ऋतु कौशिक ने हाउसवाइफ से बिजनेवूमन तक का सफर यूं किया तय

हाउसवाइफ से बिजनेसवुमन तक का सफर ऋतु कौशिक ने किस तरह तय किए। इस वीडियो में देखिए। 

Anuradha Gupta

आपने कई बार सुना होगा कि पढ़ने लिखने और अपने सपने पूरे करने की कोई उम्र नहीं होती है। इसकी जीती जागती मिसाल हैं ऋतु कौशिक। ऋतु की शादी 16 वर्ष में हो गई थी और बच्‍चे भी बहुत जल्‍दी हो गए थे। बच्‍चों की परवरिश और घर संभालने के चक्‍कर में ऋतु की पढ़ाई अधूरी रह गई। इसी के साथ सपने भी पूरे न हो सके। मगर, ऋतु के मन में आगे बढ़ने और अपना नाम कमाने की कसक हमेशा से थी। बच्‍चे बड़े हुए तो पति और बच्‍चों के सपोर्ट से ऋतु ने पहले अपना ग्रेजुएश पूरा किया। मगर, अब नौकरी करने की उम्र नहीं थी, सो ऋतु ने घर से ही बिजनेस शुरू करने की सोची। 

अपनी सोच को साकार करने के लिए ऋतु ने मात्र 10000 रुपए की धनराशि से काम शुरू किया। ऋतु को हैंडबैग्‍स का शौक था। इसलिए अपने शौक को ही ऋतु ने अपना बिजनेस बना लिया। इसी बिजनेस ने आज ऋतु को एक सफल बिजनेसवुमन बना दिया है। आइए इस वीडियो में देखते हैं इस सुपर स्‍त्री की कहानी। 

 
Disclaimer