किर्लोस्कर समूह ने मानसी टाटा को किर्लोस्कर ज्वाइंट वेंचर के बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है। आपको बता दें कि नवंबर में विक्रम किर्लोस्कर का निधन हुआ था। चेयरमैन नियुक्ति के बाद मानसी टाटा को टोयोटा इंजन इंडिया लिमिटेड, डेनो किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, किर्लोस्कर टोयोटा टेक्सटाइल प्राइवेट लिमिटेड, टोयोटा मटेरियल हैंडलिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कमान संभालेंगी। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे मानसी टाटा के जीवन के बारे में कुछ खास बातें।
जानें मानसी टाटा के बारे में
मानसी टाटा ने अमेरिका के रोडे आईलैंड स्कूल ऑफ डिजाइनिंग से ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी पढ़ाई के बाद पिता की कंपनी में मदद करना शुरू किया था। आपको बता दें कि पढ़ाई के अलावा उन्हें पेंटिंग का भी शौक है। केवल 13 साल की उम्र में ही उन्होंने अपनी पहली प्रदर्शनी भी लगाई थी।
मानसी पहले से ही पिता की कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ थी। साल 2019 में उनकी शादी नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा से हुई थी। आपको बता दें कि नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं।
अपने काम को उन्होंने हमेशा पूरी मेहनत से किया था। पिता के नक्शेकदम पर चलने वाली मानसी टाटा के कंधों पर किर्लोस्कर समूह को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारियां आई हैं।
इसे भी पढ़ें- Unseen Pictures: जवानी के दिनों में कितने हैंडसम दिखते थे रतन टाटा, देखें तस्वीरें
पिता के आदर्शों पर चलती हैं मानसी टाटा
मानसी के पिता विक्रम किर्लोस्कर ने खुद मानसी के कामों की तारीफ कई मंचों पर की है। अपने पिता के आदर्शों पर चलने वाली मानसी टाटा अपने दम पर कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काबिलियत रखती हैं।
फॉर्च्यूनर और इनोवा जैसी कार निर्माता कंपनी टोयोटा को भारत में लाने का श्रेय भी विक्रम किर्लोस्कर को ही जाता है।(मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की शादी की ऐसी 6 चीजें जो किसी और की शादी में दिखना मुमकिन नहीं)
टाटा परिवार की बहू होने के बावजूद भी मानसी और उनका परिवार बहुत सादगी का जीवन जीते हैं और वह बहुत अधिक लाइमलाइट में नहीं रहते हैं। मानसी की शादी नेविल टाटा से 2019 में बहुत ही सिंपल तरीके से शादी की है।
आपको बता दें कि किर्लोस्कर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड की ओर से ही मानसी टाटा की चेयरमैन नियुक्ती की जानकारी दी गई थी। 32 साल की मानसी पहले से भी कंपनी में अलग-अलग पदों पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं।
इसे भी पढ़ें- क्यों शादी करते-करते रह गए रतन टाटा, जानें असली कारण
रतन टाटा और किर्लोस्कर का रिश्ता
आपको बता दें कि कारोबार में भले ही रतन टाटा और किर्लोस्कर एक दूसरे के कंपीटीटर हैं लेकिन दोनों का रिश्ता बेहद खास है और उनकी गहरी रिश्तेदारी भी है।( टाटा ने फिर खरीदी एयर इंडिया, जानिए दोनों के बीच क्या है पुराना नाता?) मानसी की शादी में भी विक्रम और रतन टाटा दोनों ही शामिल हुए थे। रतन टाटा और विक्रम किर्लोस्कर के बीत बहुत ही खास रिश्ता है।
तो ये थी जानकारी मानसी टाटा से जुड़ी हुई। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
image credit- LinkedIn
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।