ता तो खाया होगा लेकिन पास्ता चिप्स नहीं खाए होंगे। कढ़ाई में बनने वाले पास्ता(झटपट बनाएं दाल पास्ता) से बिल्कुल ही अलग है यह पास्ता चिप्स। आइए जानते हैं कैसे बनाएं जाते हैं पास्ता से कुरकुरे चिप्स।
सामग्री
- उबले हुए पास्ता- 2 बड़ी कटोरी
- तेल- जरूरत अनुसार
- नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च- जरूरत अनुसार
- काली मिर्च- 1/2 छोटा चम्मच
- आमचूर- 1/2 चम्मच
विधि
- सबसे पहले एक बाउल में उबले हुए पास्ता डाल दें।
- अब पास्ता में सारे मसाले मिला ले।
- आप चाहें तो स्वाद के लिए आधा नींबू भी निचोड़ सकती हैं।
- अब मसाले और पास्ता को अच्छे से मिक्स कर के एयर फ्रायर(जानें एयर फ्रायर में क्या ना पकाएं) में डाल दें और 400F टेम्परेचर पर 20-25 मिनट तक इन्हें पकने दें।
- समय पूरा होने के बाद इन्हें एक बाउल या प्लेट में निकाल दें।
- लीजिये तैयार है आपके कुरकुरे पास्ता चिप्स।
इसे जरूर पढ़ें- Diwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश
हम इसी तरह नई और स्वादिष्ट रेसिपीज आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- shutterstock
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।