नाज जोशी मिस डायवर्सिटी क्राउन 2018 जीतने वाली भारत की पहली ट्रांसजेंडर हैं, और इस टाइटल को बहुत ही गर्व के साथ कैरी करती हैं। नाज खुद को महिला के रूप में पहचानती हैं और एक मैगजीन के कवर पर आने वाली पहली भारतीय ट्रांससेक्सुअल महिला भी है।
बहुत कम उम्र से, नाज ने खुद को महिला के रूप में पहचानना शुरू कर दिया था। उनकी लाइफ की यात्रा बहुत मुश्किल रही है क्योंकि वह अपने स्कूल के साथियों, परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और समाज द्वारा बड़े पैमाने पर कटाश का शिकार रही हैं। इस वीडियो में, नाज ने उन मुश्किलों को शेयर किया है जो उसे आज के समय में हो रही हैं। भले ही वह निफ्ट में टॉपर हैं और डिजाइनर रितु कुमार के साथ काम कर चुकी हैं, लेकिन नाज को नौकरी पाने के लिए काफी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा है।
जी हां नाज जोशी को अपनी अभी तक की लाइफ में बहुत कुछ सुनना और सहना पड़ा लेकिन इन सब चीजों का असर उन्होंने अपने ‘कल’पर कभी नहीं पड़ने दिया। हर मुश्किल से लड़ते हुए अब उनके सिर पर ब्यूटी क्वीन का ताज सजा है। यह उनकी मेहनत और आत्मविश्वास का फल है कि वे ‘मिस वर्ल्ड डायवर्सिटी 2018’का ताज भारत ला सकी हैं। ‘मिस वर्ल्ड डाइवर्सिटी 2018’का टाइटल जीतने वाली वे पहली भारतीय ट्रांससेक्सुअल हैं।