Herzindagi Newsletter
रेसिपीज़, स्वास्थ्य, ब्यूटी, ट्रेवल और मनोरंजन से जुड़े विशेष अपडेट पाएं
By Saudamini Pandey16 Jul 2019, 19:46 IST
घर से बाहर निकलते हुए सेफ रहना महिलाओं के लिए एक अहम मुद्दा है। देश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध, सड़क पर छेड़छाड़, रेप, हत्या जैसी घटनाओं के मद्देनजर परिवार महिलाओं को अकेले बाहर भेजना सेफ नहीं समझते हैं। लेकिन आज के समय की महिलाओं ने इस सूरत-ए-हाल को बदलने की ठानी। Bikxie Pink की महिला ड्राइवरों ने खासतौर पर महिलाओं के लिए two-wheeler cab service शुरू की है। यानी ये महिलाओं को सुरक्षित तरीके से उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाएंगी। ये महिला ड्राइवर्स अपने काम को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और इनमें आगे बढ़ने का हौसला भी है। देश की कामकाजी महिलाओं की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए two-wheeler कैब सर्विस देने वाली ये महिलाएं सड़क पर खतरा होने के बावजूद हिम्मत और पूरी ऊर्जा के साथ अपने सर्विस दे रही हैं। इस तरह की सेवाओं से ना सिर्फ महिलाओं को सहूलियत मिलती है, बल्कि उनका मनोबल भी ऊंचा होता है। इस नए प्रयास से महिला सशक्तीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस cab service की जोशीली महिलाओं की बातें सुनकर आप भी हो जाएंगी एक्साइटेड। Herzindagi ने इन इंस्पायरिंग महिलाओं से उनके इस नए प्रयास के बारे में जाना, आप भी ये वीडियो जरूर देखें।
रेसिपीज़, स्वास्थ्य, ब्यूटी, ट्रेवल और मनोरंजन से जुड़े विशेष अपडेट पाएं