आजकल हर किसी का फेवरेट है चाइनीस खाना और जब बात चिल्ली पोटेटो की आए तो छोटे-बड़े सभी के मुंह में पानी आ जाता है। बाहर से न लाना पड़े इसलिए हम घर पर ही चिल्ली पोटेटो बनाते हैं। लेकिन घर और बाजार के बने चिल्ली पोटेटो के टेस्ट में थोड़ा फर्क आ ही जाता है।
अगर आप दिवाली य आने वाले किसी भी त्योहार में बाजार जैसा चिल्ली पोटेटो बनाना चाहती है या फिर अपने बनाएं चिल्ली पोटेटो का स्वाद बढ़ाना चाहती हैं तो आज हम आपको कुछ तरीकें बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप चिल्ली पोटेटो का स्वाद बढ़ा सकती हैं।
लहसुन का करें इस्तेमाल
अगर आप चिल्ली पोटेटो का स्वाद बढ़ाना चाहती हैं तो आप उसमें लहसुन डाल सकती हैं। आप लहसुन को 3 तरीकों से दाल सकती हैं। पहला उसका पेस्ट बनाकर, दूसरा बिना काटे सबूत लहसुन और तीसरा तरीका है कि आप लहसुन के बीच से दो टुकड़े कर के भी डाल सकती हैं।
जब आप शुरुआत में प्याज और बाकी मसाला भूने तो उसमें लहसुन डालकर पका लें। यह बहुत हु अच्छा स्वाद देगा। आप लहसुन(लहसुन से बनाएं ये टेस्टी रेसिपी) को उबालकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं इससे लहसुन मुलायम हो जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें- घर पर 10 मिनट में हनी चिल्ली पोटेटो बनाने की रेसिपी जानिए
इन मसालों को करें मिक्स
चिल्ली पोटेटो सभी को पसंद होता है और अगर आप इसे और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं तो इसमें मैगी मसाला और ओरिगेनो(घर पर ऐसे बनाएं ओरिगेनो) डाल सकती हैं। मैगी मसाला तो वैसे भी किसी भी सब्जी या व्यंजन का स्वाद बढ़ा देता है। चिल्ली पोटेटो में इन मसालों को डालने से आपको एक नया स्वाद मिलेगा साथ ही खाने वाले को यह बहुत ही ज्यादा पसंद आएगा।
चिल्ली फ्लेक्स और पेरी पेरी मसाला
आप चिल्ली फ्लेक्स और पेरी-पेरी मसाला चिल्ली पोटेटो में डाल सकती हैं। यह फ्रेंच फ्राइज(जानें फ्रेंच फ्राइज का इतिहास) जैसा स्वाद देगा जो सभी को पसंद आएगा। फ्रेंच फ्राइज में डाला जाने वाला चिल्ली फ्लेक्स अगर पास्ता या मैक्रोनी में भी डालते हैं तो यह यह स्वाद में इजाफा करता है। तो अगर आप चिल्ली पोटेटो बनाएं तो उसके इन दो चीजों को जरूर डालें।
मशरूम
कुछ लोगों को मशरूम बहुत पसंद होता है और अगर आप चाहें तो चिल्ली पोटेटो में भी मशरूम डाल सकती हैं। जब कभी भी आप चिल्ली पोटेटो बनाएं तो प्याज के साथ ही मशरूम को डाल दें और अच्छे से पकाएं।
अगर आप चाहती हैं कि मशरूम अच्छे से पका हुआ हो तो आप इन्हें पहले उबाल लें। उबलने से मशरूम थोड़ा नरम हो जाएगा और चिल्ली पोटेटो बनाते समय ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी।
इसे जरूर पढ़ें- Diwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश
हम इसी तरह खाने को मजेदार और स्वादिष्ट बनाने के तरीकों से जुड़े लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।