इमली का सेवन कई लोग करना काफी ज्यादा पसंद करते है। बता दें कि कई लोग इमली को ऐसे भी स्वाद के लिए खाते है। ऐसे में काफी कम लोग जानते हैं कि इमली का सेवन सभी को नही करना चाहिए। इमली कुछ लोगों के लिए काफी खतरनाक भी साबित हो सकता है।
इमली किन लोगों को नही खाना चाहिए। इसके बारें में हमने हमारे एक्सपर्ट से बात की है। हमारे एक्सपर्ट डॉक्टर योगेश ने हमे इमली किन लोगो को और आखिर क्यों नही खाना चाहिए। इसके बारें में विस्तार से बताया है। बता दें कि डॉक्टर पटना के NMCH में काम करते है। अगर आप भी इमली का सेवन रोजाना के जीवन में करती हैं तो आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना चाहिए।
दातों की सम्सया वाले लोग ना करें इमली का सेवन
ऐसे लोग जिनके दातों में सम्सया रहती है उन्हें इमली का सेवन नही करना चाहिए। अगर आप भी इमली का सेवन रोजाना के जीवन में करती है तो अभी से सावधानी बर्तनी शुरु कर दें। ऐसे करने से आपको दातों की दिक्कत से छुटकारा मिल जाएंगा।
इसे जरूर पढ़ें- इमली खाना है पसंद तो 1 नहीं इन 4 तरीकों से करें खाने में इस्तेमाल
एलर्जी की सम्सया भी हो सकती है
इमली का ज्यादा सेवन करने से एलर्जी भी हो सकती है। ऐसे में आपको दाद, खुजली, सूजन, चक्कर, जैसे समस्या होने का खतड़ा भी बढ़ सकता है। अगर आप भी काफी ज्यादा इमली का सेवन करती है तो आपको अभी से इसका सेवन करना कम देना चाहिए। खासकर कच्ची इमली कभी नही खाना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- इमली से बच्चों के लिए बनाएं खट्टी-मीठी गोलियां और लॉलीपॉप, जानिए आसान रेसिपीज
पाचन संबंधी समस्याएं है तो इमली का सेवन ना करें
अगर आपको भी पाचन संबंधी समस्याएं होती है तो आप इमली का सेवन ना करें। ऐसे लोगों का इमली खाने से पेट काफी ज्यादा फूलने लगता है। जिन लोगों को पहले से ही पेट से संबंधित समस्याएं हैं खासकर उन लोगों को इमली नही खाना चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।