गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए कई तरह की ड्रिंक्स का सेवन किया जाता है। आपने छाछ, गन्ने का जूस, लस्सी और नींबू का पानी का सेवन जरूर किया होगा। लेकिन क्या आपने चंदन का शरबत के बारे में सुना है? अगर नहीं तो बता दें कि चंदन का शरबत सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। गर्मियों के मौसम में इसका सेवन करने से लू और पेट संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं चंदन का शरबत बनाने का आसान तरीका।
विधि
- चंदन का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले चंदन का पाउडर लें। इसके बाद इस पाउडर को कॉटन के कपड़े में बांध कर रख लें।
- अब इसके बाद एक बड़ा बर्तन लें। इस बर्तन में पानी डालकर गैस पर चढ़ा दें।
- अब गैस की आंच तेज कर दें। फिर अब इस पानी में चीनी डाल दें।
- जब पानी में उबाल आ जाए तो इसमें दूध डाल दें। फिर इसे 4 से 5 मिनट तक उबालें।
- इसके बाद 2 चम्मच नींबू का रस मिला लें।
- जब पानी और चीनी अच्छे मिक्स कर होकर पतली चाशनी बन जाएं तो गैस बंद कर दें।
- अब इस मिश्रण में चंदन के पाउडर की पोटली को डाल दें।
- नोट- ध्यान रहें आपको मिश्रण में चंदन पाउडर को सीधे नहीं मिलाना है। (चंदन के फायदे)
- अब इस पानी को रातभर के लिए छोड़ दें।
- अगले दिन सुबह पानी में से चंदन की पोटली को निकाल लें।
- अब पानी को छानकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए आपका शरबत बनकर तैयार है।
- एक गिलास ठंडे पानी में 3 से 4 चम्मच चाशनी मिलाएं। अब इस ठंडे शरबत को सर्व करें।
इसे जरूर पढ़ेंः 5 मिनट में तैयार करें ये देसी और हेल्दी ड्रिंक्स, जानें आसान रेसिपीज
चंदन का शरबत Recipe Card
चंदन पाउडर बेहद फायदेमंद होता है। इस रेसिपी को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।
- Total Time :
- 10 min
- Preparation Time :
- 5 min
- Cooking Time :
- 5 min
- Servings :
- 4
- Cooking Level :
- Low
- Course:
- Beverages
- Calories:
- 100
- Cuisine:
- Indian
- Author:
- Shilpa
सामग्री
- चीनी
- पानी
- चंदन पाउडर
- दूध
- नींबू का रस
विधि
- Step 1
- चंदन का शरबत बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में पानी उबाल लें।
- Step 2
- अब इस पानी में चीनी मिलाएं। इसके बाद आंच को तेज कर दें।
- Step 3
- जब मिश्रण में उबाल आ जाएं तो इसमें दूध मिलाकर इसे 2 से 3 मिनट तक पकाएं।
- Step 4
- अब इसमें नींबू का रस मिलाकर मिश्रण को चाशनी बनने तक हिलाते रहें।
- Step 5
- अब गैस बंद करके इसमें चंदन पाउडर की पोटली डालकर रातभर के लिए इसे छोड़ दें।
- Step 6
- लीजिए आपका चंदन का शरबत बनकर तैयार है।
- Step 7
- अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।