इसमें कोई शक नहीं है कि फल हमारे हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। खासकर गर्मियों में मिलने वाले फल तो हमें हेल्दी रखने में बहुत बड़ा रोल निभाते हैं। इसलिए तो तरबूज, खरबूज, सीताफल जैसे रसीले फल केवल गर्मियों में ही मिलते हैं। इन रसीले और स्वादिष्ट फल को खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और हम हेल्दी भी रहते हैं।
लेकिन क्या आपको मालूम है कि इन फलों के बीज भी काफी फायदेमंद होते हैं। दरअसल कुछ फलों के बीजों में भी उतने ही पैष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जितने की उसके फल मेँ। तो आज जानते हैं इन फलों के बीजों के हेल्दी फायदों के बारे मेँ।
1आम की गुठली से ठीक होता है पीरियड का दर्द

आम गर्मी में हमारी स्किन से लेकर हेल्थ तक को हेल्दी रखते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आम की गुठलियां भी काफी हेल्दी होती हैं और इसमें प्रचूर मात्रा में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो हमें हेल्दी रखते हैँ। आम की गुठली से पेट संबंधी बीमारियां दूर होती हैं। इसके अलावा इसके गुठली से पीरियड में होने वाली दर्द से भी छुटकारा मिलता है। इसकी गुठली को सुखाकर इसका पाउडर बना लें। इसे एक से डेढ़ चम्मच सुबह-शाम पानी के साथ लें। इससे पीरियड में होने वाले दर्द से राहत मिलेगा।
Read More: पीरियड्स में होने वाले दर्द को कहना है bye तो avoid करें ये आदतें
2तरबूज के बीज से बढ़ायें वजन

तरबूज जितना ठंडा करता है उतना ही ठंड इसके बीज भी करते हैं। इसके बीज काफी पौष्टिक होते हैं। जिन महिलाओं को वजन नहीं बढ़ रहा है वे इसके बीजों का सेवन कर सकती हैं। इन बीजों को छीलकर दो-दो चम्मच पानी या दूध के साथ लें। इन्हें सेंक कर भी भी खाया जा सकता है। इससे वजन बढ़ता है।
Read More: इन गर्मियों में तरबूज से ऐसे लाए अपनी स्किन पर instant glow
3सीताफल के बीज से ठीक होता है एनीमिया

सीताफल को शरीफा भी बोलते हैं। इसके बीजों रोगों से लड़ने की क्षमता होती है जिसके कारण इनके बीजों का सेवन करने से आप गर्मी में हमेशा हेल्दी रहेंगी। इसमें मौजूद प्राकृतिक एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन-सी इम्यून सिस्टम को मजबूती बनाते हैं। साथ ही इसमें विटामिन-बी भी होता है जो शरीर में खून की कमी को पूरा कर एनीमिया से बचाता है।
4खरबूजा के बीज से नहीं होती किडनी संबंधित समस्या

रसीला खरबूज तो हर किसी को पसंद आता है और इसके बीज भी कई लोग साफ करके खाते हैं। लेकिन शहर के लोग इसके बीजों को साफ करने का झंझट नहीं रखते। अगर इस झंझट से बचने के लिए आप भी इसके बीच फेंक देती हैं तो आप गलती कर रही हैं। इनके बीजों को साफ कर दो चम्मच पानी और दूध के साथ लें। इससे किडनी संबंधित समस्या नहीं होती है।
5कटहल के बीज से करें वेट गेन

कटहल के बीज वेट गेन करने में सहायक होते हैं। 5-6 बीजों को रात में पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट चबाकर खाएं, इसे दूध के साथ भी ले सकती हैं।
नोट- जिन लोगों को कब्ज की समस्या है वे इन बीजों का सेवन ना करें।