रेलू वासवे रोज 18 KM नाव चलाकर बच्चों व प्रेग्‍नेंट महिलाओं तक पहुंचा रही मदद

By Pooja Sinha24 Nov 2020, 18:17 IST

देश की कुछ विशाल नदियों में से एक नर्मदा में, नाव पर सफर करना हर किसी के बस की बात नहीं है। लेकिन ये 27 साल की दुबली-पतली सी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेलू वासवे इस नदी का रोजाना 18 किलोमीटर का सफर तय करती हैं। आपको बता दें कि रेलू महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के सुदूरवर्ती आदिवासी गांव चिमलखाड़ी में आंगनबाड़ी में काम करती हैं। रेलू के गांव में सड़क का संपर्क मार्ग नहीं है। बसों तक पहुंचने के लिए लोगों को नाव से 18 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। रेलू वासवे बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए रोजाना 18 किमी तक नाव चलाकर जाती हैं। लोगों की सेवा करने को लेकर रेलू का ये जज्बा सलाम करने लायक है। अधिक जानकारी के लिए इस वीडियो को जरूर देखें।