By Inna Khosla01 Nov 2018, 16:09 IST
अगर आप ये सोचती हैं कि Au gratin पाव भाजी का सिर्फ नाम ही फैंसी है, इसमें नया क्या होगा? तो आपको ये बता दें कि ये बिल्कुल नई रेसिपी है। दिल्ली के मशहूर रेस्टोरेंट Melodrama के शेफ गोपाल पांडे ने हमारे साथ इसकी exclusive रेसिपी शेयर की है और हमें उन्होंने इसे और स्वादिष्ट बनाने के कई सीक्रेट्स भी बताए हैं। अब आपको बताते हैं कि इसका नाम Au gratin पाव भाजी क्यों है?
दरअसर Au gratin पाव भाजी को बनाने का जो तरीका है उसे Au gratin कहते हैं यानि जिस process से ये बनायी जाती है उसे Au gratin कहते हैं और इसलिए इसका नाम भी Au gratin पाव भाजी है।
Au gratin खाना बनाने के एक खास तरीका है जिसमें cheese को पाव पर लगाकर और क्रिस्प करने तक bake किया जाता है।
इस वीडियो में आप ये देखकर सीख सकती हैं कि शेफ गोपाल पांडे ने पाव को किस तरह से Au gratin किया है।
Read more: घर पर साबूदाना वड़ा बनाने की आसान रेसिपी सीखिए
Au gratin पाव भाजी को आप सलाद और नींबू के साथ serve करें। ज्यादातर लोग पाव भाजी के साथ हरी मिर्ची खाना पसंद करते हैं तो आप वो भी काटकर साथ में रख सकती हैं। फिर इसके साथ आप हरी चटनी भी रखें। अब आप salamander oven से पाव बाहर निकालकर उसे इस प्लेट में रखकर सर्व करें।
आपकी Au gratin पाव भाजी पूरी तरह से तैयार है। इसे बनाने में नॉर्मल पाव भाजी से थोड़ा ज्यादा समय जरूर लगता है लेकिन इसका स्वाद आपको अब कर खायी हुई सभी पाव भाजी का स्वाद भुला देगा।
आपने अगर अभी तक Au gratin पाव भाजी नहीं खायी है तो इसे आप अभी अपने घर पर भी बनाकर खा सकती हैं। या फिर इस संडे को घर वालों इस बार Au gratin पाव भाजी बनाकर खुश करिए इसे बनाने में बाकी खानों के मुकाबले में तो कम ही समय लगेगा। कहते हैं ना घर वालों की खुशियों और स्वाद के लिए अगर थोड़ी मेहनत ज्यादा भी करनी पड़े तो क्या परेशानी है।
Credits
Video Editor: Sayd Afraz
Producer: Prabhjot Kaur