Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    आखिर महिलाओं के ब्रेस्ट के आस-पास क्यों होते हैं छोटे-छोटे दाने? जानिए कारण

    ब्रेस्ट निप्पल्स के आस-पास बहुत सारे नोड्स दिखते हैं जो छोटे-छोटे दानों की शक्ल ले लेते हैं। महिलाओं के शरीर में आखिर ये होता क्यों है?  
    author-profile
    Updated at - 2023-03-02,19:02 IST
    Next
    Article
    Breast bumps

    महिलाएं अपने शरीर के निजी अंगों के बारे में बहुत ही कम बातें करती हैं। किसी से पूछना तो दूर वो खुद से भी सवाल करने से डरती हैं। ब्रेस्ट या वेजाइना को देखें तो कई बार कुछ चीजें हमें इरिटेट कर देती हैं जैसे निप्पल्स के आस-पास मौजूद छोटे-छोटे बंप्स। ये बंप्स दिखने में स्किन पर होने वाले छोटे दानों की तरह दिखते हैं, लेकिन ये असल में होते क्या हैं ये जानना जरूरी है। अगर आपको लग रहा है कि ये कुछ खराब चीज है तो सबसे पहले तो मैं आपको बता दूं कि ये बिल्कुल नॉर्मल है। 

    वर्ल्ड फेमस गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर तनाया उर्फ डॉक्टर क्यूटरस ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है। उन्होंने ब्रेस्ट एरिया में मौजूद बंप्स को लेकर कुछ ऐसी बातें बताई हैं जो अधिकतर महिलाएं नहीं जानती। तो चलिए आपको बताते हैं कि असल में ये छोटे-छोटे बंप्स होते क्या हैं। 

    किस एरिया में होते हैं ये बंप्स?

    ये बंप्स असल में निप्पल के एरियोला पार्ट में होते हैं। एरियोला वो डार्क रंग का घेरा होता है जो निप्पल को कवर करता है। एरियोला में बंप्स के साथ-साथ बाल भी होते हैं। इसमें मौजूद बंप्स को ट्यूबरकल्स ऑफ मोंटगोमेरी ग्लांड्स (Tubercles of Montgomery Glands) कहते हैं। इनका आपके ब्रेस्ट पर होना बिल्कुल ही नॉर्मल है और असल मायने में इनकी जरूरत भी बहुत होती है। 

    इसे जरूर पढ़ें- छोटे ब्रेस्‍ट के कारण ना हों परेशान, करें ये 2 उपाय

    आखिर क्यों होते हैं ये बंप्स?

    • इन बंप्स की वजह से आपके निप्पल में फ्लूएड्स रहते हैं और यही कारण है कि ये मॉइश्चराइज रहते हैं। 
    • ये बंप्स एक अजीब स्मेल भी प्रोड्यूस करते हैं जिसके कारण बच्चों को ये पता होता है कि खाना किस ओर है। 
    • आपके ब्रेस्ट की स्किन इनकी गैरमौजूदगी में फ्लेकी हो जाएगी और पपड़ी निकलने लगेगी। 

    क्या सभी के ब्रेस्ट पर होते हैं ये बंप्स?

    जी हां, ये बंप्स सभी के ब्रेस्ट में होते हैं। पुरुषों के निप्पल एरिया में ये थोड़े हल्के दिखते हैं, लेकिन महिलाओं के ब्रेस्ट एरिया में ये ज्यादा हो सकते हैं। कुछ महिलाओं को पीरियड साइकिल के हिसाब से इसकी अपीयरेंस कम या ज्यादा दिख सकती है। ये पिंपल्स नहीं होते बल्कि ग्लांड्स होते हैं और इसलिए इन्हें खराब समझना या स्किन डिजीज समझना गलत होगा। अगर आपके निप्पल्स में हेयर हैं तो वो भी इन ग्लांड्स की वजह से होते हैं। ये कम या ज्यादा हार्मोनल लेवल की वजह से हो सकते हैं। 

     

    इसे जरूर पढ़ें- ब्रेस्ट से जुड़ी ये बातें बिल्कुल गलत हैं 

    कब नॉर्मल नहीं होते ये बंप्स? 

    • किसी के ब्रेस्ट बंप्स जरूरत से ज्यादा गुलाबी हैं। 
    • ब्रेस्ट बंप्स में दर्द हो रहा है।
    • ब्रेस्ट बंप्स जरूरत से ज्यादा बड़े हो रहे हैं।
    • ब्रेस्ट बंप्स या निप्पल से लिक्विड निकल रहा है।
    • ब्रेस्ट बंप्स काले पड़ने लगे हैं।
    • ब्रेस्ट बंप्स के बाद भी निप्पल से पपड़ी निकल रही है। 

    ऐसे ही कई लक्षण हो सकते हैं जो ये बताएं कि आपके ग्लांड्स में किसी तरह का इन्फेक्शन हो रहा है। ये किसी बड़ी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। अगर ऐसा कुछ हो रहा है तो सबसे पहले डॉक्टर के पास जाएं और अपनी परेशानी को बताएं। एक एक्सपर्ट इसके बारे में सही से जानकारी दे पाएगा और अगर जरूरत पड़ी तो आपको ट्रीटमेंट भी बता पाएगा। 

    अपने निजी सवालों को गलत ना समझें। ये आपके स्वास्थ्य के लिए जरूरी हो सकते हैं। 

     

    अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कोई सवाल हैं तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपनी स्टोरीज के जरिए आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

     
    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi